न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दशहरा 2019: आप भी बन सकते हैं करोड़पति, दशहरे के दिन करें नारियल के ये 5 टोटके

धन प्राप्ति की चाहत रखते हैं तो दशहरे के दिन नारियल एक कुछ उपायों की मदद ले सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Oct 2019 2:22:45

दशहरा 2019: आप भी बन सकते हैं करोड़पति, दशहरे के दिन करें नारियल के ये 5 टोटके

भगवान श्रीराम की रावण पर विजय पाने का दिन है दशहरा जिसे पूरे भारतदेश में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं। सच्चाई की यह जीत किसी भी शुभ काम के लिए बहुत फलदायी मानी जाती हैं। इस दिन का ज्योतिष में बड़ा महत्व माना जाता हैं। अगर आप धन प्राप्ति की चाहत रखते हैं तो दशहरे के दिन नारियल एक कुछ उपायों की मदद ले सकते हैं। तो आइये जानते हैं नारियल के उन उपायों के बारे में।

कालसर्प या शनि दोष हेतु

शनि, राहू या केतु जनित कोई समस्या हो, कोई ऊपरी बाधा हो, बनता काम बिगड़ रहा हो, कोई अनजाना भय आपको भयभीत कर रहा हो अथवा ऐसा लग रहा हो कि किसी ने आपके परिवार पर कुछ कर दिया है, तो इसके निवारण के लिए दशहरे के दिन एक जलदार जटावाला नारियल लेकर उसे काले कपड़े में लपेटें। 100 ग्राम काले तिल, 100 ग्राम उड़द की दाल तथा 1 कील के साथ उसे बहते जल में प्रवाहित करें। ऐसा करना बहुत ही लाभकारी होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,dussehra 2019,dussehra measures,astrology measures,coconut measures

सफलता हेतु

यदि कोई काम काफी प्रयास के बावजूद सफल नहीं हो पा रहा तो आप एक लाल सूती का कपड़ा लें और उसमें रेशेयुक्त नारियल को लपेट लें और फिर बहते हुए जल में प्रवाह कर दें। जिस वक्त आप इसे जल में बहा रहे हों उस वक्त उस नारियल से सात बार अपनी कामना जरूर कहें।

ऋ‍ण उतारने के लिए

एक नारियल पर चमेली का तेल मिले सिन्दूर से स्वस्तिक का चिह्न बनाएं। कुछ भोग (लड्डू अथवा गुड़-चना) के साथ हनुमानजी के मंदिर में जाकर उनके चरणों में अर्पित करके ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। तत्काल लाभ प्राप्त होगा। या दशहरे के दिन सुबह नित्य कर्म व स्नान आदि करने के बाद अपनी लंबाई के अनुसार काला धागा लें और इसे एक नारियल पर लपेट लें। इसका पूजन करें और उसको नदी के बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। साथ ही भगवान से ऋण मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।

व्यापार लाभ के लिए

कारोबार में लगातार घाटा हो रहा हो तो दशहरे के दिन एक नारियल सवा मीटर पीले वस्त्र में लपेटकर एक जोड़ा जनेऊ, सवा पाव मिष्ठान्न के साथ आस-पास के किसी भी राम मंदिर में चढ़ा दें। तत्काल ही व्यापार चल निकलेगा।

बीमारी या संकट हटाने हेतु

एक साबूत पानीदार नारियल लें और उसे अपने उपर से 21 बार वारकर किसी रावण दहन की आग में डाल दें। ऐसा घर के सभी सदस्यों के उपर से वारकर करेंगे तो उत्तम होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, दिल्ली पुलिस ने BNS की धारा 163 का दिया हवाला
CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, दिल्ली पुलिस ने BNS की धारा 163 का दिया हवाला
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
‘मैं तो अकेला हूं, भीड़ मीडिया वालों की है’, हिरासत में लिए जाने पर  दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके
‘मैं तो अकेला हूं, भीड़ मीडिया वालों की है’, हिरासत में लिए जाने पर दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला