न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गणेश चतुर्थी 2020 : बप्पा को घर लाने के बाद ना करें ये गलतियां

गणपति जी को घर ला रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की भी जरूरत होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 22 Aug 2020 9:18:12

गणेश चतुर्थी 2020 : बप्पा को घर लाने के बाद ना करें ये गलतियां

आज पूरे देशभर में हर्ष और उल्लास का माहौल हैं क्योंकि आज गणेश चतुर्थी का पावन त्यौहार हैं। आज के दिन गणपति जी के कई पांडाल सजते थे लेकिन इस बार कोरोना के चलते यह मुमकिन नहीं हो पा रहा हैं। लेकिन भक्तगण अपने घरों पर गणपति जी को जरूर विराजते हैं ताकि उनकी कृपा और आशीर्वाद मिल सकें। लेकिन गणपति जी को घर ला रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की भी जरूरत होती हैं। आपकी गलतियां गणपति जी को नाराज कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन गलतियों के बारे में और बचे इन्हें करने से।

जनेऊ चढ़ाएं

बप्पा को जनेऊ चढ़ाएं बिना उनकी पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए गणपति जी की मूर्ति स्थापना के बाद उन्हें जनेऊ जरूर चढ़ाएं। जनेऊ आप सफेद या लाल रंग का लें सकते हैं।

भूल से भी न करें पीठ के दर्शन

वैसे तो भगवान श्रीगणेश रिद्धि-सिद्धि के दाता हैं। इनकी कृपा से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो सब मंगलमय होता है। मगर वास्तु के अनुसार, उनकी पीठ के दर्शन करना अशुभ होता है। गणेशजी के सामने से दर्शन करने से जीवन में सुखों की प्राप्ति होती हैं। मगर उनकी पीठ के दर्शन करने से घर में दरिद्रता आती है। ऐसे में इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बच्चे इनकी पीठ गलती से भी न देख लें। इसके लिए घर पर बप्पा की मूर्ति स्थापना दीवार के साथ ही करना ही शुभ रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,ganesh chaturthi,ganesh chaturthi special,ganesh chaturthi 2020,lord ganesha,mistakes bringing bappa

घर और दुकान में मूर्ति स्थापना

अगर आप घर और दुकान दोनों पर बप्पा की मूर्ति स्थापित करना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें। घर पर हमेशा बप्पा की बैठी मुद्रा में मूर्ति स्थापित करें। साथ ही अपने दुकान या ऑफिस में खड़ी मुद्रा में गणपति जी की मूर्ति स्थापित करें। साथ ही किसी भी जगह पर एक साथ 2 मूर्तियां न स्थापित करें। ऐसा करने से घर में दरिद्रता का वास होता है। साथ ही पूजा का पूरा फल नहीं मिल पाता है।

पीले या लाल रंग के कपड़े पहने

पूजा के दौरान नीले और काले रंग के कपड़े पहनने की भूल न करें। इससे बप्पा की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में गणेश जी की कृपा पाने के लिए उनकी पूजा में लाल या पीले रंग के कपड़े पहने। बप्पा को ये रंग अति प्रिय होने से उनकी कृपा जल्दी ही मिलेंगी।

सुबह-शाम करें पूजा

गणेश महोत्सव के पूरे 10 दिन सुबह- शाम गणपति बप्पा की पूजा करनी चाहिए। इसके लिए सुबह जल्दी उठ स्नान कर बप्पा को भोग लगाकर उनकी पूजा करें। साथ ही परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर सुबह- शाम आरती करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,ganesh chaturthi,ganesh chaturthi special,ganesh chaturthi 2020,lord ganesha,mistakes bringing bappa

गलती से भी न चढ़ाएं तुलसी

वैसे तो तुलसी माता को बेहद पूजनीय माना जाता है। मगर फिर भी भगवान श्रीगणेश जी की पूजा में तुलसी नहीं शामिल नहीं करनी चाहिए। पौराणिक कथाओं के अनुसार, तुलसी जी ने गणेश जी के आगे शादी का प्रस्ताव रखा था। मगर बप्पा ने मना कर दिया था।

घर की सफाई पर दें विशेष ध्यान

वैसे तो हमेशा ही घर साफ- सुथरा होना चाहिए। मगर त्योहार के दिनों में घर की साफ- सफाई पर खास ध्यान दें। पूरे घर की अच्छे से सफाई करने के बाद ही बप्पा की मूर्ति स्थापना करें।

अंधेरे में ना छोड़ें

वैसे तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप जहां भी गणपति जी की मूर्ति स्थापित कर रहे हो वहां रोशनी का उचित प्रबंध हो। इसके साथ ही अगर कही बप्पा की मूर्ति के पास अंधेरा हो तो उनकी मूर्ति को छूने की गलती न करें। असल में, अंधेरे में बप्पा की मूर्ति को छूना अशुभ होता है।

मांस- मछली का सेवन न करें

घर पर बप्पा की मूर्ति स्थापना के दिनों में घर पर मांस- मछली आदि चीजें न लाएं। साथ ही इ न 11 दिनों पर इन चीजों के सेवन से बचें। नहीं तो भगवान गणपति की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?