न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुबह के समय करें ये 5 काम, जीवन में होगा खुशियों का आगमन

कुछ काम शास्त्रों में बताए गए हैं जिन्हें सुबह के समय किया जाए तो यह आपके जीवन में शुभ संयोग बनाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 30 May 2020 9:15:06

सुबह के समय करें ये 5 काम, जीवन में होगा खुशियों का आगमन

व्यक्ति की आदतें उसके पूरे जीवन पर गहरा असर डालती हैं जो कि जीवन को संवार भी सकती हैं तो बिगाड़ भी सकती हैं। ऐसी ही कुछ काम शास्त्रों में बताए गए हैं जिन्हें सुबह के समय किया जाए तो यह आपके जीवन में शुभ संयोग बनाते हुए खुशियों का आगमन करते हैं और जीवन से समस्याओं का निवारण करने में मदद करते हैं। तो आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में जो कि रोजाना सुबह के समय की जानी चाहिए।

सुबह उठते ही लें इनका नाम

धर्मशास्‍त्रों के अनुसार सुबह-सवेरे उठते ही सबसे पहले पंच कन्‍याओं अहिल्या, द्रौपदी, कुंती, तारा और मंदोदरी का नाम लेना चाहिए। मान्‍यता है क‍ि इन पंच कन्याओं का नाम लेना अत्‍यंत शुभ होता है। साथ ही यह जातक के महापापों का भी नाश कर देता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,morning habits,luck and success

सुबह उठते ही करें इस मंत्र का उच्‍चारण

धर्मशास्‍त्रों के अनुसार जैसे ही आंखें खुलें तो सबसे पहले दोनों हथेलियों को जोड़कर देखें। इसके बाद मंत्र ‘कराग्रे वसति लक्ष्मीः, कर मध्ये सरस्वती। करमूले तू ब्राह्म, प्रभाते कर दर्शनम्‌‌।।’ पढ़ें। मान्‍यता है क‍ि इस मंत्र के उच्‍चारण से सौभाग्‍य में वृद्धि होती है।

सुबह उठते ही इन्‍हें प्रणाम करना न भूलें

धर्मशास्‍त्रों के अनुसार सुबह उठते ही जब आप पहला कदम रखें तो सबसे पहले धरती को छूकर प्रणाम करें फिर पैर रखें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से धरती माता का आशीर्वाद प्राप्‍त होता है। साथ ही सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,morning habits,luck and success

सुबह उठते ही ये काम करने से बचें

धर्मशास्‍त्रों के अनुसार सुबह उठते ही आइने में चेहरा ना देखें। मान्‍यता है ऐसा करने से व्‍यक्ति पर पूरा द‍िन नेगेटिव एनर्जी हावी रहती है। इसलिए सबसे पहले चेहरा साफ करें फिर अपने घर के देवी-देवता का दर्शन करें। इसके बाद ही अपना चेहरा देखें।

सुबह उठते ही इन्‍हें ख‍िलाएं रोटी

धर्मशास्‍त्रों के अनुसार सुबह उठते ही एक रोटी गाय को खिलाएं। इसके बाद एक बर्तन में पानी रखकर रोटी के कुछ टुकड़े करके उसे छत पर रख दें ताकि कौआ और अन्‍य पक्षी से खा लें। मान्‍यता है कि ऐसा करने से सभी ज्‍योत‍िषीय दोष नष्‍ट हो जाते हैं। दुश्‍मनों का भी भय नहीं रहता।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका