न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन चीजों का शनिवार के दिन खरीदना जीवन में लाता है दुर्भाग्य

शनिवार का दिन शनि देव और हनुमान जी की पूजा का दिन माना जाता हैं। इस दिन इन दोनों की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को इनका आशीर्वाद प्राप्त होता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 14 Apr 2018 12:55:25

इन चीजों का शनिवार के दिन खरीदना जीवन में लाता है दुर्भाग्य

शनिवार का दिन शनि देव और हनुमान जी की पूजा का दिन माना जाता हैं। इस दिन इन दोनों की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को इनका आशीर्वाद प्राप्त होता हैं और परेशानियों से मुक्ति मिलती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ज्योतिष के अनुसार शनिवार के दिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें खरीदने से बचना चाहिए। क्योंकि इन चीजों को शनिवार को खरीदने से व्यक्ति के जीवन में दुर्भाग्य का आगमन होता हैं और व्यक्ति परेशानियों से घिर जाता हैं। इस दुर्भाग्य से बचने के लिए आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शनिवार को नहीं खरीदनी चाहिए। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में।

saturday,things,not to buy on saturday,mythology

* लोहे के सामान : शनिवार के दिन लोहे से निर्मित सामान नहीं खरीदना चाहिए। माना जाता है कि शनिवार के दिन लोहे का सामान क्रय-विक्रय करने से शनिदेव क्रोधित हो जाते हैं। इस दिन लोहे की वस्तुओं का दान शुभ होता है। इससे शनिदेव के कुप्रभावों से मुक्ति मिलती है और व्यापार में वृद्धि होती है। इसके साथ ही दुर्घटनाओं से भी बचाव होता है।

saturday,things,not to buy on saturday,mythology

* सरसों का तेल : सरसों का तेल शनिवार को खरीदना बेहद अशुभ माना जाता है। दरअसल ऐसी मान्यता है कि इस दिन तेल खरीदने से घर में नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न होता है जिससे अशुभ घटनाओं का जन्म होता है। साथ ही अगर कोई मांगता है तो इस दिन तेल किसी को देना भी नहीं चाहिए।

saturday,things,not to buy on saturday,mythology

* काले तिल : इस दिन भगवान शनि के क्रोध को शांत करने के लिए काले तिल चढ़ाए जाते हैं। ऐसे में काले तिल खरीदना अशुभ माना जाता है।

saturday,things,not to buy on saturday,mythology

* ईधन : रसोई में सिलेडर जैसे और भी कई तरह के ईधनों की जरूरत पड़ती है लेकिन कहा जाता है कि शनिवार को घर पर ईधन लाने से परिवार को कष्ट पहुंचाता है।

* चक्की : अनाज पीसने की चक्की इस दिन कभी भी नही खरीदनी चाहिए। इससे परिवार में तनाव रहता है।

saturday,things,not to buy on saturday,mythology

* नमक : नमक हमारे भोजन का सबसे अहम हिस्सा है। अगर नमक खरीदना है तो बेहतर होगा शनिवार के बजाय किसी और दिन ही खरीदें। शनिवार को नमक खरीदने से यह उस घर पर कर्ज लाता है। साथ ही रोगकारी भी होता है।

saturday,things,not to buy on saturday,mythology

* कैंची : कैंची ऐसी चीज है जो कपड़े, कागज आदि काटने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। पुराने समय से ही कपड़े के कारोबारी, टेलर आदि शनिवार को नई कैंची नहीं खरीदते। इस दिन खरीदी गई कैंची रिश्तों में तनाव लाती है। इसलिए अगर आपको कैंची खरीदनी है तो किसी अन्य दिन खरीदें।

saturday,things,not to buy on saturday,mythology

* काले जूते : शरीर के लिए जितने जरूरी वस्त्र हैं, उतने ही जूते भी। खासतौर से काले रंग के जूते पसंद करने वालों की तादाद आज भी काफी है। अगर आपको काले रंग के जूते खरीदने हैं तो शनिवार को न खरीदें। मान्यता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता दिलाते हैं।

saturday,things,not to buy on saturday,mythology

* झाड़ू : झाड़ू घर के विकारों को बुहार कर उसे निर्मल बनाती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। झाड़ू खरीदने के लिए शनिवार को उपयुक्त नहीं माना जाता। शनिवार को झाड़ू घर लाने से दरिद्रता का आगमन होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन