न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देवउठनी एकादशी के दिन जरुर करें ये 6 काम, अगले दिन से दिखने लगेंगे चमत्कार

आज हम आपको 6 जरुरी काम बताने जा रहे है जो की इस दिन करने चाहिय। इन कामों को करने से भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है और आपकी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Nov 2019 12:46:26

देवउठनी एकादशी के दिन जरुर करें ये 6 काम, अगले दिन से दिखने लगेंगे चमत्कार

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देवउठनी या देवोत्थान एकादशी पर श्रीविष्णु की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस बार देवउठनी एकादशी 08 नवंबर को पड़ रही है। यह एकादशी दीपावली के बाद आती है। इस दिन तुलसी विवाह भी कराते है। देवउठनी एकादशी को हरिप्रबोधिनी एकादशी और देवोत्थान एकादशी भी कहते हैं। इस दिन उपवास रखने का विशेष महत्व है। कहते हैं इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन यदि विधिवत पूजा की जाए तो पूजा करने वाले को एक हजार अश्वमेघ यज्ञ करने जितना फल मिलता है। इस दिन नदियों में स्नान करना और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। आज हम आपको 6 जरुरी काम बताने जा रहे है जो की इस दिन करने चाहिय। इन कामों को करने से भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है और आपकी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती है।

astrology,puja,puja path,dev uthani ekadashi 2019,dev uthani pooja,devshayani ekadashi,dev uthani ekadashi puja,tulsi vivah,tulsi puja 2019,measures to please goddess lakshmi on dev uthani ekadashi

- देवउठनी एकादशी पर स्नान आदि करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा की जाती है, लेकिन याद रखें इस दिन मां लक्ष्मी की भी विधिवत पूजा जरूर करें। तभी पूजा पूर्ण मानी जाएगी और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलेगा।

- पीपल का वृक्ष पूजनीय होता है। मान्यता है कि इसमें देवताओं का वास होता है, इसलिए देवउठनी एकादशी के दिन पीपल के वृक्ष में गाय के घी का दीपक जरूर जलाएं। सुबह यह दीप जलाएं।

- देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी का विवाह होता है और इस दिन ये विवाह हर सुहागन को जरूर करना चाहिए। इसे अंखड सौभाग्य और सुख-समृद्धि मिलती है। मां तुलसी को लाल चुनरी जरूर चढ़ाएं।

- शाम को घर के हर कोने को प्रकाशमान बनाएं,क्योंकि इस दिन देवता जागे हैं। मां लक्ष्मी की शाम को जरूर पूजा करें और घर के हर कोने में दीप जलाएं। ऐसा करने से आपके घर में कभी धन की कमी नहीं रहेगी।

- देव दीपावली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सूक्त पाठ जरूर करें। ये आर्थिक संकट को हरने वाला उपाय है।

- देव उठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को दक्षिणवर्ती शंख से गाय के दूध से अभिषेक करना चाहिए।

astrology,puja,puja path,dev uthani ekadashi 2019,dev uthani pooja,devshayani ekadashi,dev uthani ekadashi puja,tulsi vivah,tulsi puja 2019,measures to please goddess lakshmi on dev uthani ekadashi

देवोत्थान एकादशी के दिन तुलसी विवाह का महत्व

देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह की भी परंपरा है। तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त 8 नवंबर को शाम 7:55 से रात 10 बजे तक रहेगा। भगवान शालिग्राम के साथ तुलसीजी का विवाह होता है। इसके पीछे एक पौराणिक कथा है, जिसमें जालंधर को हराने के लिए भगवान विष्णु ने वृंदा नामक विष्णु भक्त के साथ छल किया था।

दरअसल, प्राचीन काल में जालंधर नाम के राक्षस ने धरती पर उत्पात मचा रखा था। पत्नी वृंदा का पतिव्रत धर्म उस राक्षस की वीरता का राज था। कहा जाता है कि वृंदा की वजह से ही हमेशा विजय होता था। उस समय जलंधर के आतंक से परेशान होकर ऋर्षि-मुनि भगवान विष्णु के पास पहुंचे। भगवान ने काफी सोचकर वृंदा का पतिव्रत धर्म भंग करने का निश्चय किया। उन्होंने योगमाया से एक मृत शरीर वृंदा के घर के बाहर फिंकवा दिया। वृंदा को उसमें अपने पति का शव दिखाई दिया। अपने पति को मृत जानकर वह उस मृत शरीर पर गिरकर रोने लगी। उसी समय एक साधु उसके पास आए और कहने लगे बेटी इतनी दुखी मत हो। मैं इस शरीर में जान डाल देता हूं। साधु ने उसमें जान डाल दी। भावों में बहकर वृंदा ने उस शरीर का आलिंगन कर लिया। उधर उसका पति जलंधर जो देवताओं से युद्ध कर रहा था वह वृंदा का सतीत्व नष्ट होते ही मारा गया बाद में वृंदा को पता चला कि यह तो भगवान विष्णु का छल है। इस बात का जब उसको पता चला तो उसने भगवान विष्णु को श्राप दिया कि जिस प्रकार आपने छल से मुझे पति वियोग दिया है उसी तरह आपको भी स्त्री वियोग सहने के लिए मृत्युलोक में जन्म लेना होगा और यह कहकर वृंदा अपने पति की अर्थी के साथ सती हो गई। जिस जगह वह सती हुई वहां तुलसी का पौधा उत्पन्न हुआ। भगवान विष्णु अपने छल पर लज्जित होकर बोले कि हे वृंदा! यह तुम्हारे सतीत्व का ही फल है और तुम तुलसी बनकर मेरे साथ ही रहोगी। इस घटना के बाद त्रेतायुग में भगवान विष्णु ने भगवान राम के रूप में अवतार लिया और सीता के वियोग में कुछ दिनों तक रहे और यह भी कहा जाता है कि वृंदा ने विष्णु जी को यह श्राप भी दिया था कि तुमने मेरा सतीत्व भंग किया है। तुम भी भगवान पत्थर के बनोगे और वही भगवान विष्णु का शालिग्राम रूप है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार