न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाशिवरात्रि 2021 : इन उपायों से होगा जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन

आज इस कड़ी में हम आपको महाशिवरात्रि के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें महाशिवरात्रि पर कर शिव-पार्वती का आशीर्वाद पाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 Mar 2021 8:40:43

महाशिवरात्रि 2021 : इन उपायों से होगा जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन

आने वाली 11 मार्च को फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी हैं जिसे महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता हैं। यह दिन शिव को बेहद प्रिय हैं क्योंकि इसी दिन शिव और शक्ति का मिलन हुआ था। जी हां, आज के दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था जिससे शुभ संयोग बनते हैं। आज के दिन की गई शिव-पार्वती की पूजा आपके जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य लेकर आती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको महाशिवरात्रि के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें महाशिवरात्रि पर कर शिव-पार्वती का आशीर्वाद पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

इस उपाय से धन वैभव की होगी प्राप्ति

महाशिवरात्रि के शुभ दिन पर चारों पहरों में चार चीजों से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके लिए आप दिन के पहले पहर में गंगाजल, दूसरे पहर में दूध, तीसरे पहर में दही और अंतिम पहर में शहद और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसा करने से बहुत उत्तम फलदायी माना गया है, इससे मोग व मोक्ष की प्राप्ति होती है। अर्थात आपको धरती पर धन वैभव की प्राप्ति होती है और अंत में शरीर त्यागने के बाद उत्तम लोक में स्थान प्राप्त होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,mahashivratri special,mahashivratri 2021,lord shiva

इस उपाय से भाग्य होगा जागृत

महाशिवरात्रि की रात्रि को शिव का जागरण करना चाहिए और उनके मंत्रों का जप करना चाहिए। इस रात में सोने पर कहते हैं कि भाग्य भी सो जाता है। इसलिए जागरण करते हुए शिव पुराण, शिव स्तुति, भजन, कीर्तिन आदि महादेव से संबंधित जप-तप करना चाहिए। शास्त्रों में बताया है कि महाशिवरात्रि पर रात्रि में शिव जागरण करने पर भाग्य भी जागृत होता है और हमेशा उन्नति मिलती है।

इस उपाय से परिवार में आएगी समृद्धि

महाशिवरात्रि की शुभ तिथि पर मध्यरात्रि में शिव और शक्ति की पूजा करने का विधान बताया गया है। इस दिन आरोग्य वृद्धि के लिए सवा लाख बार महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए। ऐसा करने से आपके साथ-साथ आपके परिवार का ना सिर्फ स्वास्थ्य अच्छा रहता है बल्कि हर तरह के भय से मुक्ति मिलती है और पराक्रम में वृद्धि होती है। साथ ही घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है और भोलेनाथ का आशीर्वाद मिलता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,mahashivratri special,mahashivratri 2021,lord shiva

इस उपाय से धन वृद्धि के बनेंगे योग

घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहे इसके लिए महाशिवरात्रि पर सवा किलो जौं की पोटली को शिवलिंग से स्पर्श करवाएं फिर उसको जहां धन रखते हैं, जैसे अलमारी या फिर तिजोरी में उसको रख दें, ऐसा करने से घर में सुख-शांति के साथ-साथ आपके सभी कार्य बनने लगते हैं और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और इससे धन वृद्धि के योग बनने लगते हैं।

इस उपाय से कालसर्प दोष होगा दूर

महाशिवरात्रि के दिन मुख्य दरवाजे की चौखट को हल्दी के पानी से धुलना चाहिए और हल्दी से स्वास्तिक बनाना चाहिए। रात्रि के समय ईशान कोण में दीप जलाकर शिवजी के मंत्र और बीज मंत्र का जप करें। ऐसा करने से कालसर्प दोष दूर हाता है, ऐसी मान्यता है। साथ ही शत्रुओं के कारण परेशान लोगों के लिए यह उपाय काफी लाभकारी साबित होता है।

इस उपाय से शरीर में आएगी ऊर्जा

महाशिवरात्रि के दिन गुप्त दान करना विशेष लाभप्रद बताया है। अगर आपके घर के आसपास किसी गरीब कन्या का विवाह हो रहा हो तो उस विवाह गुप्तदान करके आएं। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुश-शांति आती है और पार्टनर के साथ तालमेल व सहयोग बढ़ता है। इसके साथ ही इस दिन शिव के बीज मंत्र का जप करें। कहते हैं कि सवा लाख बार शिव के बीज मंत्र का जप करने से शरीर में ऊर्जा और शक्ति का संचार होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?