न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ध्यान में रखें झाड़ू से जुड़े ये वास्तु उपाय, बनी रहेगी लक्ष्मीजी की कृपा

आज इस कड़ी में हम आपको झाड़ू से जुड़ी मान्यताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका असर आपके जीवन पर पड़ता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Sep 2020 7:49:31

ध्यान में रखें झाड़ू से जुड़े ये वास्तु उपाय, बनी रहेगी लक्ष्मीजी की कृपा

हर कोई चाहता हैं कि उसपर हमेशा लक्ष्मीजी की कृपा बनी रहे और उसे कभी भी आर्थिक परेशानियों का सामना ना करना पड़े। इसके लिए सबसे जरूरी माना जाता हैं घर में झाड़ू का इस्तेमाल जिसे मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता हैं। झाड़ू का वास्तु में भी बड़ा महत्व बताया गया हैं जिसके अनुसार इससे जुड़े कुछ नियम हैं जिनका पालन किया जाए तो कई दुष्प्रभाव से बचा जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको झाड़ू से जुड़ी मान्यताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका असर आपके जीवन पर पड़ता हैं।

- वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए। झाड़ू को खुले स्थान या ऐसी जगह पर नहीं रखना चाहिए जहां सबकी नज़र पड़े। माना जाता है कि खुले में झाड़ू रखने से घर में बरकत नहीं होती वहीं धन हानि हो सकती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,broom vastu tips,maa laxmi

- कई बार झाड़ू के टूट जाने या उसके घिस जाने पर भी हम उसका उपयोग करते रहते हैं, लेकिन वास्तु की दृष्टि में यह ठीक नहीं। यदि घर या ऑफिस की झाड़ू टूट जाए तो उसे तुरंत बदल लें। टूटी हुई झाड़ू से कहीं की भी सफाई करना अनेक तरह की परेशानियों को निमत्रंण देता है।

- वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद यानी संध्या के समय व रात को झाड़ू लगाना अशुभ माना गया है। मान्यता के अनुसार संध्या होने के बाद झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में दरिद्रता आती है। इसलिए प्रयास करें कि शाम या रात के समय घर या ऑफिस में झाड़ू न लगाएं।

- वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर नई झाड़ू खरीदनी हो तो शनिवार के दिन खरीदनी चाहिए। शनिवार के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी के साथ-साथ शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं।

- नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए झाड़ू को रखने के लिए दक्षिण, पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम दिशा का चुनाव करना चाहिए। वास्तु के अनुसार इस दिशा में झाड़ू रखना सबसे अच्छा माना गया है। वास्तुशास्त्र में कहा गया है कि झाड़ू को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा यानि ईशान की दिशा में नहीं रखना चाहिए।

vastu tips,vastu tips in hindi,broom vastu tips,maa laxmi

- मान्यता है कि झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। यह अपशकुन माना जाता है और इससे घर में दरिद्रता आती है। वास्तु के अनुसार झाड़ू को हमेशा जमीन पर लिटा कर रखना चाहिए।

- वास्तुशास्त्र के अनुसार कभी भी भी झाड़ू को पैर नहीं लगाना चाहिए, इससे माँ लक्ष्मी का अनादर होता है और आपको कई आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसी प्रकार झाड़ू से किसी भी जीव को भगाना या मारना बहुत अशुभ माना गया है।

- मान्यता के अनुसार यदि परिवार का कोई सदस्य किसी काम के लिए घर से बाहर गया हो तो उसके जाने के तुरंत बाद झाड़ू नहीं लगनी चाहिए। वास्तु में माना जाता है कि किसी के घर से तुरंत जाने के बाद झाड़ू लगाने से अपशकुन होता है।

- कभी भी किचन या स्वच्छता वाली जगहों पर झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता और बीमारियों का वास होता है। किचन में झाड़ू रखने से घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?