न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूजा या प्रार्थना करते समय दूर रहना चाहिए इन लोगों से

आज हम आपको धर्म ग्रंथों में वर्णित कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे पूजा या प्रार्थना करते समय दूर ही रहना चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 May 2018 12:44:35

पूजा या प्रार्थना करते समय दूर रहना चाहिए इन लोगों से

हर इंसान की अपनी ऊर्जा होती है जो वह उत्सर्जित करता हैं अब चाहे वह नकारात्मक हो या सकारात्मक यह उसके कर्मों पर निर्भर करता हैं। इंसान की उत्सर्जित यह ऊर्जा उसके आस-पास के वातावरण को बड़ा प्रभावित करती हैं। इसलिए धर्म ग्रंथों में बताया गया है कि मंदिर में पूजा करते समय या भगवान का ध्यान लगते समय ऐसे लोगों से दूरी बनाये रखनी चाहिए जो नकारात्मक ऊर्जा उत्सर्जित करें। नहीं तो यह नकारात्मक ऊर्जा आपका मन भी विचलित करती है और आपको ध्यान लगाने में असुविधा होती हैं। इसलिए आज हम आपको धर्म ग्रंथों में वर्णित कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे पूजा या प्रार्थना करते समय दूर ही रहना चाहिए।

* लालची : जिस मनुष्य के मन में लालच होता है, उसकी प्रवृत्ति चोर के समान हो जाती है। ऐसा व्यक्ति पूरे समय दूसरों की वस्तु पाने के बारे में ही सोचता रहता है। ऐसे व्यक्ति से दोस्ती रखने या उसके कामों में मदद करने पर हमारे भी पुण्य कर्मों का नाश हो जाते है और हम भी पाप के भागी ही माने जाते है। इसलिए, देव आराधना के समय ऐसे मनुष्य से कभी बात नहीं करनी चाहिए।

* नास्तिक : कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो भगवान और धर्म में आस्था नहीं रखते। जिन्हें ना तो धर्म-ज्ञान से कोई मतलब होता है, ना ही देव भक्ति से। ऐसा व्यक्ति धर्म और शास्त्रों में विश्वास ना होने की वजह से अधर्मी और पापी होता है। झूठ बोलना, बुरा व्यवहार करना आदि उसका स्वभाव बन जाता है। देव पूजा या दर्शन करते समय ऐसे व्यक्ति के आस-पास होने पर हम भी अपने काम पर पूरा ध्यान नहीं लगा पाते। ऐसे मनुष्य से हमेशा दूरी बनाएं रखनी चाहिए।

* जो दूसरों की निंदा करता हो :
जो व्यक्ति दूसरों की निंदा या बुराई करता हो, ऐसा मनुष्य बुरे व्यवहार वाला होता है। दूसरों की निंदा करना मनुष्य व्यवहार का सबसे बड़ा दोष माना जाता है। ऐसे मनुष्य पूरे समय किसी न किसी की बुराई करता ही रहता है। ऐसे मनुष्य के आस-पास होने पर पूरे वातावरण की सकारात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है और शांति भंग हो जाती है। इसलिए, भगवान की पूजा या आरती करते समय ऐसे लोगों से दूर ही रहने की सलाह दी गई है।

* जलन की भावना रखने वाला : जो मनुष्य दूसरों के प्रति अपने मन में जलन की भावना रखता है, वह निश्चित ही छल-कपट करने वाला, पापी, धोखा देने वाला होता है। ऐसे मनुष्य का मन हर समय अशांत ही रहता है। ऐसे व्यक्ति से बात करने पर या मिलने पर वह अपनी बातों और आदतों से हमारा मन भी अशांत कर देता है। अशांत मन से की गई पूजा का फल कभी नहीं मिलती, इसलिए पूजा या दर्शन करते समय ऐसे लोगों से दूर ही रहना चाहिए।

* क्रोध करने वाला : बेवजह या अत्यधिक क्रोध करने वाले का व्यवहार दानव के समान माना जाता है। क्रोध करने से मनुष्य हमेशा ही अपना नुकसान करता है। कई बार निन्दा और हास्य का पात्र भी बन जाता है। ऐसे व्यक्ति का मन हर समय अशांत रहता है और उसके स्वभाव के समय वह नकारात्मक ऊर्जा देने वाला होता है। देव पूजा या दर्शन के समय ऐसे व्यक्ति के आस-पास होने पर मनुष्य अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पाता। इसलिए पूजा हा दर्शन करते समय ऐसे व्यक्ति से दूर रहना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?