न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिवाली स्पेशल : राशि अनुसार करें ये उपाय, होगी अपार धन की प्राप्ति

क्योंकि इस दिन किये गए उपाय व्यक्ति के जीवन में अपार धन लेकर आते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 04 Nov 2018 2:41:23

दिवाली स्पेशल : राशि अनुसार करें ये उपाय, होगी अपार धन की प्राप्ति

कार्तिक मास की अमावस्या को दीवाली का त्योहार पूरे देश में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं। इस त्योहार का सभी को बड़ी बेसब्री से इन्तजार होता हैं। क्योंकि इस दिन किये गए उपाय व्यक्ति के जीवन में अपार धन लेकर आते हैं। जी हाँ, इस दिन किये गए ज्योतिषीय उपाय आपको लक्ष्मी माता का आशीर्वाद दिलाते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती हैं। इसलिए आज हम आपको दिवाली पर राशि अनुसार किये जाने वाले उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे अपार धन की प्राप्ति होगी। तो आइये जानते है इन ज्योतिषीय उपायों के बारे में।

astrology tips,diwali special,work according to zodiac sign,immense wealth

* मेष राशि

रात में लाल चंदन और केसर घिसकर उससे रंगा हुआ सफेद कपड़ा यदि आप अपने गल्ले अथवा तिजोरी में बिछाएंगे तो उससे आपकी समृद्धि में हमेशा वृद्धि होगी तथा आकस्मिक धनहानि का अवसर भी नहीं आएगा। शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर तेल का दीपक जलाएं तथा उस दीपक में दो काली गुंजा डाल दें तो वर्ष भर आपको आर्थिक रूप से परेशानी नहीं होगी। आपका रुका हुआ धन भी जल्दी ही मिल जाएगा।

* वृषभ राशि

यदि बहुत पैसा कमाने के बावजूद भी आप उसे सेविंग नहीं कर पा रहे हैं तो लक्ष्मी पूजन के साथ-साथ कमल के फूल का भी पूजन करें तथा बाद में इस फूल को लाल कपड़े में बांधकर अपने धन स्थान यानी तिजोरी या लॉकर में रखें। रात को गाय के घी के दो दीपक जलाकर उन्हें किसी एकांत स्थान अपनी मनोकामना बताते हुए पर रख आएं। शीघ्र ही आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाएगी।

* मिथुन राशि

यदि आप धन की कमी से जूझ रहे हैं तो लक्ष्मी-गणेश पूजन करते समय दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करके उसे अपने धन स्थान पर रखें। यदि आप कर्ज से परेशान हैं तो लक्ष्मी पूजन के बाद गणेशजी की प्रतिमा को हल्दी की माला पहनाएं। इससे आपकी परेशान समाप्त हो जाएगी।

* कर्क राशि

यदि आपको धन लाभ की अभिलाषा है तो शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का पंचमुखी दीपक जलाएं। यदि आप त्रिकोण आकृति का झंड़ा विष्णु भगवान के किसी मंदिर में ऊंचाई वाले स्थान पर इस प्रकार लगाएं कि वह लहराता रहे तो तक आपका भाग्य चमक उठेगा।

astrology tips,diwali special,work according to zodiac sign,immense wealth

* सिंह राशि

रात घर के मुख्य दरवाजे पर गाय के घी का दीपक जला कर रखें। यदि वह दीपक सुबह तक जलता रहे तो समझें कि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा साथ ही मान-सम्मान भी बढ़ेगा। यदि शत्रु आपको परेशान कर रहे हैं तो दीपावली की शाम को पीपल के पत्ते पर अनार की कलम से गोरोचन के द्वारा शत्रु का नाम लिखकर भूमि में दबा दें।

* कन्या राशि

यदि आपको धन संबंधी कोई समस्या है तो आप लाल रुमाल में नारियल बांधकर अपने गल्ले अथवा तिजोरी में रखें। धन लाभ होने लगेगा। इसके दो कमलगट्टे की माला माता लक्ष्मी के मंदिर में दान अर्पित करें। यदि आपको नौकरी संबंधी कोई समस्या है तो आप तक रोज मीठे चावल कौओं को खिलाएं। इससे आपकी समस्या का निदान हो जाएगा।

* तुला राशि

यदि आपको व्यवसाय में घाटा हो रहा है तो आप बड़ के पेड़ के पत्ते पर सिंदूर व घी से ॐ श्रीं श्रियै नम: मंत्र लिखें और इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए तुला राशि के लोग सुबह स्नान आदि नित्य कर्म करने के बाद किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर 11 नारियल अर्पित करें।
* वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को यदि धन की इच्छा है तो वे अपने घर के बगीचे या बरामदे में केले के दो पेड़ लगाएं तथा इनकी देखभाल करें। परंतु इनके फल का सेवन न करें। यदि परिवार में अशांति है तो नागकेसर का फूल लाकर घर में कहीं छिपा दें। जहां उसे कोई देख न सके।

astrology tips,diwali special,work according to zodiac sign,immense wealth

* धनु राशि

इस राशि के लोग धन प्राप्ति के लिए पान के पत्ते पर रोली से श्रीं लिख कर अपने पूजा स्थान पर रखे तथा रोज इसकी पूजा करें। यदि तुला राशि के लोग किसी बीमारी से परेशान हैं तो चंद्रमा को अध्र्य दें और बीमारी के निवारण के लिए प्रार्थना करें। अमावस्या होने से चांद दिखाई नहीं देगा तो भी अध्र्य दें।
* मकर राशि
काफी समय से यदि धन रुका हुआ है तो आक की रुई का दीपक घर के ईशान कोण में जलाएं। यदि विवाह में बाधा आ रही है तो भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीला वस्त्र, पीली मिठाई अर्पित करें।

* कुंभ राशि

जीवन साथी के साथ नहीं बनती है तो खीर बनाएं इसका भोग लक्ष्मी को लगाएं और फिर स्वयं भी खाएं। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। धन प्राप्ति के लिए नारियल के कठोर आवरण में घी डालकर लक्ष्मीजी के समक्ष दीपक जलाएं। यह दीपक रात भर जलने दें।

* मीन राशि

यदि आपको शत्रु पक्ष से परेशानी हैं तो कर्पूर के काजल से शत्रु का नाम लिखकर अपने पैर से मिटा दें। धन लाभ के लिए किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर कमल के फूल, नारियल अर्पित करें तथा सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?