न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए करे ये टोटके...

आर्थिक तंगी जरूरी नहीं कि गरीबी के हालात में ही हों, कई ऐसे परिवार भी होते हैं जहां आय के अच्छे और कई स्रोत होने के बावजूद वहां धन से जुड़ी परेशानियां लगी ही रहती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 27 Oct 2017 1:03:01

आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए करे ये टोटके...

आर्थिक तंगी जरूरी नहीं कि गरीबी के हालात में ही हों, कई ऐसे परिवार भी होते हैं जहां आय के अच्छे और कई स्रोत होने के बावजूद वहां धन से जुड़ी परेशानियां लगी ही रहती हैं। अक्सर ऐसे घरों में किसी ना किसी प्रकार का अनायास खर्च आता रहता है या अचानक कोई ऐसी ऐसी विपदा आती है कि इनका जमा किया धन उसमें खर्च हो जाता है। यदि आप धन संबंधी या घर-परिवार संबंधी किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो शास्त्रों के अनुसार बताए गए आटे के चमत्कारी उपाय अवश्य करें। इन उपायों से आपकी सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। ये उपाय बहुत ही सरल हैं। यदि आप जल्दी शुभ फल पाना चाहते हैं तो किसी भी शुभ मुहूर्त में ये उपाय किए जा सकते हैं। आइये एक नजर डालते हैं इन उपायों पर।

* शनिवार को चक्की में आटा पिसवाएं और पिसवाने से पहले इसमें 100 ग्राम काले चने, 100 ग्राम तुलसी, 2 दाने केसर के डाल दें। इसके अलावा कोशिश करें कि चक्की का पिसवाया हुआ आटा ही घर के सभी सदस्य इस्तेमाल करें और इसे शनिवार को ही पिसवाएं। इस उपाय से बहुत जल्दी ही आर्थिक तंगी दूर होगी और घनागमन के नए स्रोत खुलेंगे। इसके अलावा इससे सदस्यों के बीच कलह और मनमुटाव की स्थिति भी खत्म होती है और घर में खुशहाली आती है।

money problem

* प्रात: काल ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य कर्मों से निवृत्त हो जाएं। इसके बाद पूरी तरह पवित्र होकर सूर्य को जल अर्पित करें। सूर्य को जल चढ़ाने के बाद घर के मंदिर में या किसी अन्य शिव मंदिर जाएं। अपने साथ गेहूं का आटे और पानी भी ले जाएं। मंदिर में पहुंचकर आटे में पानी मिलाकर 11 छोटे-छोटे शिवलिंग बनाएं। आटे के सभी 11 शिवलिंग की विधिवत पूजा करें। जब शिवलिंग की पूजा हो जाएं, तब इन्हें नदी में या तालाब या कुएं में विसर्जित कर दें। तालाब या नदी में ऐसी जगह इन 11 शिवलिंग को विसर्जित करें, जहां मछलियां हों। इस उपाय से भक्त के लिए धन प्राप्ति के काफी योग बनेंगे।

* गेहूं के आटे में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर बृहस्पतिवार को गाय को खिलाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होकर जल्द ही धन का आगमन होगा। अगर घर में पैसा नहीं रुकता तो इससे वह भी ठीक हो जाएगा। इसके अलावा प्रतिदिन चींटियों को आटा देना भी लाभकारी होता है।

* सुबह-सुबह जब भी रोटियां बनाई जाएं, उस समय पहली रोटी के चार बराबर भाग कर लें। इनमें से एक भाग गाय को दें, दूसरा भाग काले कुत्ते को देना है, तीसरा भाग कौओं के लिए निकालना है और चौथा भाग घर के पास किसी चौराहे पर रखकर आना है। ऐसा प्रतिदिन करें। विशेष मुहूर्त या पर्व-त्योहार पर तो यह उपाय अनिवार्य रूप से करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?