न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर दिशा है धन के कोषाध्यक्ष कुबेर का स्थान, इन 5 चीजों को रखना लाएगा आर्थिक तंगी

कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें उत्तर दिशा में नहीं रखना चाहिए क्योंकि इनसे घर में धन की आवक होना रूक जाती है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 26 Feb 2021 9:22:49

उत्तर दिशा है धन के कोषाध्यक्ष कुबेर का स्थान, इन 5 चीजों को रखना लाएगा आर्थिक तंगी

घर को वास्तु संगत बनाने के बाद इसमें रखी चीजों की दिशा का भी बड़ा महत्व होता हैं ताकि घर में सकारात्मकता बनी रहें और जीवन खुशियों से परिपूर्ण हो। घर की उत्तर दिशा को धन के कोषाध्यक्ष कुबेर का स्थान माना जाता हैं। ऐसे में इस स्थान की पवित्रता का बड़ा महत्व माना गया हैं जिसमें सामान रखते समय सावधानी बरतनी होती हैं। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें उत्तर दिशा में नहीं रखना चाहिए क्योंकि इनसे घर में धन की आवक होना रूक जाती है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता हैं। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें उत्तर दिशा में नहीं रखना चाहिए।

कूड़ेदान

उत्तर दिशा को जितना हो सके एक दम साफ-सुथरा रखना चाहिए। इस दिशा में भूलकर भी गंदगी या कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। यदि आप उत्तर दिशा में कूडे़दान रखते हैं तो आपको आए दिन पैसों की समस्या का सामना करना पड़ता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,north direction vastu,lord kuber

जूते-चप्पल

घर की उत्तर दिशा में कभी भी जूते-चप्पल रखने का स्थान नहीं बनाना चाहिए। बाहर से घर में आते समय कभी भी उत्तर दिशा में जूते-चप्पल नहीं उतारने चाहिए। इससे आपके घर में नकारात्मकता बढ़ने लगती है। इसके साथ ही आपके घर में आर्थिक तंगी होने लगती है।

टूटी हुई चीजें

हर घर में कुछ टूटी हुई चीजें होती है जिन्हें लोग इकट्ठा करके एक स्थान पर रख देते हैं, लेकिन इन चीजों को रखते हुए ध्यान रखें कि ये सही तरह से व्यवस्थित रखी गई हो और उत्तर दिशा में न रखी हो। इसके अलावा टूटी हुई चीजों को घर में ही नहीं रखना चाहिए। टूटी खराब चीजें आपके घर में नकारात्मकता को बढ़ाती हैं जिससे आपके घर में कलह, आर्थिक तंगी आदि समस्याएं होने लगती हैं।

vastu tips,vastu tips in hindi,north direction vastu,lord kuber

टॉयलेट या बाथरूम

उत्तर दिशा के सबसे बड़ा दोष होता है टॉयलेट या बाथरूम का निर्माण करवाना। यदि किसी के घर की उत्तर दिशा में टॉयलेट और बाथरूम बना हुआ है तो उसके घर में हमेशा पैसों की किल्लत बनी रहती हैं और दरिद्रता बढ़ती जाती है। यदि इस दिशा में आपने गलती से बाथरूम या फिर टॉयलेट का निर्माण करवा लिया हो तो एक कांच की कटोरी में नमक भरकर बाथरूम के एक कोने में रख दें। पंद्रह दिन या सप्ताह में इसे बदलते रहें। इससे नकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में कमी आती है।

भारी-भरकम फर्नीचर

वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा को खाली और खुला हुआ रखना चाहिए। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। इस दिशा में भूलकर भी भारी सामाना या फिर भारी-भरकम फर्नीचर नहीं रखना चाहिए। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बाधित होने लगता है। आपको धन संबंधित समस्याओं और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?