न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Dhanteras 2020: धनतेरस पर नहीं खरीदने चाहिए लोहे-स्टील-कांच के बर्तन, ये है वजह

ज्यादातर लोग बर्तनों की खरीदारी करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इस त्योहार पर कुछ धातुओं को खरीदना बेहद अशुभ होता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Nov 2020 5:27:12

Dhanteras 2020: धनतेरस पर नहीं खरीदने चाहिए लोहे-स्टील-कांच के बर्तन, ये है वजह

धनतेरस (Dhanteras 2020) को 'धन्य तेरस' या 'ध्यान तेरस' भी कहते हैं। धनतेरस का त्योहार कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है। धनतेरस दिवाली (Diwali 2020) से पहले आता है।
हिंदू कैंलेंडर के मुताबिक, धनतेरस का त्योहार इस बार शुक्रवार, 13 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन खरीदारी को बहुत शुभ माना गया है। धन के लिए इस दिन कुबेर की पूजा की जाती है और आरोग्य के लिए धनवन्तरि की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन लोग सोना-चांदी (Gold and Silver) की खरीदारी करते हैं, ताकि उनके घर में सुख और समृद्धि बनी रहे। ज्यादातर लोग बर्तनों की खरीदारी करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इस त्योहार पर कुछ धातुओं को खरीदना बेहद अशुभ होता है।

dhanteras 2020,diwali 2020,iron utensils,steal utensils,mirror,knife

धनतेरस के दिन लोहे, स्टील या एल्यूमीनियम के बर्तन खरीदने से बचना चाहिए। दरअसल ये सभी चीजें धातु का अशुद्ध रूप होती हैं, इसलिए त्योहार के दिन इन्हें घर नहीं लाना चाहिए। इन चीजों का सामान या बर्तन आज बिल्कुल न खरीदें।

स्टील, लोहे और एल्यूमीनियम के अलावा कांच या सेरामिक (चीनी) मिट्टी से बना सामान या बर्तन भी ना खरीदें। घर में टूटी या चटकी हुई चीजें भी न लाएं। समृद्धि के प्रतीक के तौर पर आप सोना, चांदी या लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीद सकते हैं।

इसके साथ ही मान्यता है कि इस दिन कैंची, चाकू, मिक्सी, कद्दूकस जैसी धार वाली चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। साथ ही धनतेरस के दिन तेल खरीदना भी अशुभ माना जाता है।

काला रंग अशुभ का प्रतीक होता है। ऐसे में इस दिन इस रंग की चीजें खरीदने की गलती न करें। नहीं तो जीवन में दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है।

dhanteras 2020,diwali 2020,iron utensils,steal utensils,mirror,knife

भगवान धनवंतरी को नारायण भगवान विष्णु का ही एक रूप माना जाता है। इनकी चार भुजाएं हैं, जिनमें से दो भुजाओं में वे शंख और चक्र धारण किए हुए हैं। दूसरी दो भुजाओं में औषधि के साथ वे अमृत कलश लिए हुए हैं। ऐसा माना जाता है कि यह अमृत कलश पीतल का बना हुआ है, क्योंकि पीतल भगवान धनवंतरी की प्रिय धातु है। इसीलिए धनतेरस के दिन पीतल की खरीदारी को ज्यादा फलदायी माना गया है।

dhanteras 2020,diwali 2020,iron utensils,steal utensils,mirror,knife

धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है लेकिन बर्तन की खरीदारी के वक्त कुछ सावधानियों को ध्यान में रखना जरूरी है। घर पर खाली बर्तन कभी ना लाएं। इसे घर लाने पर पानी से भर दें। पानी को भाग्य से जोड़कर देखा जाता है। इससे आपके घर में समृद्धि और संपन्नता का वास रहेगा। खाली बर्तन घर लाना अशुभ माना जाता है इसलिए ऐसा करने से बचें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका