न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Tulsi Vivah 2019: तुलसी विवाह से जुडी पूरी जानकारी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और आवश्यक सामग्री

आज हम आपके लिए तुलसी विवाह के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और आवश्यक सामग्री से जुडी पूरी जानकारी लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Nov 2019 7:21:57

Tulsi Vivah 2019: तुलसी विवाह से जुडी पूरी जानकारी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और आवश्यक सामग्री

कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहा जाता है। शास्त्रों में इस एकादशी का बड़ा ही महत्व है। देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी और शालीग्राम का विवाह कराया जाता है। इसमें शादी की सारी रस्में निभाई जाती हैं। कहते हैं कि जो कोई भी ये शुभ कार्य करता है, उनके घर में जल्द ही शादी की शहनाई बजती है और पारिवारिक जीवन सुख से बीतता है। इसलिए आज हम आपके लिए तुलसी विवाह के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और आवश्यक सामग्री से जुडी पूरी जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

astrology tips,astrology tips in hindi,tulsi vivah 2019,complete information of tulsi vivah

तुलसी विवाह की तिथि और शुभ मुहूर्त

एकादशी तिथि आरंभ : 07 नवंबर 2019 की सुबह 09 बजकर 55 मिनट से
एकादशी तिथि समाप्त : 08 नवंबर 2019 को दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक
द्वादशी तिथि आरंभ : 08 नवंबर 2019 की दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से
द्वादशी तिथि समाप्‍त : 09 नवंबर 2019 की दोपहर 02 बजकर 39 मिनट तक

तुलसी विवाह पूजा विधि

सबसे पहले तुलसी के पौधे को आंगन के बीचों-बीच में रखें और इसके ऊपर भव्य मंडप सजाएं। इसके बाद माता तुलसी पर सुहाग की सभी चीजें जैसे बिंदी, बिछिया,लाल चुनरी आदि चढ़ाएं। इसके बाद विष्णु स्वरुप शालिग्राम को रखें और उन पर तिल चढ़ाए क्योंकि शालिग्राम में चावल नही चढ़ाए जाते है। इसके बाद तुलसी और शालिग्राम जी पर दूध में भीगी हल्दी लगाएं। साथ ही गन्ने के मंडप पर भी हल्दी का लेप करें और उसकी पूजन करें। अगर हिंदू धर्म में विवाह के समय बोला जाने वाला मंगलाष्टक आता है तो वह अवश्य करें। इसके बाद दोनों की घी के दीपक और कपूर से आरती करें। और प्रसाद चढ़ाएं।

astrology tips,astrology tips in hindi,tulsi vivah 2019,complete information of tulsi vivah

तुलसी विवाह की कथा

बहुत समय पहले जलंधर नामक एक राक्षस हुआ करता था। जिसने सभी जगह बहुत तबाही मचाई हुई थी। वह बहुत वीर और पराक्रमी था। उसकी वीरता का राज उसकी पत्नी वृंदा का परिव्रता धर्म था। जिसकी वजह से वह हमेशा विजयी हुआ करता था। जलंधर से परेशान देवगण भगवान विष्णु के पास गए और उनसे रक्षा की गुहार लगाई। देवगणों की प्रार्थना सुनने के बाद भगवान विष्णु ने वृंदा का पतिव्रता धर्म भंग करने का फैसला लिया। उन्होंने जलंधर का रुप धरकर छल से वृंदा को स्पर्श किया। जिससे वृंदा का पतिव्रता धर्म भंग हो गया और जंलधर का सिर उनके घर में आकर गिर गया। इससे वृंदा बहुत क्रोधित हो गई और उन्होंने भगवान विष्णु को श्राप दिया कि तुम पत्थर के बनोगे। तुमने मेरा सतीत्व भंग किया है। विष्णु भगवान का पत्थर रुप शालिग्राम कहलाया। इसके बाद विष्णु जी ने कहा- हे वृंदा मैं तुम्हारे सतीत्व का आदर करता हूं लेकिन तुलसी बनकर सदा मेरे साथ रहोगी। जो मनुष्य कार्तिक की एकादशी पर मेरा तुमसे विवाह करवाएगा उसकी सारी मनोकामना पूरी होगी।​

तुलसी विवाह की सामग्री

फल, फूल धूप, दीप, भोग, हल्दी, कुमकुम, तिल, हल्दी की गांठ, बताशा, दिये, तुलसी जी , विष्णु जी का चित्र, शालिग्राम, गणेश जी की प्रतिमा, कोई सुंदर रूमाल , श्रृंगार का सामान, कपूर, घी का दीपक, आंवला, चने की भाजी, सिंघाड़ा, हवन सामग्री, मंडप बनाने के लिए गन्ना, तुलसी विवाह के लिए लाल चुनरी, वधु के दिए जाने वाले आवश्यक समान

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दीपके की हिरासत पर CJP का बड़ा दावा, कहा- अज्ञात जगह ले गई दिल्ली पुलिस, वकीलों से भी संपर्क नहीं करने दिया
अभिजीत दीपके की हिरासत पर CJP का बड़ा दावा, कहा- अज्ञात जगह ले गई दिल्ली पुलिस, वकीलों से भी संपर्क नहीं करने दिया
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
‘मैं तो अकेला हूं, भीड़ मीडिया वालों की है’, हिरासत में लिए जाने पर  दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके
‘मैं तो अकेला हूं, भीड़ मीडिया वालों की है’, हिरासत में लिए जाने पर दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला