न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राशि अनुसार करें करवा चौथ पर कपड़ों के रंग का चुनाव, जानें पूजन विधि और मंत्र भी

आज इस कड़ी में हम आपको राशि अनुसार करवा चौथ पर कपड़ों के रंग का चुनाव, पूजन विधि और मंत्र से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जो आपके लिए अत्यंत शुभ व सौभाग्य के लिए कल्याणकारी साबित होंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 02 Nov 2020 8:11:27

राशि अनुसार करें करवा चौथ पर कपड़ों के रंग का चुनाव, जानें पूजन विधि और मंत्र भी

कार्तिक के महीने की शुरुआत हो चुकी हैं जिसे त्यौहारों के लिए जाना जाता हैं। आने वाली 4 तारीख को कार्तिक कृष्ण चतुर्थी हैं जो कि करवा चौथ के रूप में जानी जाती हैं। यह दिन सुहागन महिलाओं के जीवन में बहुत महत्व रखता हैं जो कि उनके पति और रिश्ते की लंबी उम्र के लिए किया जाता हैं। इस दिन किया गया पूजन जीवन में खुशियां और प्रगाढ़ स्नेह लेकर आता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको राशि अनुसार करवा चौथ पर कपड़ों के रंग का चुनाव, पूजन विधि और मंत्र से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जो आपके लिए अत्यंत शुभ व सौभाग्य के लिए कल्याणकारी साबित होंगे।

मेष

मेष राशि वाली जातक गुलाबी रंग की साड़ी पहने एवं गणेश जी को गुड का विशेष भोग लगाएं। चंद्रमा के पूजन में गुलाब अवश्य चढ़ाएं।
मंत्र - ॐ गौरी सुताय नम:

वृषभ

वृषभ राशि वाली जातक पीले रंग की धारी वाली साड़ी पहनें एवं चन्द्रमा के पूजन में पीला फूल चढ़ाएं। गणेश जी को खोपरे (नारियल) का भोग लगाए।
मंत्र - ॐ अलम्पटाय नम:

astrology tips,astrology tips in hindi,karva chauth,karva chauth special,karva chauth 2020,karva chauth according to the zodiac

मिथुन

मिथुन राशि वाली महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहनें एवं गणेश जी को दूर्वा व लड्डू का भोग लगाएं। चंद्रमा के पूजन में आंकड़े के फूल चढ़ाएं।
मंत्र - ॐ वरप्रदाय नम:

कर्क

कर्क राशि वाली जातक श्रृंगार में चांदी पहने एवं गणेश जी को दूध का भोग लगाएं। रूपहली लहरिया साड़ी पहनें जिसमे हेवी वर्क हो, चंद्रमा के पूजन में सफेद फूल चढ़ाएं।
मंत्र - ॐ ईशान-पुत्राय नम:

सिंह

सिंह राशि वाली महिलाएं लाल और सुनहरा सूट पहनें। गणेश जी को गुड़ से बनी वस्तु का भोग लगाएं। चंद्रमा के पूजन में लाल फूल चढ़ाएं।
मंत्र - ॐ हेरम्बाय नम:

कन्या

कन्या राशि वाली महिलाएं नीली लाइन वाली साड़ी पहनें एवं गणेश जी कोमीठा फल अवश्य चढ़ाएं। चन्द्र पूजन में चावल चढ़ाएं।
मंत्र - कुमार-गुरवे नम:

तुला

तुला राशि वाली महिलाएं इस बार हल्के पीले रंग की साड़ी पहनें एवं गणेश जी को खीर का भोग लगाएं। पूजन में सफेद गुलाब चढ़ाएं।
मंत्र - ॐ लम्बकर्णाय नम:

astrology tips,astrology tips in hindi,karva chauth,karva chauth special,karva chauth 2020,karva chauth according to the zodiac

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वाली महिलाएं इस करवा चौथ पर गुलाबी वस्त्र पहनें एवं गणेश जी को केशर-युक्त मिठाई का भोग लगाएं। चन्द्रमा की पूजन में पहले कुंकू का प्रयोग करें।
मंत्र - ॐ भीमाय नम:

धनु

धनु राशि वाली महिलाएं हल्की जामुनी साड़ी पहनें एवं चन्द्र पूजन में पीला व सफेद फूल चढ़ाएं। गणेश जी को केले का भोग लगाएं।
मंत्र - ॐ सुमुखाय नम:

मकर

मकर राशि वाली महिलाएं रेशमी वस्त्र पहनें एवं गणेश जी को बेसन की मिठाई का भोग लगाएं। चन्द्र पूजन में आंकड़े एवं गेंदे के फूल चढ़ाएं।
मंत्र - मेघनादाय नम:

कुंभ

कुंभ राशि राशि वाली महिलाएं रंगीन फूल वाली मल्टी कलर साड़ी पहनें। गणेश जी को बिल्वपत्र का फल का भोग लगाएं। पूजन में चांदी के पात्र में दूध रखें और लाल गुलाब व सफेद फूल चढ़ाएं।
मंत्र - ॐ अघनाशाय नम:

मीन

मीन राशि वाली महिलाएं केसरिया और सुनहरे रंग की साड़ी पहनें एवं पूजन में दुर्वा चढ़ाएं। गणेश जी को हलवे का भोग लगाएं।
मंत्र - ॐ गजवक्त्राय नम:

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका