न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अचानक से इन चीजों का गिरना देता है ये अशुभ संकेत

आइये जानते है उन चीजो के बारें में जिनका गिरना मनुष्य के जीवन पर क्या प्रभाव डालता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Apr 2018 7:46:35

अचानक से इन चीजों का गिरना देता है ये अशुभ संकेत

अकसर रसोई में या फिर कोई भी काम करते समय अचानक हाथों से कुछ गिर जाता हैं तो हम उसे सामान्य बात मान नज़रअंदाज़ कर देते है लेकिन वास्तुशास्त्रों की मानें तो हाथों से अचानक से कुछ चीज़ों का गिरना भविष्य में आने वाले बुरे समय का संकेत देता है। तो आइये जानते है उन चीजो के बारें में जिनका गिरना मनुष्य के जीवन पर क्या प्रभाव डालता है

# आपको जानकर हैरानी होगी कि दूध उबल कर गिर जाना भी एक तरह का अशुभ संकेत है। कहते हैं कि दूध का बाहर गिरने से व्यक्ति मनोविकास से पीड़ित हो सकता है। यही नहीं, व्यक्ति के पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल की संभावना बढ़ जाती है और साथ ही रिश्तेदारों में मतभेद भी पैदा हो सकता है। पैसों का भी अक्समात खर्च होता है और घर के लोग बीमार रहने लग जाते हैं। घरेलू जीवन में संधि विच्छेद की संभावना ना बढ़े इसके लिए दूध उबालते वक्त ध्यान रखें और इसे गिरने ना दें।

# ध्यान रखें कि जेब अथवा पर्स से रूपए अगर आपके हाथों द्वारा जमीन पर गिर जाएं तो तुरंत उन्हें उठाकर सिर से लगा लें और धन की देवी लक्ष्मी से जल्दी क्षमा याचना कर लें उसे जेब में रख लें क्योंकि इससे आर्थिक नुकसान से बचाव होगा। जान लें अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो भविष्य में आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

# वहीं, हाथ से नमक का गिर जाना शुक्र और चंद्रमा से संबंधित नकारात्मक प्रभाव को बढ़ाता है।

# बताते चलें कि खाद्य पदार्थों का बिखरना अथवा गिरना भी अन्न की देवी अन्नपूर्णा व धन की देवी लक्ष्मी के नाराज हो जाने का सूचक है।

bad time signal,vastu

# पानी से भरा गिलास हाथ से अगर गिर जाए तो समझ जाइए कि भविष्य में कोई रोग आप पर हावी होने वाला है।

# वहीं, भोजन में इस्तेमाल होने वाला तेल गिर जाए तो यह साफ संकेत है कि आपके घर-परिवार का कोई सदस्य किसी बड़े कर्ज के दलदल में धसने वाला है। यही नहीं, इससे लक्ष्मी के आगमन का भी इशारा समझा जाता है।

# कहते हैं अगर भूले से पूजा की सामग्री अथवा आरती की थाली गिर जाए या फिर दीया बुझ जाए तो सावधान हो जाए क्योंकि यह बहुत ही अशुभ संकेत माना जाता हैं।

# किसी सुहागन महिला के हाथों से सिंदूर का गिरना भी अशुभ मानते हैं… कहते हैं कि ऐसा होना इस बात की ओर संकेत करता है कि उसके पति पर संकटों का साया मंडराने वाला है।

# काली मिर्च हाथ से बिखर जाने से भी यह अशुभ संकेत माना जाता है क्योंकि इसका मतलब हो सकता हैं कि आपका किसी अपने से संबंध विच्छेद हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?