न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये चमत्कारिक चीजें अगर आपको मिल जाये तो चमक जायेगी आपकी किस्मत

इंसान को मिल जाये तो उसकी किस्मत के वारे-न्यारे हो जाए और वह इंसान किस्मत का धनी हो जाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 May 2018 1:30:34

ये चमत्कारिक चीजें अगर आपको मिल जाये तो चमक जायेगी आपकी किस्मत

आपने रामायण और महाभारत जैसे धारावाहिक तो देखे ही होंगे जिसमें ऐसी कई चीजें दिखाई जाती हैं जिन पर हमें विश्वास ही नहीं हो पाता कि उन चमत्कारिक चीजों से कई चमत्कार होते हैं। जो कि असल में शास्त्रों में वर्णित हैं और वो चमत्कारिक चीजें उस समय पर दैनिक जीवन मे उपलब्ध थी। लेकिन अगर आज भी वो चीजें किसी इंसान को मिल जाये तो उसकी किस्मत के वारे-न्यारे हो जाए और वह इंसान किस्मत का धनी हो जाए। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में जो आपकी किस्मत को चमका सकते हैं।

* पारस मणि

धर्म ग्रंथों में इसका उल्लेख कई बार आता है। हालांकि आज तक ऐसी कोई मणि किसी को मिली नहीं है। पारस मणि से लोहे की किसी भी चीज को छुआ देने से वह सोने की बन जाती थी। इससे लोहा काटा भी जा सकता है। कहते हैं कि कौवों को इसकी पहचान होती है और यह हिमालय के आस-पास ही पाई जाती है। हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है यह कहना मुश्किल है।

* सोमरस

सोमरस का जिक्र हिंदू धर्म ग्रंथों में मिलता है। सोमरस एक ऐसा पदार्थ है, जो संजीवनी की तरह काम करता है यह शराब नहीं, बल्कि दूध और जड़ी बूटियों से बना एक पेय है। जो हमेशा जवान रखने के साथ ही गुस्से को शांत करता है और अमर बनाता है। ऋग्वेद में इसका स्पष्ट वर्णन मिलता है।

* नागमणि

नागमणि के बारे में कहा जाता है कि यह जिसके भी पास होती है उसका भाग्य बदल जाता है। इसमें अलौकिक शक्तियां होती हैं। इसकी चमक के आगे हीरा भी फीका पड़ जाता है। मणि का होना उसी तरह है जिस तरह की अलादीन के चिराग का होना। मगर इसमें कितनी सच्चाई है यह कोई नहीं जानता।

miraculous things,change destiny

* अक्षय पात्र

माना जाता है कि यह चमत्कारी अक्षय पात्र प्राचीन ऋषि-मुनियों के पास हुआ करता था। महाभारत मे वनवास के दौरान द्रोपदी इसी पात्र से पांडवों को भोजन करवाती थी। अक्षय का अर्थ जिसका कभी क्षय या नाश न हो। दरअसल, एक ऐसा पात्र जिसमें से कभी भी अन्न और जल खत्म नहीं होता।

* कल्पवृक्ष

वेद और पुराणों में कल्पवृक्ष के बारे में पढ़ने को मिलता है। कल्पवृक्ष स्वर्ग का एक पेड़ है। इस वृक्ष के नीचे बैठकर व्यक्ति जो भी इच्छा करता है, वह पूर्ण हो जाती है, क्योंकि इस वृक्ष में अपार सकारात्मक ऊर्जा का भंडार होता है। यह वृक्ष समुद्र मंथन से निकला था।

* संजीवनी बूटी

कहते हैं कि हिमालय में एक ऐसी बूटी पाई जाती है जिसके बल पर मरे व्यक्ति को भी जिंदा किया जा सकता है। वाल्मीकि रामायण के अनुसार मूर्च्छित लक्ष्मण के लिए हनुमानजी यह बूटी लेकर आए थे। इस बूटी के दम पर ही शुक्राचार्य ने देवासुर संग्राम में असुरों को जीवित कर दिया था। आज कल इस पर कई शोध हो रहे हैं पर अब तक कोई परिणाम नहीं निकला है।

* स्वर्ण बूटी

सोने के निर्माण में तेलिया कंद-जड़ी बूटी का बहुत बड़ा योगदान माना जाता है। ऐसी भी औषधियां होती हैं, जो व्यक्ति को फिर से जवान बना देती हैं। औषधियों के बल पर व्यक्ति 500 वर्षों तक निरोगी रहकर जिंदा रह सकता है। इनसे धन पाने के साथ ही सभी दुख व दर्द दूर किए जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?