न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सपने में चींटियों का दिखना देता हैं सफलता के संकेत, जानें अन्य जीवों से गुडलक

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें जीव दिखाई देते हैं और वे आपके जीवन में गुडलक लेकर आते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Jan 2021 9:21:08

सपने में चींटियों का दिखना देता हैं सफलता के संकेत, जानें अन्य जीवों से गुडलक

रात के समय नींद के दौरान सपनों का दिखना स्‍वाभा‍विक प्रक्रिया हैं जिसमें व्यक्ति कई चीजें देखता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सपनों का ज्योतिष महत्व भी होता हैं और आपके जीवन से गहरा नाता होता हैं। जी हां, सपनों में दिखाई देने वाली चीजें जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभावों को दर्शाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें जीव दिखाई देते हैं और वे आपके जीवन में गुडलक लेकर आते हैं। आइए जानते हैं कौन से जीवों के दिखने पर घर में आएगी सुख-समृद्धि।

सपने में दिखें चींटी

सपने में चींटियों का दिखना आपके कार्यक्षेत्र और नौकरी से जुड़ी बातों को दर्शाता है। अगर चींटियां उनके नैचरल वातावरण में दिखें और वह झुंड में नजर आएं तो यह बहुत ही अच्‍छा माना जाता है। इसका अर्थ है कि अगर आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो यह अच्‍छा आइडिया है और सफलता जल्‍द ही आपके कदम चूमेगी। वहीं चीटिंयां अगर सपने में आपके ऊपर चढ़ें तो यह अच्‍छा नहीं है। इसका अर्थ है कि वर्तमान में आपको ऑफिस में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,dreams and animals,dreams shows money

सपने में मधुमक्खियां

सपने में मधुमक्खियों का आना बहुत ही अच्‍छा माना जाता है। यह आपके सौभाग्‍य की ओर संकेत करती हैं। अगर सपने में मधुमक्खियां आपके चारों ओर भिनभिनाती दिखें तो यह बताता है कि जल्‍द ही आपको कहीं से पैस मिलने वाला है। वहीं अगर आपको मरी हुई मधुमक्खियां दिखें तो यह कतई शुभ नहीं है। ऐसा माना जाता है कि आपको अपने आस-पास के लोगों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं करना चाहिए।

सपने में हाथी का दिखना

सपने में हाथी का दिखना पैसों के लिहाज से बेहद शुभ माना जाता है। सपने में हाथी का आना मां लक्ष्‍मी के आगमन की ओर इशारा करता है। हाथियों को मां लक्ष्‍मी का प्रतीक माना जाता है। सपने में हाथियों के झुंड का दिखना आपके धन में वृद्धि की ओर संकेत करता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,dreams and animals,dreams shows money

सपने में घोड़े का दिखना

सपने में घोड़े का दिखना सौभाग्‍य प्राप्‍त होने का इशारा है। स्‍वप्‍न शास्‍त्र में घोड़े से जुड़े कई प्रकार के सपनों के बारे में बताया गया है। अगर घोड़ा दौड़ता दिखे तो यह आपकी तरक्‍की को बतलाता है। वहीं यदि सपने में घोड़े की नाल दिखे तो भी यह अच्‍छा माना जाता है। अगर आपको ऐसा सपना दिखे कि आप घुड़सवारी कर रहे हों तो भी यह बहुत शुभ है। इसका अर्थ है कि जल्‍द ही आपको स्‍टेटस में इजाफा होने वाला है और आपको रुपया पैस मिलने वाला है।

सपने में मोर का दिखना

सपने में मोर का आना अपने साथ गुडलक लाता है। अगर यह आपको सपने में नाचता हुआ दिखे तो इसका अर्थ है कि आपके घर में खुशियों की बहार आने वाली है। आपको किसी बड़े प्रॉजेक्‍ट में सफलता मिलने वाली है। हालांकि सपने में मोर का घायल अवस्‍था में दिखना बेहद दुर्भाग्‍यपूर्ण माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके ओवर कॉन्फिडेंस की वजह से आपका कोई काम खराब हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका