न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राशि अनुसार किये गए ये उपाय आपको दिलाएंगे अच्छी नौकरी

आज हम आपको राशि के अनुसार किये जाने वाले उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो नौकरी दिलाने में मदद करेंगे। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 21 Apr 2018 12:47:51

राशि अनुसार किये गए ये उपाय आपको दिलाएंगे अच्छी नौकरी

हर व्यक्ति की कामना होती है कि पढाई पूरी होने के बाद वह एक अच्छी नौकरी प्राप्त करें और अपना भविष्य सुनियोजित करें। लेकिन इस बढ़ते कॉम्पिटिशन के समय में मेहनत के साथ थोड़े उपाय भी करने की जरूरत होती है ताकि नय्कारी के संयोग जल्दी बन सकें। और अगर ये उपाय राशि के अनुसार किये जाये तो इनका फल और जल्दी मिलता हैं। इसलिए आज हम आपको राशि के अनुसार किये जाने वाले उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो नौकरी दिलाने में मदद करेंगे। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

zodiac sign,astrology,astrology tips,job astrology

* मेष राशि : मेष राशि के जातकों की नौकरी आम तौर पर बुध से नियंत्रित होती है। अक्सर नौकरी के चुनाव में समस्या और दुविधा होने के कारण नौकरी मिलने में बाधा आती है। इस समस्या को दूर करने के लिए प्रातः गणेश जी को दूब अर्पित करें।

* वृष राशि : वृष राशि में शुक्र का सम्बन्ध नौकरी पाने से होता है। अक्सर इनको नौकरी पाने में काफी संघर्ष करना पड़ता है और अपनी योग्यता के अनुसार इनको शुरुआत में नौकरी नहीं मिल पाती। इस समस्या को दूर करने के लिए शिव जी को सुगंध अर्पित करना चाहिए।

* मिथुन राशि
: मिथुन राशि में मंगल ही नौकरी पाने के लिए जिम्मेदार होता है। अक्सर इनका क्रोध और जल्दबाजी इनको नौकरी पाने में समस्या पैदा करती है। इसके लिए इनका नित्य प्रातः हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।

* कर्क राशि : कर्क राशि वाले लोग के लिए शनि ही नौकरी के लिए जिम्मेदार होता है। इनको नौकरी मिलने में समस्या नहीं आती। इनको समस्या होती है नौकरी करने में, और इसी कारण ये नौकरी पाते ही नहीं और अगर पा भी जाएं तो करते नहीं। इस समस्या से निपटने के लिए इनको लम्बे समय तक शनिवार को दीपक जलाना चाहिए।

zodiac sign,astrology,astrology tips,job astrology

* सिंह राशि : सिंह राशि वाले लोगों की नौकरी आम तौर पर चन्द्रमा से निर्धारित होती है। इनको नौकरी पाने में काफी संघर्ष करना पड़ता है और नौकरी मिल जाने पर आगे बढ़ने में भी काफी मुश्किलें आती हैं। शीघ्र नौकरी पाने के लिए शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए।

* कन्या राशि : कन्या राशि के वाले लोगों को नौकरी देता है सूर्य। आम तौर पर ये नौकरी करने में बहुत ज्यादा विचार नहीं करते, इनको हमेशा व्यवसाय करने का शौक होता है। अगर नौकरी पाने में बाधा आ रही हो तो सूर्य के सामने गायत्री मंत्र का जाप करें।

* तुला राशि
: तुला राशि वाले लोगों को बृहस्पति की कृपा से नौकरी मिलती है। आम तौर पर इनको अपनी स्थिति से कभी संतोष नहीं होता, इसलिए ये नौकरी छोड़ते रहते हैं। कई बार इन्हें नौकरी भी नहीं मिलती है। अगर आप की भी तुला राशि है और नौकरी मिलने में बाधा आ रही हो तो लगातार केले का दान करें।

* वृश्चिक राशि
: इस राशि से जुड़े लोगों को शुक्र की कृपा से नौकरी मिलती है। ये लोग ज्यादा जोड़ तोड़ में रहते हैं और इसी कारण से इनकी नौकरी छूटती रहती है। नौकरी पाने के लिए इनको नौ दिनों तक सांयकाल सफेद वस्तु का दान करना चाहिए।

zodiac sign,astrology,astrology tips,job astrology

* धनु राशि : धनु राशि से ताल्लुक रखने वालों को मंगल की वजह से नौकरी मिलती है। ये लोग अपनी मनमर्जी से नौकरी पाना और करना चाहते हैं, इसी वजह से इन्हें नौकरी मिलेनें में दिक्कत होती है। नौकरी पाने के लिए इनको प्रातः हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

* मकर राशि : इस राशि के लिए नौकरी देता है बुध। मुख्य रूप से इस राशि के लोग नौकरी से ज्यादा अपने खुद के व्यवसाय की तरफ झुकाव रखते हैं। अगर आपको भी नौकरी पाने में कोई भी बाधा आ रही हो तो प्रातः गणेश जी को एक लड्डू अर्पित करें।

* कुम्भ राशि : इस राशि से जुड़े लोगो को नौकरी चन्द्रमा की कृपा से मिलती है। इस राशि के लोग आमतौर पर किसी बंधन में बंधना नहीं चाहते इसलिए ये गंभीरता से नौकरी की तलाश नहीं करते। नौकरी पाने के लिए इनको शिवलिंग पर चन्दन चढ़ाना चाहिए।

* मीन राशि : इस राशि को नौकरी मिलती है शनि देव की कृपा से। इससे जुड़े लोगों को शीघ्र नौकरी मिल जाती है। फिर भी कभी-कभी लापरवाही के कारण इनको नौकरी मिलने का समय बीत जाता है। नौकरी शीघ्र पाने के लिए इनको लगातार 9 दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका