न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कर्ज से मुक्ति’ के लिए अपनाए इन धार्मिक और वास्तु के उपायों को

कर्ज लेना किसी को भी अच्छा नहीं लगता लेकिन कई बार मजबूरी वश या अपनी आवश्यकताओं के कारण लोगों को कर्ज लेना ही पडता है।

Posts by : Hema | Updated on: Tue, 27 Mar 2018 5:15:13

‘कर्ज से मुक्ति’ के लिए अपनाए इन धार्मिक और वास्तु के उपायों को

कर्ज लेना किसी को भी अच्छा नहीं लगता लेकिन कई बार मजबूरी वश या अपनी आवश्यकताओं के कारण लोगों को कर्ज लेना ही पडता है। कई बार गलत समय पर कर्ज लेने के कारण या किसी भी अन्य कारण से कर्ज लेने के बाद उसे लौटाना व्यक्ति को भारी हो जाता है, वह लाख चाहकर भी कर्ज समय पर नहीं चुका पाता है उस पर कर्ज लगातार कर्ज का बोझ बढ़ता ही जाता है। इस सिलसिले को समाप्त करने में उसकी पूरी जिन्दगी गुजर जाती है। कर्जा कैसा भी अगर वास्तु द्वारा सुझाए कुछ खास उपायों को अपना लिया जाए तो कैसा भी और कितना भी पुराना कर्जा हो केवल 15 दिनों में उतर जाएगा। यह परखा हुआ और शास्त्र सम्मत उपाय है-

हमारे शास्त्रों में जितना ज्योतिष शास्त्र का महत्त्व है, उतना ही वास्तु शास्त्र का महत्त्व है। इसका प्रयोग हम जब किसी घर का निर्माण कर रहे होते हैं तब जरुरत पड़ती है। वास्तु के अनुसार घर का निर्माण करने से किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती है।

आज हम कर्ज से छुटकारा और घर में सुख-शांति बनायें रखने के लिए वास्तु उपायों के बारे में जानेंगे। आइए डालते हैं एक नजर उन उपायों पर जिनको करने के बाद आप कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं और चैन की नींद ले सकते हैं। इन उपायों को हम दो भागों में विभाजित कर सकते हैं—1. धार्मिक उपाय, 2. वास्तु के अनुरूप उपाय।

धार्मिक उपाय

1. जल्द से जल्द कर्ज से छुटकारा पाने के लिए प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे कर्ज में कमी आने लगती है।

2. कहा जाता है कि हनुमानजी हर संकट का निवारण कर सकते हैं। इसलिए हनुमानजी के चरणों में मंगलवार व शनिवार के दिन तेल-सिंदूर चढ़ाएं और माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं। हनुमान चालीसा या बजरंगबाण का पाठ करें।

3. सरसों का तेल मिट्टी के दीये में भरकर, फिर मिट्टी के दीये का ढक्कन लगाकर किसी नदी या तालाब के किनारे शनिवार के दिन सूर्यास्त के समय जमीन में गाड़ देने से कर्ज मुक्त हो सकते हैं।

4. कर्ज से मुक्ति पाने के लिए श्रीगणेश की पूजा करना शुरू कर दें। प्रतिदिन गणेश जी को दूर्वा और मोदक का भोग लगाएं। श्रीगणेश का अथर्वशीर्ष का पाठ प्रति बुधवार करें।

5. पांच गुलाब के खिले हुए फूलों को गायत्री मंत्र पढ़ते हुए डेढ़ मीटर सफेद कपड़े में बांध दीजिये और इसे नदी में प्रवाहित कर दीजिए। जल्दी ही आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

karz se mukti,astrological tips,debt,remove debt from life

वास्तु के अनुसार उपाय

1. यदि कोई ऋण लिया हो तो इसे हमेशा मंगलवार के दिन चुकाना चाहिए। ऐसा करने से कर्ज से छुटकारा मिलता है।

2. पानी की व्यवस्था घर या दुकान में उत्तर दिशा की ओर होनी चाहिए। शास्त्र अनुसार ये कर्ज से छुटकारा पाने में मदद करता है।

3. घर या दुकान में कांच उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा करना लाभदायक होता है और ये कर्ज से छुटकारा दिलाता है। कांच का वजन जितना हल्का होगा और बड़े आकर का होगा उतना ही लाभदायक होगा वो। कांच का रंग यदि लाल, सिंदूरी हो तो ये उत्तम है।

4. घर की सीढिय़ाँ कभी भी पश्चिम दिशा की ओर या उस दिशा की तरफ नीचे की ओर नहीं होनी चाहिए क्योंकि यदि ऐसा है तो इससे घर में रह रहे लोगों को कर्ज का सामना करना पड़ता है।

5. घर के निर्माण के समय उसके दक्षिण-पश्चिम भाग में टॉयलेट का निर्माण करना कर्ज को ओर बढ़ा सकता है। इसी कारण इसके दक्षिण-पश्चिम दिशा में कभी-भी टॉयलेट का निर्माण नहीं करना चाहिए।

6. किचन में नीले रंग का प्रयोग न करें। किचन का रंग नीला होने से घर के सदस्यों पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है।

इन दोनों प्रकार के उपायों को करने से आप कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। ज्योतिष और वास्तुशास्त्र का मानना है यदि ईमानदारी के साथ इन उपायों को आजमाया जाए तो निश्चित रूप से 15 दिन के अन्दर व्यक्ति कर्ज से मुक्त हो सकता है। हालांकि अभी तक ऐसा कोई उदाहरण हमारे सामने नहीं आया है जिसने इन उपायों को मानने के बाद कर्ज से मुक्ति पायी हो। इसलिए इन उपायों को आजमाने से पूर्व अपने ज्योतिषाचार्य और वास्तुकार से अवश्य सम्पर्क करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?