न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Janmashtami Special : गोकुल में कान्हा के जन्म से पहले की जाती है छठी की पूजा, जानें इसका कारण

जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले छठी पूजने के पीछे कथा यह है कि जब वासुदेवजी श्रीकृष्ण को टोकरी में रखकर गोकुल में नंदजी के यहां छोड़ आए थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 Sep 2018 12:42:51

Janmashtami Special : गोकुल में कान्हा के जन्म से पहले की जाती है छठी की पूजा, जानें इसका कारण

कृष्ण जन्माष्टमी का त्योंहार पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं। लेकिन खासतौर पर गोकुल में इस त्योंहार का अहसास ही परमसुख देता हैं। क्योंकि आज भी गोकुल की गलियां कान्हा के वहां होने का अहसास कराती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोकुल में गोकुलाष्टमी अर्थात गोकुल में मनाई जानेवाली अष्टमी से पूर्व कृष्ण के छठी की पूजा भी की जाती हैं। ऐसा क्यों होता हैं, आइये जानते हैं इसके पीछे की पौराणिक कथा के बारे में।

गोकुल के मंदिरों और नंदजी के घर में कान्हा के जन्मदिन से पहले उनकी छठी की पूजा की जाती है। जी हां, यह जानकर हैरानी होना स्वाभाविक है लेकिन यह सच है कि गोकुल में जन्माष्टमी से पहले कान्हा की छठी (हिंदू धर्म में बच्चे के जन्म के 6ठे दिन की जानेवाली पूजा) पूजी जाती है।

जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले छठी पूजने के पीछे कथा यह है कि जब वासुदेवजी श्रीकृष्ण को टोकरी में रखकर गोकुल में नंदजी के यहां छोड़ आए थे। तब कंस ने राक्षसी पूतना का आदेश दिया कि वह मथुरा और गोकुल और आस-पास में जन्मे उन सभी बच्चों को मार दे, जिनका जन्म बीते 6 दिनों में हुआ है। जब पूतना गोकुल पहुंची और बच्चों को मारना शुरू किया तो माता यशोदा को यह बात पता चल गई। ऐसे में वह श्रीकृष्ण को पूतना से छिपाने और बचाने में व्यस्त हो गईं और घबराहठ में श्रीकृष्ण जी की छठी पूजना भूल गईं।

chatti pooja,birth of lord krishna,janmashtami special

राक्षसी पूतना छोटे बच्चों को उठाकर ले जाती थी और उन्हें स्तनपान कराकर मार डालती थी। यशोदा मैया की लाख कोशिशों के बावजूद वह कान्हा को उठाकर ले जाने में सफल रही और उन्हें अपना दूध पिलाने लगी। इसी दौरान नन्हे से श्रीकृष्ण ने उसे इतनी जोर से काटा कि उसकी मृत्यु हो गई। आखिर कान्हा साक्षात भगवान विष्णु का अवतार थे, कोई आम बालक नहीं।

पूतना को मारने के बाद बालपन में ही श्रीकृष्ण ने कई राक्षसों और दैत्यों का संहार किया। फिर एक साल बाद जब फिर से कान्हा की जन्मतिथि आई तो यशोदा मैया ने सभी गोकुलवासियों को जन्मदिन में शामिल होने के लिए न्योता भेजा। इस पर गोकुल की बड़ी-बूढ़ी महिलाओं ने यशोदा मैया से कहा कि अभी तक हमने कान्हा की छठी नहीं पूजी है, ऐसे में उनका जन्मदिन कैसे मना सकते हैं।

बुजुर्ग महिलाओं और ब्राह्मणों के कहने पर यशोदा मैया ने कान्हा का जन्मदिन आने से एक दिन पहले उनकी छठी पूजी और फिर उनका जन्मदिन मनाया। बस, तभी से गोकुल में यह प्रथा चली आ रही है कि जन्माष्टमी से एक दिन पहले कान्हा की छठी की पूजा की जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?