न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Vastu Tips: आपके घर की खुशियों से जुड़ा है क्रिसमस-ट्री, सही जगह का चुनाव लाता है सुख-समृद्धि

क्रिसमस-ट्री का नाता आपके घर की खुशियों से जुड़ा होता हैं इसलिए इसकी सही जगह का चुनाव करना भी बहुत जरूरी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 21 Dec 2020 10:57:09

Vastu Tips: आपके घर की खुशियों से जुड़ा है क्रिसमस-ट्री, सही जगह का चुनाव लाता है सुख-समृद्धि

हर साल 25 दिसंबर का दिन क्रिसमस-डे के रूप में मनाया जाता है जो कि इस बार भी मनाया जाएगा। हांलाकि कोरोना के चलते इस बार इसका सेलेब्रेशन उतना जोरदार नहीं हो पाएगा जितना हर साल मनाया जाता रहा है। क्रिसमस-डे पर घरों में क्रिसमस-ट्री लगाया जाता हैं जिसे फेंगशुई में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने वाला माना जाता हैं। क्रिसमस-ट्री का नाता आपके घर की खुशियों से जुड़ा होता हैं इसलिए इसकी सही जगह का चुनाव करना भी बहुत जरूरी हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

सकारात्मक ऊर्जा

फेंगशुई के अनुसार, घर की बैठक पर इसे रखने से बचना चाहिए। नहीं तो घर के सदस्यों में मनमुटाव हो सकता है। मगर आप फिर भी वहीं रखना चाहते हैं तो इसे गोल्डन रंग की लाइट से सजाएं। इससे उसका दुष्प्रभाव दूर होकर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

vastu tips,vastu tips in hindi,fengshui tips,chrismas tree and vastu,chrismas day

बेडरूम में रखें लाल क्रिसमस-ट्री

अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो बेडरूम में लाल रंग का क्रिसमस-ट्री लगाएं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाएगी। साथ ही रिश्तों में मिठास आकर शादीशुदा जिंदगी खुशहाली से बीतेगी।

रिश्ते व दोस्ती में लाए मिठास

इसे सजाने के लिए लाल, पीली व नीले रंग की लाइट्स का इस्तेमाल करें। ये सभी रंग प्यार व दोस्ती के माने जाते हैं। ऐसे में इससे प्यार व दोस्ती में मजबूती आएगी। साथ ही क्रिसमस-ट्री दीवार के साथ जोड़कर लगाने की जगह थोड़ा आगे की ओर रखें।

खुशियों के लिए

क्रिसमस-ट्री को एक छोटे-से सांता से जरूर सजाएं। माना जाता है कि इससे आने वाला नया साल आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। साथ ही पूरे साल में घर पर खुशियों भरा माहौल बना रहेगा।

जीवन में सही राह दिखाए

इसे सुंदर व चमकीले सितारों से सजाएं। इससे जीवन की समस्याएं दूर होकर खुशियों में वृद्धि होगी। साथ ही जीवन में सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा मिलेगी।

vastu tips,vastu tips in hindi,fengshui tips,chrismas tree and vastu,chrismas day

बच्चों के कमरे में रखें नीला क्रिसमस-ट्री

वैसे तो लोग हरे रंग का क्रिसमस-ट्री घर पर लाते हैं। मगर इसे अलग-अलग रंग का भी ले सकते हैं। ऐसे में नीला रंग का ट्री बच्चों के कमरे में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। बच्चों की एकाग्रता शक्ति बढ़ने के साथ आने वाला नया साल उनके लिए लक्की साबित होगा।

सुख-शांति के लिए

जिन घरों में लड़ाई-झगड़े वाला माहौल रहता है। उन्हें क्रिसमस-ट्री घर के ऊपरी हिस्से के दाहिनी तरफ रखना चाहिए। इससे घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सुख-शांति व खुशहाली भरा माहौल बना रहेगा।

इस जगह पर रखने से बचें

क्रिसमस-ट्री को शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इसे मेन गेट के ठीक सामने और बाथरूम के पास रखने की गलती ना करें। नहीं तो इसके कारण जीवन में परेशानियां व असफलता का सामना करना पड़ सकता है।

दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें

इसे रखने के लिए घर की दक्षिण-पूर्व दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। फेंगशुई के अनुसार, इससे घर में अन्न व धन से जुड़ी परेशानियां दूर होने में मदद मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका