न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावन स्पेशल : राशि अनुसार करें भगवान शिव के ये उपाय, होगी मनोकामनाओं की पूर्ती

आज इस कड़ी में हम आपको राशि अनुसार किए जाने वाले भगवान शिव के उपाय बताने जा रहे हैं ताकि आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ती हो सके।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 08 Jul 2020 9:33:41

सावन स्पेशल : राशि अनुसार करें भगवान शिव के ये उपाय, होगी मनोकामनाओं की पूर्ती

सावन का महीना शिव के नाम से ही जाना जाता हैं क्योंकि यह महीना शिव को अतिप्रिय होता हैं और इस दौरान की गए पूजा से शिव प्रसन्न होते हैं। सावन के महीने में भक्तगण शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कई उपाय करते हैं। लेकिन ये ही उपाय राशि के अनुसार किए जाए तो इसका प्रभाव ज्यादा होता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको राशि अनुसार किए जाने वाले भगवान शिव के उपाय बताने जा रहे हैं ताकि आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ती हो सके। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

मेष राशि

मेष राशि के व्यक्ति सावन में हर दिन जल में गुड़ डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही आप लाल व आक के फूल शिवजी को अर्पित करें और नागेश्वराय नम: मंत्र का जप करें। इससे जल्द ही आपकी मनोकामना पूरी होगी।

वृषभ राशि

सावन के हर सोमवार को वृषभ राशि के जातक जल मिश्रित दूध चढ़ाएं, इसके साथ ही आप दही और चंदन और सफेद फूल चढ़ा सकते हैं। पूजा करते समय आप रुद्राष्टक का पाठ करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति सही रहेगी। भगवान शिव का आशीर्वाद आप पर हमेशा रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan,sawan special,sawan 2020,sawan measures according zodiac

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक सावन में हर दिन गन्ने के रस से आप शिवजी का अभिषेक करें और तीन बिल्व पत्र चढ़ाएं। साथ ही पंचाक्षरी मंत्र ओम नम: शिवाय का जाप करना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशिवाले सावन के हर दिन शुद्ध घी से भोले का अभिषेक करें। साथ ही ओम नम: शिवाय मंत्र का 108 बार जप करें। इससे आपको जीवन में हर जगह आपको सफलता मिलेगी लेकिन हर काम में आपको मेहनत करनी होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले सावन के हर दिन गुड़ मिश्रित जल और गेंहूं चढ़ाएं। शाम के समय भी आप हर रोज शिव मंदिर जाकर भगवान के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही आप महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जप करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

कन्या राशि

कन्या राशिवाले सावन में हर दिन भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए गन्ने के रस से अभिषेक करें और भांग का पत्ता चढ़ाएं। इससे आपके आसपास नकारात्मकता दूर होगी और आपको मौका मिलना शुरू हो जाएगा। आप पंचाक्षरी मंत्र का जाप भी हर रोज करें।

तुला राशि

तुला राशिवाले सावन में हर सोमवार को इत्र या सुगंधित जल से शिवजी का अभिषेक करें। आपकी राशि के अनुसार, सावन में हर दिन शिव के सहस्रनामों का जाप करना शुभ फलदायी माना जाता है। भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद आप हमेशा बना रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan,sawan special,sawan 2020,sawan measures according zodiac

वृश्चिक राशि

सावन के हर दिन वृश्चिक राशिवालों के लिए पंचामृत से शिव का अभिषेक कल्याणकारी बताया गया है। साथ ही आप हर रोज रूद्राष्टक का पाठ करें।

धनु राशि

धनु राशिवाले सावन में हर रोज भगवान शिव का केसर युक्त दूध से अभिषेक करेंष इसके बाद बेलपत्र और पीला फूल चढ़ाएं। इससे आपको अपने काम में सफलता मिलेगी और आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी।

मकर राशि

मकर राशिवाले सावन के हर सोमवार को जल में गेंहूं से विधिवत पूजन करें और गेंहूं का दान भी करें। साथ ही हर रोज शिव पंचाक्षर मंत्र का जप करें। इससे आपका रूका हुआ धन आपको मिल जाएगा और करियर में भी तरक्की मिलेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशिवाले सावन में हर रोज जल में सफेद तिल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और पूजन करें। साथ ही शिव षडाक्षर मंत्र का 11 बार जप करें। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

मीन राशि

मीन राशिवाले सावन के हर दिन शिवलिंग पर जल मिश्रित दूध और पीपल जरूर चढ़ाएं, साथ ही रावण रचित शिव तांडव का पाठ करें। इससे भगवान शिव का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?