न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Dhanteras 2020: धनतेरस पर क्या खरीदें क्या नहीं एक बार जरुर जान ले, बनी रहेगी लक्ष्मी की कृपा

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस (Dhanteras 2020) मनाया जाता है। इस दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। धनतेरस दिवाली (Diwali 2020) से पहले आता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Nov 2020 3:20:09

Dhanteras 2020: धनतेरस पर क्या खरीदें क्या नहीं एक बार जरुर जान ले, बनी रहेगी लक्ष्मी की कृपा

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस (Dhanteras 2020) मनाया जाता है। इस दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। धनतेरस दिवाली (Diwali 2020) से पहले आता है। इस साल धनतेरस 13 नवंबर (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन खरीदारी (Dhanteras 2020 shopping) से धन समृद्धि बढ़ती है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के शुभ दिन पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने से पूरे साल संपन्नता बनी रहती है। धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए ये तो सभी को पता होता है, लेकिन क्या आपको पता है धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए? आइए आपको बताते हैं कि धनतेरस पर कौन सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

dhanteras 2020,dhanteras,things to buy on dhanteras,things not to buy on dhanteras,diwali,diwali special,astrology

लोहे की चीजें

धनतेरस पर लोहे से बनी कोई भी चीज नहीं खरीदनी चाहिए। कहते हैं कि इस दिन लोहे से बनी चीजें घर पर लाने से राहु ग्रह की अशुभ छाया पड़ जाती है। राहु की नजर पड़ते ही घर में परेशानियां बढ़ने लगती हैं।

dhanteras 2020,dhanteras,things to buy on dhanteras,things not to buy on dhanteras,diwali,diwali special,astrology

कांच का सामान

मान्यता है कि कांच का सामान का संबंध भी राहु ग्रह से होता है इसलिए धनतेरस के दिन कांच की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

dhanteras 2020,dhanteras,things to buy on dhanteras,things not to buy on dhanteras,diwali,diwali special,astrology

स्टील न खरीदें

धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है। स्टील भी लोहा का ही दूसरा रूप है इसलिए कहा जाता है कि स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदने चाहिए। स्टील के बजाए कॉपर या ब्रॉन्ज के बर्तन खरीदे जा सकते हैं।

dhanteras 2020,dhanteras,things to buy on dhanteras,things not to buy on dhanteras,diwali,diwali special,astrology

काले रंग की वस्तुएं

धनतेरस के दिन काले रंग की चीजों को घर लाने से बचना चाहिए। धनतेरस एक बहुत ही शुभ दिन है जबकि काला रंग हमेशा से दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है इसलिए धनतेरस पर काले रंग की चीजें खरीदने से बचें।

dhanteras 2020,dhanteras,things to buy on dhanteras,things not to buy on dhanteras,diwali,diwali special,astrology

धारदार चीजें

धनतेरस के दिन अगर आप खरीदारी करने निकले हैं तो चाकू, कैंची व दूसरे धारदार हथियारों को खरीदने से बचना चाहिए।

dhanteras 2020,dhanteras,things to buy on dhanteras,things not to buy on dhanteras,diwali,diwali special,astrology

खरीदें ये चीजें

आइए आपको बताते हैं कि धनतेरस पर कौन सी चीजें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।

दीपक

धनतेरस पर ढेर सारे छोटे-छोटे दीपक खरीदें। मिट्टी के तीन बड़े दीपक भी जरूर खरीदें। इन्हीं के प्रयोग से दिवाली की पूजा होगी। एक बड़ा मुख्य दीपक होगा जो मां लक्ष्मी को समर्पित होगा। दूसरा बड़ा सरसों के तेल का दीपक मां काली के लिए होगा। जबकि तीसरा दीपक तिरछा करके सरसों के तेल वाले दीपक के ऊपर रखा जाएगा, ताकि उसमें रात भर काजल बन सके।

dhanteras 2020,dhanteras,things to buy on dhanteras,things not to buy on dhanteras,diwali,diwali special,astrology

लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति

धन के लिए मां लक्ष्मी और बुद्धि के लिए भगवान गणेश की उपासना की जाती है। धनतेरस के दिन ही इनकी मूर्तियां खरीद लें। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदते वक्त कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। भगवान गणेश की सूंढ़ बाईं तरफ होनी चाहिए। लक्ष्मी जी कमल के पुष्प पर बैठी हों और उनके हाथों से धन गिर रहा हो। मूर्तियां बहुत बड़ी न हों और मिटटी की बनी हुई हों।

dhanteras 2020,dhanteras,things to buy on dhanteras,things not to buy on dhanteras,diwali,diwali special,astrology

गोमती चक्र

गोमती चक्र एक विशेष प्रकार का पत्थर है, जिसके एक तरफ चक्र की तरह आकृति बनी होती है। यह कई रंगों का होता है। इसमें सफेद रंग का गोमती चक्र सबसे महत्वपूर्ण है। यह रत्न की तरह अंगूठी में भी पहना जाता है। धनतेरस पर कम से कम पांच गोमती चक्र खरीदें। दिवाली के दिन गोमती चक्र मां लक्ष्मी को अर्पित किया जाएगा। इसके बाद अगले दिन उसे धन के स्थान पर रख दें।

dhanteras 2020,dhanteras,things to buy on dhanteras,things not to buy on dhanteras,diwali,diwali special,astrology

झाड़ू

झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस पर दो झाड़ू जरूर खरीदें। इनका प्रयोग दिवाली की पूजा के बाद अगले दिन से करें। पुरानी झाड़ू को दिवाली के अगले दिन घर से बाहर कर दें। धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से वर्ष भर स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। घर से पुरानी झाड़ू निकाल देने से नकारात्मक ऊर्जा निकल जाएगी।

dhanteras 2020,dhanteras,things to buy on dhanteras,things not to buy on dhanteras,diwali,diwali special,astrology

धनिया के बीज

धनतेरस के दिन धनिया के बीज खरीदने की भी परंपरा होती है। धनिया खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इसे समृद्धि का प्रतीक बताया गया है। लक्ष्मी पूजा के समय धनिया के बीज लक्ष्मी मां को चढ़ाएं और पूजा के बाद किसी बर्तन या बगीचे में धनिया के बीज बो दें। कुछ बीज गोमती चक्र के साथ अपनी तिजोरी में रखें।

dhanteras 2020,dhanteras,things to buy on dhanteras,things not to buy on dhanteras,diwali,diwali special,astrology

खील-बताशे

धनतेरस के दिन खील-बताशे की खरीदारी करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इन खील-बताशे का प्रयोग दिवाली के दिन पूजा में किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे

लव जिहाद:  यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा

दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले

चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!

सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका

'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे

कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?

हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video

कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की

'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'

राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात

'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान

बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान