न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फेंगशुई के अनुसार इन चीजों का घर में आगमन लाता है खुशियाँ, सुख-शांति और सकारात्मकता

फेंगशुई में कुछ ऐसी चीजें बताई गई है जिनको घर में लाने मात्र से ही घर म खुशियों का आगमन होने लगता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Jun 2018 8:20:24

फेंगशुई के अनुसार इन चीजों का घर में आगमन लाता है खुशियाँ, सुख-शांति और सकारात्मकता

फेंगशुई अर्थात चीनी वास्तु ज्ञान की भी भारत में उतनी ही महत्ता मानी जाती है जितनी कि भारतीय वास्तु शास्त्र की। क्योंकि फेंगशुई में भी ऐसी कई चीजें बताई गई है जिसकी वजह से इंसान के जीवन में सकारात्मकता का संचार होता हैं और इसलिए ही भारत में भी इसका खूब प्रचलन हैं। फेंगशुई में कुछ ऐसी चीजें बताई गई है जिनको घर में लाने मात्र से ही घर म खुशियों का आगमन होने लगता हैं। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो अपने आगमन के साथ धन-वैभव और सुख-शांति को भी लेकर आती हैं।

* लव बडर्स

पति-पत्नी में प्रेम और रोमांस के साथ वफादारी का भाव बढ़ाने के लिए प्रेमी परिंदों (लव बडर्स) के जोड़े श्रेष्ठ होते हैं। माना जाता है कि घर के दक्षिण पश्चिम में बतखों, तोता-मैना या ऐसे ही जोड़ों की तस्वीरें लगाकर आप जीवन में प्रेम भाव को बढ़ा सकते हैं।

* पवन घंटियां (वाइंड चाइम्स)

स्वास्थ्य की मजबूती के लिए घर के प्रवेश द्वार पर वाइंड चाइम्स लगाएं। इससे व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। छह छड़ों वाली पवनघंटी लगाने का सबसे अच्छा स्थान उत्तरी पश्चिमी कोना है। पांच या सात छड़ों वाली पवनघंटी का इस्तेमाल भी किया जाता है। पांच छड़ें दुर्भाग्य को मोड़ देती हैं।

* गोल्डफिश

छोटे मछलीघर या फिश बाऊल में घर में मछलियां रखना शुभ माना गया है। इसमें कुल नौ मछलियां होती हैं। इनमें से आठ सुनहरे या लाल रंग की होनी चाहिए और एक काले रंग की। किसी एक मछली के मर जाने पर नई मछली लाइए। सुनहरी मछली के मर जाने पर माना जाता है कि वह अपने साथ आपका दुर्भाग्य ले गई है। मछलीघर रखने का सबसे अच्छा स्थान दीवानखाना है। जीवित मछलियां नहीं लगा सकते, तो उसकी जगह नीले पानी में अटखेलियां करती कृत्रिम डॉल्फिन का उपयोग किया जा सकता है।

* घंटियां और चीनी सिक्के

घर के दरवाजे के हैंडल में सिक्के लटकाने से घर में संपत्ति आती है। तीन पुराने चीनी सिक्कों को लाल रंग के धागे अथवा रिबन में बांधकर लटकाया जा सकता है। सिक्के घर के अंदर की ओर लटकाने चाहिए। दरवाजे के बाहर वाले हैंडल पर अगर छोटी घंटी भी लटकाई जाए तो यह सौभाग्य को घर में लाता है।

feng shui,happiness in house,feng shui tips,astrology tips,jeevan matra

* फुक-लुक और साउ

चीन के हर घर में तीन देवताओं की मूर्तियां दिखाई देंगी। फुक समृद्धि, लुक उच्च श्रेणी और साउ दीर्घायु देते हैं। इन देवताओं की पूजा नहीं की जाती, ये प्रतीकात्मक रूप से घरों में रखे जाते हैं। इनकी उपस्थिति ही भाग्य को बढ़ाने वाली होती है।

* लाफिंग बुद्धा

लाफिंग बुद्धा या हंसते हुए बुद्ध की मूर्ति को संपन्नता, सफलता और सौभाग्य लाने वाला माना जाता है। इसे मुख्य द्वारा के सामने करीब तीस फीट की ऊंचाई पर लगाने का प्रावधान है। यहां मूर्ति घर में प्रवेश करने वाली ऊर्जा का अभिनंदन करती है। अगर ठीक सामने संभव न हो तो इसे कुछ किनारे पर भी रखा जा सकता है।

* तीन टांग वाला मेढ़क

मुंह में सिक्का लिए हुए तीन टांग वाले मेढ़क को धनदायक माना जाता है। इसे घर के भीतर मुख्य द्वार के पास रखा जाता है, जैसे इसने अभी-अभी धन लेकर घर में प्रवेश किया हो।

* बैम्बू स्टिक

घर में समृद्धि लेकर आता है। बेम्बू प्लांट युवा रहने का प्रतीक है क्योंकि यह सदाबहार होता है। इसमें कोई परिवर्तन नहीं आता। यह पेड़ हर मौसम में हमेशा सीधा खड़ा रहता है। आंधी तूफान में भी यह हमें दृढ़ निश्चय के साथ खड़े रहना सिखाता है। यह विश्वास और स्थायित्व का भी प्रतीक है।

* स्फटिक के गोले

फेंग शुई के मुताबिक घर का दक्षिणी पश्चिमी कोना प्रेम, रोमांस और स्नेह से संबंधित होता है। इस क्षेत्र की ताकत को बढ़ाने के लिए यहां स्फटिक के दो गोले रखे जाते हैं। अगर ये गोले बैठकखाने में हैं तो ये परिवार के स्नेह संबंधों में बढ़ोतरी करने वाले सिद्ध होते हैं। यह नकारात्मकता को सोख लेते हैं। ऐसे में सप्ताह में एक बार इन्हें नमक के पानी में रखकर इनका शोधन करना चाहिए। ताकि ये सक्रिय रहें। दक्षिण पश्चिम कोने में स्फटिक का झाड़ फानूस भी लगाया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स