न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर चाहते है पैसों की तंगी से बचना तो भूलकर भी दिवाली के दिन घर पर ना लाएं लक्ष्मी-गणेश की ऐसी मूर्ति

गणेश जी के स्वरूप के अनुसार बनी मूर्ति की पूजा करने से भगवान की कृपा मिलती है और पूजा का पूरा फल भी मिलता है। तो आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Oct 2019 12:15:24

अगर चाहते है  पैसों की तंगी से बचना तो भूलकर  भी दिवाली के दिन घर पर ना लाएं लक्ष्मी-गणेश की ऐसी मूर्ति

इस बार दिवाली 27 अक्टूबर (Sunday, 27 October, Diwali 2019) को है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल दिवाली कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्री राम लंकापति रावण का वध कर मां सीता सहित अपना वनवास पूरे कर अयोध्या लौटे थे। उनके आने की ख़ुशी में अयोध्यावासियों ने नगर को दीपों से सजाया था। तभी से दिवाली मनाने की परंपरा चली आ रही है। दीपावली के दिन माता लक्ष्मी और श्रीगणपति की पूजा का बहुत महत्व है। इनकी पूजा के बिना यह त्योहार अधूरा रहता है। पूजा के लिए हर साल घर में गणेश-लक्ष्मी की नई मूर्ति लाई जाती है। इन मूर्तियों को खरीदने में भी बहुत सावधानी रखनी पड़ती है। गणेश जी की मूर्ति ऐसी होनी चाहिए जो कि शास्त्रों के अनुसार सही हो। गणेश जी के स्वरूप के अनुसार बनी मूर्ति की पूजा करने से भगवान की कृपा मिलती है और पूजा का पूरा फल भी मिलता है। तो आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

happy diwali,diwali 2019,date and time,diwali puja,diwali kab hai,diwali puja vidhi,diwali significance,laxmi ganesh puja,ganesh idol,laxmi idol,diwali puja

गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय सबसे ज्यादा ध्यान रखने वाली बात है कि मूर्ति में जनेउ, रंग, सूंड, वाहन, अस्त्र-शस्त्र, हाथों की संख्या और आकृति सही होने चाहिए। गणेश जी को वक्रतुंड कहा जाता है। मूर्ति में उनकी सूंड बाईं ओर मुड़ी हुई होनी चाहिए। ऐसी प्रतिमा की पूजा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। धन लाभ के लिए बैठे हुए गणेश जी की प्रतिमा लेना शुभ माना जाता है। सुख और संपत्ति के लिए हाथ में मोदक लिए हुए गणेश जी प्रतिमा लेना शुभ माना जाता है।

happy diwali,diwali 2019,date and time,diwali puja,diwali kab hai,diwali puja vidhi,diwali significance,laxmi ganesh puja,ganesh idol,laxmi idol,diwali puja

जब भी मां लक्ष्मी का पूजन विष्णु जी और गणेश जी के साथ करें तो हमेशा गणेश जी लक्ष्मी जी के दाहिने और विष्णु जी लक्ष्मी जी के बाएं होने चाहिए। सही तरीके से पूजन करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति होती है। सिंहासन पर बैठे हुए गणेश लक्ष्मी की मांग अधिक होती है। लक्ष्मी जी को कमल अधिक प्रिय है, इसलिए कमल के फूलनुमा बने सिंहासन की भी विशेष मांग होती है। घर में खंडित मूर्ति या मां लक्ष्मी का फटा हुआ चित्र नहीं रखना चाहिए। वास्तु और ज्योतिष दोनों के हिसाब से ही ये अशुभ हैं। पूजा स्थल में सबसे ज्यादा जिस बात का ध्यान रखने वाली बात है वह है कि लक्ष्मी मां की दो मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। लक्ष्मी मां की दो मूर्तियां आस-पास तो बिल्कुल नहीं रखनी चाहिए। ऐसा होने पर उस घर में कलह होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, दिल्ली पुलिस ने BNS की धारा 163 का दिया हवाला
CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके हिरासत में, दिल्ली पुलिस ने BNS की धारा 163 का दिया हवाला
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
‘मैं तो अकेला हूं, भीड़ मीडिया वालों की है’, हिरासत में लिए जाने पर  दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके
‘मैं तो अकेला हूं, भीड़ मीडिया वालों की है’, हिरासत में लिए जाने पर दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला