न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मां लक्ष्मी का आशीर्वाद दिलाएंगे ये 6 काम, जीवन में सकारात्मकता का होगा संचार

आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं कामों की जानकारी देने जा रहे हैं जो जीवन में सकारात्मकता का संचार करेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 23 Jan 2021 9:55:04

मां लक्ष्मी का आशीर्वाद दिलाएंगे ये 6 काम, जीवन में सकारात्मकता का होगा संचार

इस कलयुगी जीवन में सभी सुख-समृद्धि की कामना रखते हैं और इसके लिए देवी-देवताओं की पूजा कर उनका आशीर्वाद भी चाहिए होता हैं। ऐसे में सभी मां लक्ष्मी का पूजन करते हैं ताकि जीवन में कभी भी धन की कमी ना आए और दरिद्रता का सामना ना करना पड़े। इसके लिए आपको अपनी दैनिक दिनचर्या में ऐसे कार्यों को शामिल करना होता हैं जो मां लक्ष्मी को नाराज ना करें। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं कामों की जानकारी देने जा रहे हैं जो जीवन में सकारात्मकता का संचार करेगी। इन विशेष कार्य से मां लक्ष्‍मी सदैव घर में वास करती हैं।

रात के समय महिलाएं करें यह कार्य

रात के वक्‍त महिलाओं को घर के मंदिर में एक दीपक जरूर जला देना चाहिए। ऐसी मान्‍यता है कि जिस घर में रात को रोजाना दीपक जलाया जाता है, उस घर पर मां लक्ष्‍मी की कृपा सदैव बनी रहती है। उस घर के लोगों को मां लक्ष्‍मी कभी धन की कमी नहीं होने देती।

astrology tips,astrology tips in hindi,maa laxmi,positivity in life

रात को सोने से पहले जरूर करें ये काम

महिलाओं को रात को सोने से पहले शयन कक्ष के साथ ही पूरे घर में कपूर का धुंआ का देना चाहिए। ऐसा करने से घर की नकरात्‍मक ऊर्जा का नाश होता है और मां लक्ष्‍मी आप पर प्रसन्‍न होती हैं। शयन कक्ष में कपूर का धुंआ करने से पति और पत्‍नी के बीच लड़ाई झगडे़ खत्‍म होते हैं और संबंधों में मिठास होती है। परिवार के अन्‍य लोगों के साथ भी आपके संबंध मधुर होते हैं।

सदैव करें बुजुर्गों का सम्‍मान

जिन घरों में महिलाएं बुजुर्गों और अपने सास-ससुर का सम्‍मान करती हैं और अपने माता-पिता का ध्‍यान रखती हैं उस घर में मां लक्ष्‍मी भी घर की लक्ष्‍मी से प्रसन्‍न रहती हैं। घर ही महिलाओं को रात को सोने से पहले घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर और उनकी हर जरूरत के बारे में पूछकर ही अपने कमरे में सोने जाना चाहिए। ऐसा करने से उसके घर में अच्‍छा माहौल रहता है और परिवार के सदस्‍यों के बीच प्‍यार बना रहता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,maa laxmi,positivity in life

सोने से पहले यहां करें रोशनी

रात को सोने से ठीक पहले गृह स्‍वामिनी को दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दिया जलाकर सोना चाहिए। माना जाता है कि यह पितरों की दिशा होती है और इस दिशा से होते ही वह परलोक से धरती पर आपको सुखी और संपन्‍न रहने का आशीर्वाद देने आते हैं। अगर दीया जलाना संभव न हो तो इस दिशा में एक बल्‍ब लगा दें और शाम को 7 बजे के बाद इस बल्‍ब को जला दें। ऐसा करने से पितर आप पर प्रसन्‍न रहते हैं और उनकी कृपा सदैव आप पर बनी रहती है।

बिखरा हुआ सामान

अक्‍सर देखने में आता है कि कुछ लोग आलस्‍य में आकर अपने घर का सामान यूं ही बिखरा हुआ छोड़कर रात में सो जाते हैं। ऐसा भूलकर भी न करें। ऐसा करने से आपके घर में नकारात्‍मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है और सुबह जब आप सोकर उठते हैं तो पूरे घर में नेगेटिविटी फैली रहती है।

मुख्‍य द्वार न रहे ऐसा

कई बार ऐसा देखने में आता है कि कुछ लोग देर रात परिवार के साथ घूम-फिरकर आते हैं और मुख्‍य द्वार पर ही जूते-चप्‍पल पड़े छोड़ देते हैं। यह बहुत ही गलत व्‍यवहार है। मान्‍यता है कि घर के मुख्‍य द्वार से होकर ही मां लक्ष्‍मी आपके घर में प्रवेश करती हैं। मां लक्ष्‍मी के रास्‍ते में जूते-चप्‍पल पड़े छोड़ देना बेहद दुर्भाग्‍यपूर्ण है। इसलिए रात में सोने से पहले जूते-चप्‍पल शू रेक में रखकर मुख्‍य द्वार को एकदम साफ करके सोना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?