न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राशि अनुसार करें अधिक मास की पूर्णिमा पर दान, मन की मुराद होगी पूरी

अधिक मास की पूर्णिमा के दिन दान-पुण्य का बहुत महत्व होता है जो कि नारायण को प्रसन्न करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 26 Sep 2020 7:57:14

राशि अनुसार करें अधिक मास की पूर्णिमा पर दान, मन की मुराद होगी पूरी

अधिकमास का महीना जारी हैं जिसमें मांगलिक कार्य तो वर्जित होते हैं लेकिन धार्मिक कार्य बहुत किए जाते हैं। यह महीना भगवान विष्णु को बहुत अधिक प्रिय हैं और इसे पुरुषोतम मास के नाम से भी जाना जाता हैं। 1 अक्टूबर को अधिक मास की पूर्णिमा हैं जो अपनेआप में विशेष महत्व रखती हैं। इस दिन दान-पुण्य का बहुत महत्व होता है जो कि नारायण को प्रसन्न करते हैं। ऐसे में आज हम आपको राशि अनुसार किन चीजों का दान करें इससे जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं जिससे आपकी सभी मुराद पूरी होगी।

मेष

ज्योतिष के अनुसार मेष राशि का स्वामी मंगल है। अधिक मास की पूर्णिमा के दिन आप गुड़ का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपको आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति होगी।

वृष

ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोगों के द्वारा पूर्णिमा के दिन मिश्री का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,donation according to zodiac,adhik maas pornima,lord vishnu

मिथुन

ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी बुध है। अधिक मास की पूर्णिमा के दिन इस राशि के लोग हरे रंग की मूंग की दाल अवश्य दान करें। ऐसा करने से इनके वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानी समाप्त होगी।

कर्क

ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि के जातकों को अधिक मास की पूर्णिमा के दिन चावलों का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से इन्हें मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।

सिंह

ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के लोगों को अधिक मास की पूर्णिमा पर गेहूं का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या

ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोगों को अधिक मास की पूर्णिमा के दिन जानवरों को हरे रंग का चारा अवश्य खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

तुला

ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोगों को अधिक मास की पूर्णिमा के दिन कन्याओं को खीर का दान अवश्य करना चाहिए। यह करने से आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,donation according to zodiac,adhik maas pornima,lord vishnu

वृश्चिक

ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोगों को आश्विन अधिक मास की पूर्णिमा के दिन गुड़ और चना बंदरों को खिलाने चाहिए। ऐसा करने से आपके शत्रुओं का नाश होगा।

धनु

ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि के लोगों को मलमास की पूर्णिमा के दिन किसी मंदिर में चने की दान अवश्य दान करें। ऐसा करने से आपको जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होगी।

मकर

ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के लोगों को अधिक मास की पूर्णिमा के दिन कंबल का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपकी नौकरी में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर होंगी।

कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को अधिक मास की पूर्णिमा के दिन काली उड़द की दाल अवश्य दान करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके बिजनेस में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर हो जाएगी।

मीन

मीन राशि के लोगों को अधिक मास की पूर्णिमा के दिन हल्दी और बेसन की मिठाई का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी धन की कोई कमीं नहीं होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका