न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चंद्र ग्रहण आज, जानें इसे लेकर दुनियाभर में फैले अंधविश्वास के बारे में

27 जुलाई को सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jul 2018 7:11:05

चंद्र ग्रहण आज, जानें इसे लेकर दुनियाभर में फैले अंधविश्वास के बारे में

27 जुलाई को सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगेगा। इस चंद्र ग्रहण को वैज्ञानिक ने ‘ब्लड मून’ का नाम दिया है। इस चंद्र ग्रहण की अवधि 3 घंटे और 55 मिनट की होगी। बता दें कि पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूरज और चांद के बीच पृथ्वी आ जाती है। इससे चांद पर पूरी रोशनी नहीं पड़ पाती है। ऐसे में वायुमंडल से होते हुए कुछ रोशनी चांद पर पड़ती है।

सूर्य की रोशनी चांद पर पड़ने से वह हल्का लाल हो जाता है। जब चांद पृथ्वी के ठीक पीछे पहुंचता है तो उसका रंग और गहरा हो जाता है। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण आज रात 11 बजकर 54 मिनट से 28 जुलाई को सुबह 3 बजकर 49 मिनट तक होगा। इसके अलावा, 27 से 31 जुलाई के दौरान मंगल ग्रह पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा।

इस बार के चंद्रग्रहण की खास बात यह है कि यह 18 साल के बाद गुरु पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। इससे पहले 16 जुलाई 2000 को गुरु पूर्णिमा के दिन ऐसा चंद्रग्रहण लगा था। इस चंद्रग्रहण का सबसे सुंदर नजारा एशिया और अफ्रीका के लोगों को देखने को मिलेगा।

सदी के सबसे बड़े चंद्रग्रहण को देखने के लिए ज्योतिषियों में काफी उत्साह है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसे लेकर दुनियाभर में कौन-कौन से अंधविश्वास हैं। यदि नहीं तो आज हम आपको उसके बारे में बताते हैं।

चंद्र गहण को लेकर यह हैं अंधविश्वास

- ईसाई धर्म में कुछ लोगों का मानना है कि ब्लड मून स्वर्ग का एक भविष्यसूचक है। जिसका मतलब होता है कि पृथ्वी पर जीवन खत्म होने वाला है।

- लॉस एंजिलिस के ग्रिफिथ ऑब्सरवेटरी के निदेशक ईसी कप्पा ने बताया कि एक अमेरिकी जनजाति का मानना है, चांद की 20 पत्नियां और बहुत सारे पालतू हैं जिनमें बहुत से शेर और सांप थे। जब चांद उन सभी को पर्याप्त भोजन मुहैया करवाने में अक्षम रहा तो उन्होंने उसपर हमला कर दिया। जिसकी वजह से उससे खून निकलने लगा। ग्रहण तब खत्म हुआ जब पत्नियों ने उसके खून को इकट्ठा किया और उसके स्वास्थ्य को ठीक किया।

- कैलिफोर्निया की लुईसेनो जाति का मानना है कि ग्रहण इस बात का सूचक है कि चांद की तबियत खराब है। इसी वजह से जनजाति के सदस्य चांद की हालत में सुधार लाने के लिए भजन गाते हैं और प्रार्थना करते हैं।

- दक्षिण अमेरिका के लोगों का मानना है कि चांद पर कॉस्मिक जगुआर ने हमला कर दिया था जिसकी वजह से वह लाल हो जाता है।

- आज के जमाने में बहुत सी संस्कृति चंद्र ग्रहण को बुरा नहीं मानती हैं। अफ्रीका के टोगो, बेनिन और बातम्मालिबा के लोगों का मानना है कि ग्रहण के दौरान चांद और सूरज आपस में लड़ते हैं और हमें उन्हें लड़ने से रोकना चाहिए। वह लोग इसे अपने पुराने विवाद, गुस्से और दुश्मनी को भुलाने का समय भी मानते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?