न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राशि के अनुसार करें चालीसा का पाठ, होगी शुभ फल कि प्राप्ति

अगर राशि के अनुसार चालीसा पाठ किया जाए तो यह जातक के सभी कष्टों को दूर कर हर संकट से मुक्ति दिलाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 17 Apr 2018 12:34:13

राशि के अनुसार करें चालीसा का पाठ, होगी शुभ फल कि प्राप्ति

ज्योतिष शास्त्र में राशियों का विशेष महत्व बताया गया हैं। प्रत्येक राशि अपना विशेष महत्व रखती हैं जिसके चलते सभी का अपना विशेष प्रभाव भी होता हैं। इसलिए अगर व्यक्ति अपन राशि के अनुसार भगवान के मन्त्रों का जाप करें तो जातक को इसका विशेष फल मिलता हैं। हांलाकि मन से की गई भगवाना की भक्ति हमेशा शुभ फल ही देती हैं। लेकिन अगर राशि के अनुसार चालीसा पाठ किया जाए तो यह जातक के सभी कष्टों को दूर कर हर संकट से मुक्ति दिलाती हैं। तो आइये जानते हैं किस राशि के जातक को किस चालीसा का पाठ करना चाहिए।

zodiac sign,chalisa,sun sign,astrology

* मेष : इस राशि के लोग बहुत चंचल होते हैं जो इनके लिए कई बार बड़ी परेशानियां खड़ी कर देते हैं। इसलिए इनके लिए हनुमान जी पूजा और इसके साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभदायक होता है। साथ ही आपको पूजा में लाल फूल भी अवश्य इस्तेमाल करने चाहिए।

* वृष : इस राशि के लोग स्वभाव से बेहद जिद्दी होते हैं। कई ममलों में तो यह इनके लिए लाभकारी होता है लेकिन कई बार यह हानि भी पहुंचाता है। मतलब जिद की अति इनके लिए नुकसानदेह होता है। चलीसा पाठ से पहले भगवान शिव की पूजा करें और उसमें सफेद चंदन का इस्तेमाल अवश्य करें।

* मिथुन : आपका कन्फ्यूजन ही आपके लिए हमेशा बड़ी समस्याएं खड़ी करती हैं। इससे बचने के लिए आपको मां सरस्वती की पूजा करने के साथ ही सरस्वती चालीसा का पाठ करना चाहिए। चालीसा से पूर्व गुग्गुल और धूप से विधि पूर्वक मां सरस्वती की पूजा और ध्यान अवश्य करें।

* कर्क : इस राशि के लिए इनकी भावनाएं ही बड़ी समस्या होती है। ये बहुत भावुक होते हैं और अक्सर लोग इसका गलत फायदा उठाते हैं। शिव चालीसा का नियमित रूप से पाठ आपको मानसिक शांति देगा और स्थितियों को सही रूप में समझ पाएंगे। इसके साथ ही भगवान शिव की पूजा करें और पूजा की समाप्ति पर शंख का उद्घोषण अवश्य करें।

zodiac sign,chalisa,sun sign,astrology

* सिंह : नेतृत्व के गुण होने के कारण आपको चुनौतियां भी बहुत मिलती हैं जो आपका जीवन संघर्षमय बनाते हैं। दुर्गा चालीसा का पाठ आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगा। इससे आप सही वक्त पर सही निर्णय ले पाएंगे जो आपके संघर्षों को बहुत हद तक कम कर पाएंगे। चालीसा पाठ से पूर्व मां दुर्गा का ध्यान और रोली का प्रयोग करते हुए इनकी पूजा करें।

* कन्या : ये भौतिक सुख-सुविधाओं के पीछे बहुत भागते हैं, दिखावा इन्हें बहुत पसंद होता है और इसमें कोई भी परेशानी आए तो दुखी हो जाते हैं। इससे बचने के लिए शुद्ध घी का दीपक जलाकर पहले मां दुर्गा का ध्यान करें और फिर गायत्री चालीसा का पाठ करें। इस तरह आपको आर्थिक समृद्धि मिलेगी और आप दुखों से बच रहेंगे।

* तुला : आपकी लापरवाही को अगर आपका सबसे बड़ा दुश्मन कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। आप नियमित रूप से सफेद फूल चढ़ाते हुए भगवान कृष्ण की पूजा करें और कृष्ण चालीसा का पाठ करें। यह आपमें परिस्थितियों की संवेदनशीलता की गहरी समझ पैदा होगी और आप उसे सही प्रकार से कर सकेंगे। इससे आपकी कई परेशानियां खुद ही खत्म हो जाएंगी।

* वृश्चिक : इनके जीवन में हर चीज देर से होती है और सफलता भी देर से मिलती है। इस प्रकार कई बार ये जीवन से निराश और परेशान हो जाते हैं। नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए तुलसी पत्ते का प्रसाद चढ़ाते हुए हनुमान जे की पूजा करना आपकी इस स्थिति में बहुत जलद सकारात्मक बदलाव लाएगा।

zodiac sign,chalisa,sun sign,astrology

* धनु : स्वभाव से इन्हें मुंहफट कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। इनकी तीखी बोले दूसरों को जहां चुभती है वहें इनके लिए भी यह कई तरह की परेशानियां पैदा करने वाला होता है। इससे बचने के लिए सफेद मिठाई का प्रसाद चढ़ाकर मां दुर्गा की पूजा करने के बाद दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

* मकर : इस राशि के लोग शनि ए प्रभावित होने के कारण अक्सर किसी ना किसी बीमारी से परेशान रहते हैं। शनि चालीसा का नियमित पाठ करना आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। किसी एकांत जगह पर पीले रंग के आसन पर बैठकर यह पाठ करें। इसके साथ अगर शनिदेव और शिवजी की पूजा कर सकें, तो और भी बेहतर होगा।

* कुंभ : आप अक्सर दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान करते हैं। परिस्थितियों का सही आंकलन कर ही कोई निर्णय लें ऐसी बुद्धि और विवेक क्षमता पाने के लिए आपको मां सरस्वती की अराधना के साथ सरस्वती चालीसा का नियमित पाठ करना चाहिए। चालीसा के समय चंदन की खुशबू वाले धूप जलाएं।

* मीन : आप अपनी जिम्मेदारियों को बहुत हल्के में लेते हैं। इस कारण कई करीबी रिश्ते आपसे दूर हो जाते हैं। आप लड्डू का भोग लगाते हुए भगवान गणेश की पूजा करें। इसके साथ नियमित रूप से गणेश चलीसा और गायत्री चालीसा का पाठ करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?