न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भौम प्रदोष व्रत बनेगा आपके लिए मंगलकारी, इन उपायों की मदद से चमकेगी किस्मत

आज इस कड़ी में हम आपको भौम प्रदोष व्रत से जुड़े कुछ उपायों की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपकी किस्मत चमक उठेगी और ये आपके लिए मंगलकारी साबित होंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 Feb 2021 9:43:54

भौम प्रदोष व्रत बनेगा आपके लिए मंगलकारी, इन उपायों की मदद से चमकेगी किस्मत

आज प्रदोष व्रत हैं और मंगलवार को होने की वजह से इसे भयम प्रदोष व्रत के रूप में जाना जाता हैं। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता हैं और आज उनका आशीर्वाद मिलता हैं। मायता हैं कि आज के दिन कैलाश पर्वत पर स्थित अपने रजत भवन में भगवान शिव प्रसन्न होकर नृत्य करते हैं। शास्त्रों में शिव की कृपा पाने के लिए यह दिन बहुत उचित बताया गया हैं। आज इस कड़ी में हम आपको भौम प्रदोष व्रत से जुड़े कुछ उपायों की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपकी किस्मत चमक उठेगी और ये आपके लिए मंगलकारी साबित होंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

इस उपाय से धन वृद्धि के बनेंगे संयोग

भौम प्रदोष के दिन शिवलिंग पर एक विशेष विधि के साथ अभिषेक करने का विशेष महत्व है। इसके लिए आप दूध में गुड़ व शहद मिलाकर शिव का अभिषेक करें। ऐसा करने से धन वृद्धि के संयोग बनते हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और आनंद में वृद्धि होती है। इस खास दिन शिव परिवार की पूजा करने से परिवार के सदस्यों की प्रगति होती है और हर किसी में स्नेह और प्रेमभाव बना रहता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,bhaum pradosh vrat,lord shiva

इस उपाय से हनुमानजी का मिलेगा आशीर्वाद

भौम प्रदोष के दिन आटे और गुड़ के लड्डु बनाकर (इसे रोट लड्डू कहा जाता है) हनुमानजी का भेंट करने का विशेष महत्व है। इससे हनुमानजी की प्रसन्नता प्राप्त होती है और उनका आशीर्वाद मिलता है। साथ ही इस दिन आप गरीब व जरूरतमंद को भोजन भी कराएं। ऐसा करने से आपके अशुभ ग्रहों का प्रभाव खत्म होता है।

इस उपाय से सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति

शास्त्रों में भौम प्रदोष व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन के स्वामी हनुमानजी हैं और वह रूद्र के 11वें अवतार माने जाते हैं। इसलिए भगवान शिव के साथ हनुमानजी की पूजा करना मंगलकारी माना जाता है। इस दिन हनुमानजी को लंगोट भेंट करें और संकटों से मुक्ति के लिए ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से हनुमानजी आपके सभी कष्टों और नकारात्मक शक्तियों को दूर करते हैं। साथ ही उनका आशीर्वाद भी मिलता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,bhaum pradosh vrat,lord shiva

इस उपाय से मनोकामना होगी पूरी

मंगलवार के दिन जो व्रत नहीं रखते हैं, वह सुबह-शाम हनुमानजी की पूजा करें। अगर आपकी कोई मनोकामना पूरी नहीं हो रही है तो भौम प्रदोष के दिन भगवान के सामने अर्जी लगाने के लिए शुभ दिन है। सुबह के वक्त चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी का लेपन और पूजन करें और शाम के समय सुंदरकांड का पाठ करें और भगवान के समक्ष मिष्ठान अर्पित करें और अपनी मनोकामना भगवान को बताएं। ऐसा करने से आपकी इच्छा जल्द पूरी होगी।

इस उपाय से आय होगी वृद्धि

भौम प्रदोष का दिन भाई-बहन, बंधु-बांधव के लिए भी बेहद खास माना जाता है। इस दिन बड़े भाई की सेवा कर, उनसे आशीर्वाद लें। आप बड़े भाई को कोई उपहार भी दे सकते हैं। साथ ही अपने हाथ से कुछ मीठी वस्तु बनाकर खिलाएं। ऐसा करने से आपका मंगल मजबूत होता है और हनुमानजी का आशीर्वाद भी मिलता है। प्रदोष व्रत के दिन बड़े भाई की सेवा करने से नौकरी व व्यापार में आय वृद्धि के मार्ग प्रशस्त होते हैं।

इस उपाय से मंगल दोष होगा दूर

भौम भूमि के पुत्र हैं, जिनको मंगल कहा जाता है इसलिए इस दिन भूमि नहीं खोदनी चाहिए। सूर्य जब अस्त हो रहे हों तब भगवान शिव और हनुमानजी की पूजा व आरती करें। इसके साथ ही जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष है, उनको भौम प्रदोष व्रत करना चाहिए। इस व्रत के करने से अशुभ प्रभाव से मुक्ति पा सकते हैं। साथ ही जो व्यक्ति मूंगा धारण करने पर विचार कर रहे हैं तो उनके लिए यह दिन सबसे उत्तम है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?