न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तुलसी के इन उपायों को करके जीवन की बाधाएं होती है दूर...

हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। तुलसी के बारे में हिंदू मान्यताओं में बताया गया है कि हर घर के बाहर तुलसी का पौधा होना अनिवार्य है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 13 Nov 2017 11:10:13

तुलसी के इन उपायों को करके जीवन की बाधाएं होती है दूर...

हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। तुलसी के बारे में हिंदू मान्यताओं में बताया गया है कि हर घर के बाहर तुलसी का पौधा होना अनिवार्य है। इतना ही नहीं, बल्कि जो व्यक्ति प्रतिदिन तुलसी का सेवन करता है, उसका शरीर अनेक चंद्रायण व्रतों के फल के समान पवित्रता प्राप्त कर लेता है। जहां इसकी नियमपूर्वक पूजा करने से सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है वही तुलसी पत्तों का उपयोग अनेकों औषधियों में किया जाता है। धर्म ग्रंथों में तुलसी के अनेकों ऐसे उपाय बताएं गए है जिनको करने से सभी बाधाएं दूर होती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते है तुलसी के कुछ ऐसे ही अचूक उपाय।

# यदि कोई व्यक्ति सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करना चाहता है तो वह तुलसी की जड़ को विधिपूर्वक यानी तुलसी की जड़ को निमंत्रण देकर अपने घर ले आएं। घर पहुंचकर तुलसी की जड़ को गंगाजल से धो लें। इसके बाद इसका पूजन करें। पूजन के बाद इस जड़ को दाएं हाथ पर पीले कपड़े में लपेटकर बांध लें। पूजन करते समय किसी तुलसी मंत्र का जप करेंगे तो श्रेष्ठ रहेगा। यह एक तांत्रिक उपाय है और इसे करने पर आपको धन संबंधी कार्यों में भी विशेष सफलता प्राप्त होगी।

# घर के आंगन में तुलसी का पौधा हो तो घर का कलह और अशांति दूर होती है। घर-परिवार पर मां लक्ष्मी जी की विशेष कृपा बनी रहती है। इतना ही नहीं प्रतिदिन दही के साथ चीनी और तुलसी के पत्तों का सेवन करना बहुत शुभ माना जाता है।

# अगर आपको लगता है कि लाख प्रयास के बाद भी आपका व्यापार उन्नति नहीं कर पा रहा है तो आप किसी भी गुरुवार को श्यामा तुलसी के चारो ओर उग आई खर पतवार को किसी पीले वस्त्र में बांधकर अपने व्यापार स्थल में किसी साफ जगह रख दें, व्यापार में गति आ जाएगी।

tulsi benefits,astrology tips,astro

# अगर आप चाहते है कि आपका पर्स या जेब हमेशा भरी रहे तो अपनी जेब या पर्स में एक पत्ता रख ले। तुलसी रखने से ये पैसे को आपकी और आकर्षित करेगा। अपने नकदी रजिस्टर में भी एक तुलसी का पत्ता रख दे तो वहां भी पैसे को आकर्षित करेगा।

# यदि आप मालामाल होना चाहते हैं तो घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर तुलसी के पौधे गमले में लगाएं। प्रतिदिन तुलसी की उचित देखभाल करें। इस उपाय से आपके घर में धन आने लगेगा और पैसों की तंगी खत्म हो जाएगी। दरवाजे के दोनों ओर तुलसी का पौधा लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आएगी और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती जाएगी। यह आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी।

# यह भी माना जाता है कि यदि आपकी कन्या का विवाह नहीं हो रहा हो तो कन्या तुलसी के पौधे को घर के दक्षिण-पूर्व में रखकर उसे नियमित रूप से जल अर्पण करें। इससे भी शीघ्र ही योग्य वर की प्राप्ति होती है।

# अगर आप अपने प्रेम में सफलता और ख़ुशी चाहते है तो अपने शरीर के ऊपरी हिस्से विशेष रूप से अपने दिल के आस-पास तुलसी रख ले। ये आपको प्रेम में सफलता दिलाएगा और साथ ही आपका साथी के साथ प्यार बढेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका