न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्रहों की स्थिति को बनाये अपने अनुकूल इन उपायों की मदद से

हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिन के द्वारा आप आपकी कुंडली में स्थित ग्रहों की स्थिति अनुकूल बनाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 21 Jul 2018 3:46:03

ग्रहों की स्थिति को बनाये अपने अनुकूल इन उपायों की मदद से

मनुष्य के जीवन के सही समय का निर्धारण व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहों की वर्तमान दशा पर निर्भर करता हैं। अगर ग्रहों की दशा अनुकूल हो तो समय शुभ और प्रतिकूल हो तो समय अशुभ बना रहता हैं। ग्रहों की बुरी दशा के चलते व्यक्ति को कभी-कभार बहुत बुरे समय का सामना करना पड़ता हैं और इसके लिए जरूरत होती है तो कि कुछ उपायों के द्वारा ग्रहों को अपने अनुकूल बनाया जाए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिन के द्वारा आप आपकी कुंडली में स्थित ग्रहों की स्थिति अनुकूल बनाए। तो आइये देखते हैं उन उपायों के बारे में।

* सूर्य

सूर्य ग्रह को अपने अनुकूल करने के लिए बहते पानी में गुड़ बहाएं। सूर्य को जल दें, पिता की सेवा करें या गेहूं और तांबे का बर्तन दान करें।

* चंद्र

चंद्र को अपने अनुसार चलाने के लिए किसी मंदिर में कुछ दिन कच्चा दूध और चावल रखें या खीर-बर्फी का दान करें या माता की सेवा करें, या दूध या पानी से भरा बर्तन रात को सिरहाने रखें। सुबह उस दूध या पानी से किसी कांटेदार पेड़ की जड़ में डालें या चन्द्र के लिए चावल, दूध एवं चान्दी के वस्तुएं दान करें।

astrology tips,stars in favor,jeevan mantra

* मंगल

इस ग्रह के लिए बहते पानी में तिल और गुड़ से बनी रेवाडि़यां प्रवाहित करें। बरगद के वृक्ष की जड़ में मीठा कच्चा दूध 43 दिन लगातार डालें। उस दूध से भिगी मिट्टी का तिलक लगाएं या 8 मंगलवार बंदरो को भुना हुआ गुड और चने खिलाएं या बड़े भाई बहन के सेवा करें, मंगल के लिए साबुत, मसूर की दाल दान करें।

* बुध

इस ग्रह की शांति के लिए तांबे के पैसे में सूराख करके बहते पानी में बहाएं। फिटकरी से दन्त साफ करें, अपना आचरण ठीक रखें, बुध के लिए साबुत मूंग का दान करें। मां दुर्गा की आराधना करें।

* बृहस्पति

केसर का तिलक रोजाना लगाए या कुछ मात्रा में केसर खाएं और नाभि या जीभ पर लगाएं या बृ्हस्पति के लिए चने की दाल या पिली वस्तु दान करें।

* शुक्र

गाय की सेवा करें और घर तथा शरीर को साफ-सुथरा रखें या काली गाय को हरा चारा डालें। शुक्र के लिए दही, घी, कपूर आदि का दान करें।

* शनि

बहते पानी में रोजाना नारियल बहाएं। शनि के दिन पीपल पर तेल का दिया जलाएं या किसी बर्तन में तेल लेकर उसमें अपना छवि देखें और बर्तन तेल के साथ दान करें क्योंकि शनि देव तेल के दान से अधिक प्रसन्न होते हैं। हनुमान जी की पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें। शनि के लिए काले साबुत उड़द एवं लोहे की वस्तु का दान करें।

* राहु

जौ या मूली या काली सरसों का दान करें या अपने सिरहाने रख कर अगले दिन बहते हुए पानी में बहाएं।

* केतु

मिट्टी के बने तंदूर में मीठी रोटी बनाक 48 दिन कुत्तों को खिलाएं। सवा किलो आटे को भुनकर उसमे गुड का चूरा मिला दें और 43 दिन तक लगातार चींटियों को डाले या काला-सफ़ेद कम्बल कोढियों को दान करें। आर्थिक नुकसान से बचने के लिए रोज कौओं को रोटी खिलाएं। काले तिल भी दान कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका