न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जीवन में सुख-समृद्धि लाएगा मकर संक्रांति पर इन 6 वस्‍तुओं का दान

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जिनका मकर संक्रांति पर दान किया जाए तो जीवन में सुख-समृद्धि और धन का आगमन होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Jan 2021 10:18:11

जीवन में सुख-समृद्धि लाएगा मकर संक्रांति पर इन 6 वस्‍तुओं का दान

आने वाली 14 जनवरी, गुरुवार को मकर संक्रांति का पावन पर्व हैं जिसमे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता हैं। जितना यह त्यौहार पतंगबाजी और खानपान के लिए जाना जाता हैं उतना ही दान-पुण्य के लिए भी महत्व रखता हैं। इस दिन किया गया दान-पुण्य देवताओं का आशीर्वाद दिलाता हैं। माना जाता हैं कि मकर सक्रांति पर किया गया दान सौ गुना फलदायी होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जिनका मकर संक्रांति पर दान किया जाए तो जीवन में सुख-समृद्धि और धन का आगमन होता हैं।

कंबल का दान

मकर संक्रांति के अवसर पर कंबल का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन किसी गरीब जरूरतमंद या फिर किसी आश्रम में कंबल का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से आप राहु के अशुभ प्रभाव से भी दूर रहते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,makar sakranti special,makar sakranti 2021,makar sakranti donation

तिल का दान

मकर संक्रांति को शास्‍त्रों में तिल संक्रांति भी कहा गया है और इस दिन तिल के दान का खास महत्‍व माना गया है। मकर संक्रांति पर तिल के दान के साथ ही भगवान विष्‍णु, सूर्य और शनिदेव की तिल से पूजा की जाती है। इसके साथ ही ब्राह्माणों को तिल से बनी चीजों का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। दरअसल शनि देवता ने अपने क्रोधित पिता सूर्य देवता की पूजा करने के लिए काले तिल का ही प्रयोग किया था। इससे प्रसन्‍न होकर सूर्य देव ने वरदान दिया था कि जब भी व‍ह मकर राशि में आएंगे तो तिल से उनकी पूजा करने और तिल का दान करने से वह प्रसन्‍न होंगे। इस दिन तिल का दान करने से शनि दोष भी दूर होता है।

गुड़ का दान

ज्‍योतिष में गुड़ को गुरु की प्रिय वस्‍तु माना गया है। इस साल मकर संक्रांति गुरुवार के दिन पड़ रही है, तो इस वजह से गुड़ का दान करने का महत्‍व और भी बढ़ जाता है। गुड़ का दान करने के साथ ही इस दिन कुछ मात्रा में गुड़ हम सभी को खाना भी चाहिए। ऐसा करने से शनि, गुरु और सूर्य तीनों के दोष दूर होते हैं। मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ के लड्डू या फिर गुड़ और मुरमुरे के लड्डू दान कर सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,makar sakranti special,makar sakranti 2021,makar sakranti donation

खिचड़ी का दान

मकर संक्रांति को प्रमुख तौर पर खिचड़ी का पर्व माना जाता है और इस दिन खिचड़ी का दान करने का विशेष महत्‍व भी माना गया है। इस दिन चावल और उड़द की काली दाल का दान खिचड़ी के रूप में किया जाता है। उड़द का संबंध शनि देव से माना जाता है और इसका दान करने से शनि दोष दूर होते हैं। वहीं चावल को अक्षय अनाज माना जाता है। चावल को दान करने से आपको अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

वस्‍त्र दान

मकर संक्रांति पर वस्‍त्रों का दान भी महादान माना गया है। इस दिन किसी गरीब और जरूरतमंद के एक जोड़ी वस्‍त्र का दान अवश्‍य करें। एक बात का ध्‍यान रखें कि ये वस्‍त्र पुराने या फिर इस्‍तेमाल किए हुए और फटे हुए नहीं होने चाहिए। सदैव नए वस्‍त्रों का दान करना ही शास्‍त्रों में उचित माना गया है।

देसी घी का दान

ज्‍योतिष में घी को भी सूर्य और गुरु से जोड़कर देखा जाता है। इस बार मकर संक्रांति भी गुरुवार को होने से घी के दान का महत्‍व और भी बढ़ जाता है। मकर संक्रांति पर शुद्ध घी का दान करने से आपको करियर में लाभ के साथ सभी प्रकार की भौतिक सुविधाएं प्राप्‍त होती हैं और साथ मोक्ष प्राप्ति का मार्ग भी प्रशस्‍त होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?