न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कुम्भ मेला 2019 : कुम्भ मेले में शामिल होते है कई अखाड़े, जानें इनसे जुड़ी अद्भुत जानकारी

धर्म ध्वजा मेले में प्रवेश करते ही खड़ी कर दी जाती है, जबकि पर्व ध्वजा स्नान करने जाते समय खड़ी की जाती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Jan 2019 7:17:15

कुम्भ मेला 2019 : कुम्भ मेले में शामिल होते है कई अखाड़े, जानें इनसे जुड़ी अद्भुत जानकारी

देश का सबसे बड़ा आस्था का आयोजन अर्थात कुम्भ मेला जिसकी शुरुआत 15 जनवरी को प्रयागराज में होने जा रही हैं। आस्था के इस मेले में सभी भक्तगण स्नान करने आते हैं और देवताओं की पूजा करते हैं। इस मेले में नागा साधू आकर्षण का केंद्र होते हैं जो अपने इष्ट की पूजा के लिए आते हैं। आज हम आपको कुम्भ मेले की रौनक बढ़ाने वाली शंकराचार्य की सेना के 13 अखाड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इन अखाड़ों के बारे में।

* जूना अखाड़ा

कुम्भ मेले में जूना अखाड़े का आकर्षण देखने योग्य होता है। इस प्रचीन अखाड़े का प्रधान कार्यालय वाराणसी में स्थित है। तकरीबन चार लाख साधुओं वाला यह सबसे बड़ा अखाड़ा माना जाता है। इस अखाड़े के इष्टदेव दत्तात्रेय हैं, जो कि रूद्रावतार हैं। इस अखाड़े में महिला सन्यासिनें भी होती हैं। उनके रहने के लिए अलग स्थान होता है, जिसे अवधूतानी या माई बाड़ा कहते हैं। इसमें बड़ी संख्या में विदेशी साधु भी शामिल होते हैं।

* अटल अखाड़ा

अटल अखाड़े के इष्टदेव आदि गणेश हैं। लगभग 700 साधुओं की संख्या वाले इस अखाड़े का प्रधान कार्यालय भी काशी में हैं। इसमें महिला संत नहीं होती हैं। शस्त्र के रूप में इस अखाड़े में भाले की पूजा की जाती है। जिसे सूर्य प्रकाश के नाम से जाना जाता है। इस अखाड़े में दो ध्वजा खड़ी की जाती है – धर्म ध्वजा और पर्व ध्वजा। धर्म ध्वजा मेले में प्रवेश करते ही खड़ी कर दी जाती है, जबकि पर्व ध्वजा स्नान करने जाते समय खड़ी की जाती है।

* आनंद अखाडा

आनंद अखाड़े का प्रधान कार्यालय वाराणसी में है। इस अखाडे के इष्टदेव सूर्य है।

* आह्रवान अखाडा

इस अखाड़े का प्रधान केंद्र काशी में दशाश्वमेध घाट पर है। इस अखाड़े के इष्टदेव श्री गणेश जी हैं। इस अखाड़े में तकरीबन 12,000 साधू हैं। इस अखाड़े में भाले को देवता के रूप में पूजा जाता है। इस अखाड़े का प्रधान कार्यालय वाराणसी में स्थित है।

* निरंजनी अखाड़ा

इस अखाड़े के इष्टदेव कार्तिकेय हैं। इस अखाड़े का प्रधान कार्यालय इलाहाबाद में है। इस अखाड़े में लगभग 10,000 साधू हैं।

akhadas of kumbh mela,kumbh mela,kumbh mela 2019,kumbh 2019

* महानिर्वार्णी अखाड़ा

इसका मुख्यालय इलाहाबाद में है। महानिर्वाणी अखाड़े के इष्टदेव कपिल महामुनि हैं। इस अखाड़े में लगभग 6,000 साधु हैं। इस अखाड़े में भी दो ध्वजा फहराई जाती है।

* पंच अग्नि अखाडा

इस अखाड़े का प्रधान कार्यालय वाराणसी में है। इस अखाड़े में माता गायत्री एवं अग्नि की पूजा की जाती है। इस अखाड़े में तकरीबन 3,000 हजार साधू हैं।

* दिगंबर अखाड़ा

इस अखाड़े के इष्टदेव बालानंद स्वामी हैं। इस अखाड़े में महिला संत नहीं होती हैं।

* निर्मोही अखाड़ा

निर्मोही अखाड़े की स्थापना रामानंदाचार्य जी ने की थी। इस अखाड़े के इष्टदेवता हनुमान जी हैं। इस अखाड़े में लगभग 15 हजार साधु हैं।

* निर्वाणी अखाड़ा

निर्वाणी अखाड़े का प्रधान कार्यालय अयोध्या है। इस अखाड़े के इष्ट देवता हनुमान जी हैं। इस अखाड़े के साधू उर्ध्वपुंड तिलक लगाते है।

* पंचायती बडा उदासीन अखाडा

इस अखाड़े के इष्टदेव पंचदेव (गोलासाहिब) हैं। इस अखाड़े का प्रधान कार्यालय इलाहाबाद में स्थित है। इस अखाड़े में लगभग 20,000 साधु हैं।

* पंचायती नया उदासीन अखाड़ा

इस अखाड़े का प्रधान कार्यालय हरिद्वार के कनखल में स्थित है। इस अखाड़े में तकरीबन 5,000 साधु हैं। इस अखाड़े में पंचदेव की पूजा की जाती है।

* निर्मल अखाड़ा

इस अखाड़े की स्थापना गुरू गोविंद जी के सहयोगी वीरसिंह द्वार की गई थी। इस अखाड़े का प्रधान कार्यालय हरिद्वार में स्थित है। इस अखाड़े में महिला साधू नहीं होती हैं। इस अखाड़े के साधू गुरूग्रंथ्ा साहिब की पूजा करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका