न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपावली पर लक्ष्मीजी की तस्वीर के साथ-साथ पूजा में रखे इन 8 चीजों को भी, बरसेगा धन

दीपावली के दिन किए गए दान, हवन, पूजन का फल शीघ्र मिलता है। ऐसे में आज हम आपको बताते है कि दीपावली पर लक्ष्मी पूजा करते समय कौन-कौन सी चीजें अनिवार्य रूप से रखनी चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Nov 2020 2:08:30

दीपावली पर लक्ष्मीजी की तस्वीर के साथ-साथ पूजा में रखे इन 8 चीजों को भी, बरसेगा धन

दीपावली, दिवाली या दीवाली शरद ऋतु (उत्तरी गोलार्द्ध) में हर वर्ष मनाया जाने वाला एक प्राचीन हिन्दू त्यौहार है। दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है जो ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर या नवंबर महीने में पड़ता है। दीपावली भारत के सबसे बड़े और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। दीपावली दीपों का त्योहार है। इस साल दीपावली शनिवार, 14 नवंबर को है। माना जाता है कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात लौटे थे। अयोध्यावासियों का हृदय अपने परम प्रिय राजा के आगमन से प्रफुल्लित हो उठा था। श्री राम के स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाए। कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की वह रात्रि दीयों की रोशनी से जगमगा उठी। तब से आज तक भारतीय प्रति वर्ष यह प्रकाश-पर्व हर्ष व उल्लास से मनाते हैं। भारतीयों का विश्वास है कि सत्य की सदा जीत होती है झूठ का नाश होता है।

दीपावली के दिन किए गए दान, हवन, पूजन का फल शीघ्र मिलता है। ऐसे में आज हम आपको बताते है कि दीपावली पर लक्ष्मी पूजा करते समय कौन-कौन सी चीजें अनिवार्य रूप से रखनी चाहिए।

महालक्ष्मी की तस्वीर

दीपावली पर लक्ष्मीजी की ऐसी फोटो खरीदें, जिसमें वे भगवान विष्णु के चरणों के पास बैठी हैं। इस तस्वीर की पूजा करना बहुत शुभ माना गया है।

पारे से बनी लक्ष्मी प्रतिमा

दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए पारे से बनी लक्ष्मी प्रतिमा बहुत शुभ मानी गई है। दीपावली पर पारद लक्ष्मी की मूर्ति खरीदनी चाहिए।

diwali,diwali puja,lakshmi shriyantra,idol of kubera,deepawali,diwali 2020,laxmi puja,astrology

चरण चिह्न

मां लक्ष्मी के चांदी से चरण चिह्न खरीदना चाहिए। इसे लक्ष्मी पूजा में रखें और इसके बाद घर की तिजोरी में रखना चाहिए। घर में मां लक्ष्मी का स्वरूप मां ललिता श्री का प्रतीक हैं और ध्यान रहे जिसमें सोलह चिन्ह बने होते हैं वही मां लक्ष्मी चरण पादुका जहां भी स्थापित की जाती हैं। कहा जाता है जहाँ ऐसी चरण पादुका होती है वहां से समस्याओं का नाश हो जाता है और वही इसकी स्थापना से धनाभाव समाप्त होकर स्थाई धन संपत्ति का मार्ग प्रशस्त हो जाता हैं। हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक महालक्ष्मी के चरणों में सोलह शुभ चिन्ह बने होते हैं और यह चिन्ह अष्ट लक्ष्मी के दोनों पावों से उपस्थित 16 षोडश चिन्ह हैं, जो के 16 कलाओं का प्रतीक माना जाता हैं। कहते हैं शास्त्रों में माता लक्ष्मी को षोडशी भी कहकर पुकारा जाता हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो सोलह कलाएं-

- अन्नमया,
- प्राणमया,
- मनोमया,
- विज्ञानमया,
- आनंदमया,
- अतिशयिनी,
- विपरिनाभिमी,
- संक्रमिनी,
- प्रभवि,
- कुंथिनी,
- विकासिनी,
- मर्यदिनी,
- सन्हालादिनी,
- आह्लादिनी,
- परिपूर्ण,
- स्वरुपवस्थित

diwali,diwali puja,lakshmi shriyantra,idol of kubera,deepawali,diwali 2020,laxmi puja,astrology

श्रीयंत्र

श्रीयंत्र (Shree Yantra) देवी लक्ष्मी का प्रतीक है। इसे घर के मंदिर में स्थापित करना चाहिए। श्रीयंत्र को उस यंत्र के रूप में देखा जाता है जिसका पूजन करने से सुख-संपत्ति, सौभाग्य ऐश्वर्य और विद्या आदि की प्राप्ति होती है। आमतौर पर सभी यंत्रों में से श्री यंत्र को यंत्रों का राजा कहा जाता है और इस यंत्र को संपूर्ण ब्रह्मांड का प्रतीक माना जाता है। सभी यंत्रों में श्री यंत्र ही केवल एक ऐसा यंत्र है जिसकी पूजा करने से समस्त देवी-देवताओं के साथ रखकर पूजा जाता है। दीपावली पर इसका पूजन करने से सालभर धन-संपत्ति की कमी नहीं होती है।

diwali,diwali puja,lakshmi shriyantra,idol of kubera,deepawali,diwali 2020,laxmi puja,astrology

कुबेर मूर्ति

कुबेर धन के देवता और देवताओं के कोषाध्यक्ष हैं। इनकी प्रतिमा घर की उत्तर दिशा में रखनी चाहिए।

कुबेर पूजा मंत्र

ओम श्रीं, ओम ह्रीं श्रीं, ओम ह्रीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय: नम:।

diwali,diwali puja,lakshmi shriyantra,idol of kubera,deepawali,diwali 2020,laxmi puja,astrology

दक्षिणावर्ती शंख

विष्णुजी और महालक्ष्मी की पूजा में दक्षिणावर्ती शंख का महत्व काफी अधिक है। दीपावली पर शंख खरीदें और इस शंख में केसर मिश्रित दूध भरकर विष्णु-लक्ष्मी का अभिषेक करें।

diwali,diwali puja,lakshmi shriyantra,idol of kubera,deepawali,diwali 2020,laxmi puja,astrology

मोती शंख

ये एक दुर्लभ शंख है। दिखने में बहुत ही सुंदर होता है। दीपावली पर मोती शंख खरीदें और पूजा के बाद इसे अपनी तिजोरी में रखें।

diwali,diwali puja,lakshmi shriyantra,idol of kubera,deepawali,diwali 2020,laxmi puja,astrology

पीली कौड़ी

लक्ष्मीजी समुद्र से प्रकट हुई थीं और कौड़ी भी समुद्र से ही मिलती है। इसी वजह से लक्ष्मी पूजा में पीली कौड़ियां रखने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है।

diwali,diwali puja,lakshmi shriyantra,idol of kubera,deepawali,diwali 2020,laxmi puja,astrology

कमल गट्टा

देवी लक्ष्मी की पूजा में कमल का फूल रखना अनिवार्य है। कमल के पौधे से कमल गट्टा भी मिलता है। कमल गट्टे से बनी माला से लक्ष्मी मंत्र का जाप करना चाहिए। दीपावली पर कमल गट्टे की माला भी खरीद सकते हैं।

कमल गट्टे के उपाय

- जो व्यक्ति प्रत्येक बुधवार को 108 कमल गट्टे के बीज लेकर घी के साथ एक-एक करके अग्नि में 108 आहुतियां देता है। उसके घर से दरिद्रता हमेशा के लिए चली जाती है।

- जो व्यक्ति पूजा-पाठ के दौरान कमल गट्टे की माला अपने गले में धारण करता है उस पर लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है।

- यदि रोज 108 कमल के बीजों से आहुति दें और ऐसा 21 दिन तक करें तो आने वाली कई पीढिय़ां सम्पन्न बनी रहती हैं।

- यदि दुकान में कमल गट्टे की माला बिछा कर उसके ऊपर भगवती लक्ष्मी का चित्र स्थापित किया जाए तो व्यापार में कमी आ ही नहीं सकती। उसका व्यापार निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर होता रहता है।

- कमल गट्टे की माला भगवती लक्ष्मी के चित्र पर पहना कर किसी नदी या तालाब में विसर्जित करें तो उसके घर में निरंतर लक्ष्मी का आगमन बना रहता है।

diwali,diwali puja,lakshmi shriyantra,idol of kubera,deepawali,diwali 2020,laxmi puja,astrology

लघु नारियल

आम नारियल से थोड़ा छोटा होता है लघु नारियल। दीपावली पर इस नारियल की पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
लव जिहाद:  यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
लव जिहाद: यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान