न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शुक्रवार को किये जाने वाले इन उपायों से होता है माँ लक्ष्मी का आगमन

व्यक्ति को शुक्रवार के दिन कुछ उपाय भी करने चाहिए जिससे कि माँ लक्ष्मी प्रसन्न हो और आपके घर में निवास करें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Mar 2018 1:43:15

शुक्रवार को किये जाने वाले इन उपायों से होता है माँ लक्ष्मी का आगमन

शुक्रवार का दिन माता रानी का दिन माना जाता हैं। इस दिन सभी भक्तगण मातारानी की पूर्ण आस्था से सेवा करते हैं ताकि मातारानी की कृपा उनके घर-परिवार पर बनी रहें। इस दिन माँ लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है जो कि धन की देवी हैं। धन की आवश्यकता हर व्यक्ति को होती हैं और इसको प्राप्त करने के लिए व्यक्ति कड़ी मेहनत भी करता हैं। लेकिन इसी के साथ व्यक्ति को शुक्रवार के दिन कुछ उपाय भी करने चाहिए जिससे कि माँ लक्ष्मी प्रसन्न हो और आपके घर में निवास करें। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में जो आपके घर में धन की वर्षा करें।

* शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय में मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं।

friday astrology,laxmi ji,astrology tips,astrology

* शुक्रवार को पीले कपड़े में पांच लक्ष्मी (पीली) कौड़ी और थोड़ी सी केसर, चांदी के सिक्के के साथ बांधकर धन स्थान पर रखें। कुछ ही दिनों में इसका प्रभाव दिखाई देने लगेगा। इस दिन 3 कुंवारी
कन्याओं को घर बुलाकर खीर खिलाएं तथा पीला वस्त्र व दक्षिणा देकर विदा करें। इससे भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

* हर शुक्रवार के दिन गाय को ताजी रोटी खिलाए। ऐसा करने से माता की कृपा आप पर बनी रहेगी।

* हर शुक्रवार नहाने के बाद लाल या सफेद परिधान पहनें। ऐसे वस्त्र पहनने के पश्चात हाथ में चांदी की अंगूठी या छल्ला धारण कर उसी समय चावल और शक्कर किसी योग्य ब्राह्मण को दान करें। यह उपाय आपको केवल तीन शुक्रवार ही करना है, इसी से आपको फल मिल सकता है।

* शाम के समय पीपल के पास पंचमुखी दीपक प्रज्वलित करके हरिविष्णु और देवी लक्ष्मी से धन प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें। प्रार्थना शीघ्र पूर्ण होगी।

* शुक्रवार के दिन गाय के दूध से श्रीयंत्र का अभिषेक करें। उसके बाद उस दूध से पूरे घर में छींटे दें। फिर इस श्रीयंत्र को तिजोरी में रख देने से धन में वृद्धि होती है।

* किसी भी मंदिर में जाकर गाय का शुद्ध घी दान में दें। शुक्रवार विशेष: धन के लिए मां लक्ष्मी के 18 पुत्रों का नाम लें। भगवती लक्ष्मी के 18 पुत्र माने जाते हैं। शुक्रवार के दिन इनके नाम के आरंभ में ॐ और अंत में 'नम:' लगाकर जप करने से मनचाहे धन की प्राप्ति होती है।

* शुक्रवार की शाम को देवी लक्ष्मी का चित्रपट या प्रतिमा का पूजन करें। पूजा के दौरान देवी लक्ष्मी के चरणों में 7 कौड़ियां रख दें। पूजा करने के उपरांत उन कौड़ियों को वहीं रहने दें। आधी रात 12 बजे के बाद इन कौड़ियों को घर में गाड़ देने से घन संबंधी प्रत्येक परेशानियों का शीघ्र हल हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?