न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर में लगें आइनों से जुड़े कुछ खास उपयोगी वास्तु टिप्स

आज हम आपको आईने से जुड़े वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं ताकि अगर वास्तु के हिसाब से आप कोई गलती कर रहे हो तो उसे सुधार जा सके।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Jan 2018 5:44:38

घर में लगें आइनों से जुड़े कुछ खास उपयोगी वास्तु टिप्स

शीशा (आइना) हर घर में होता हैं। शीशे के बिना किसी घर का होना अकल्पनीय हैं। हर व्यक्ति सुबह उठकर एक बार तो शीशे की ओर देख ही लेता हैं। कहा जाता है कि आप पूरी दुनिया से चाहे बहुत कुछ छिपा लो लेकिन आईने के सामने आप खुद की छवी अच्छे से देख सकते हैं। लेकिन अगर आप सोचते हैं कि आइना केवल चेहरा निहारने के ही काम आता हैं, तो आप गलत हैं। क्योंकि आइना वास्तु के हिसाब से अपना महत्व रखता हैं। आज हम आपको आईने से जुड़े वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं ताकि अगर वास्तु के हिसाब से आप कोई गलती कर रहे हो तो उसे सुधार जा सके। तो आइये जानते हैं आईने से जुड़े वास्तु टिप्स के बारे में।

astrology,astrology tips,mirror astrology,vastu shastra

* बेडरुम में आईना कभी भी नहीं रखना चाहिए ये सही नहीं माना जाता है अगर आप रखना भी चाहते हैं तो ऐसे शीशे को ऐसे स्थान पर रखें जहां पर उसमें सुबह उठने पर आपकी शक्ल न दिखाई दें अर्थात आईने में बिस्तर का दिखाई देना बिलकुल शुभ नहीं माना जाता है, कहा जाता है कि इससे आपके घर में सुख शांति नहीं रहती और आपके घर में आए दिन लड़ाई झगडे भी होते रहते हैं इसलिए ध्यान रखें कि बैडरूम में शीशे को ऐसे स्थान पर लगाए जहा सुबह उठने पर आपकी शक्ल नहीं दिखाई दे।

* आपके घर या कमरे के लॉकर के सामने अगर आपने शीशा लगाया हुआ है, तो यह आपकी आय और संपत्ति में वृद्धि करता है। आइने के भीतर उस लॉकर की छाया सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर खींचती है और व्यवसायिक दृष्टिकोण से यह उपयोगी सिद्ध होता है।

* टुटा हुआ शीशा कभी घर में ना रखें। यदि शीशा चटक गया हो तो उसे तुरंत घर से बाहर रख दें। टूटे शीशे से लौटने वाली रौशनी घर में नकारात्मक ऊर्जा को उतपन्न करती है तथा परिवार के सदस्यों के बीच दूरिया बढ़ सकती हैं। इसके अलावा टूटे हुए शीशे में चेहरा देखने से स्वास्थ सम्बंधी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए घर में टुटा हुआ शीशा ना रखें।

* घर में आईने को उत्तर और पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और आपके हमेसा सुख शांति बनी रहती है तथा कभी भी लड़ाई झगडे नहीं होते हैं, इसलिए कोशिश करे कि घर पर आईने को उत्तर या पूर्व दिशा में ही रखें।

* अगर आपके घर या ऑफिस के प्रवेश द्वार के सामने आइना है तो यह घर के भीतर की सारी सकारात्मक ऊर्जा अपने अंदर खींच लेता है। वास्तु के अनुसार यह माना जाता है कि प्रवेश द्वार, घर की वह मुख्य जगह होती है जहां से ऊर्जा का घर में आगमन होता है। अगर इसी स्थान के सामने शीशा होगा तो वह सकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर समेट लेगा।

* घर के लिए चौकोर आकार के आइने सर्वोत्तम साबित होते हैं। अगर आइने को घर के भीतर लगाना है तो गोल या अंडाकार आइने से बचना चाहिए।

* इस बात का खाश ध्यान रखें कि कभी भी आपके घर के आईने पर धूल-मिट्टी नहीं जमनी चाहिए, शीशे को हमेशा साफ़ रखें। इससे आपके घर में सकारात्मकता आती है और आपके घर का माहौल भी शांत रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?