न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

6 अक्टूबर राशिफल: इन 4 राशियों का दिन रहेगा उलझनों से भरा, संभलकर चलने में ही समझदारी

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 06 Oct 2019 12:22:32

6 अक्टूबर राशिफल: इन 4 राशियों का दिन रहेगा उलझनों से भरा, संभलकर चलने में ही समझदारी

मेष

आज का दिन भाग्यशाली है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। जिन लोगों पर आपकी नजर है कि वे आपका काम कर देंगे, उनसे मदद नहीं मिलेगी। आपको नए लोगों पर भरोसा करना ही पड़ेगा। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन है, इसमें अन्य लोगों का सहयोग ले सकते हैं। भागीदारी के मामलों में थोड़े बहुत तनाव की स्थिति रहेगी। वैवाहिक जीवन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, हल बात आपके मन-मुताबिक नहीं होगी। आपके ऊपर आक्षेप आएंगे और आपको उनका समाधान करना पड़ेगा। शत्रुओं को लेकर आप बेहद चिंतित रहेंगे और व्यवसाय में हानि नहीं हो, इसके लिए विशेष उपाय करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। नए संबंध बनाने की दृष्टि से समय अनुकूल नहीं है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,6th october horoscope,daily horoscope

वृषभ

आज का दिन अत्यंत व्यस्त जाने वाला है। कामकाज बहुत इकट्ठा हो गया है। यात्रा कार्यक्रम स्थगित कर दीजिए क्योंकि यात्रा के लिए अनुकूल दिन नहीं है। वैसे भी स्थानीय भागदौड़ कम नहीं रहेगी। सहयोगियों की मदद के बाद भी कामकाज ढंग से नहीं निपटा पाएंगे। आज किसी बड़ी पार्टी में शिरकत कर सकते हैं और दावत का आनंद ले सकते हैं। समूह में मिलकर काम करना एक नया अनुभव हो सकता है। निजी रिश्तों में समय थोड़ा अनुकूल रहेगा। साझेदारी के मामलों में नई गति मिल सकती है। वातावरण पहले से अधिक अनुकूल हो सकता है। आज यदि कोई साहसभरा निर्णय लेना पड़े तो आप उस पर अच्छी तरह विचार कर लीजिए परन्तु निर्णय बाद में कभी करें। आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। वाहन सुख अच्छा रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,6th october horoscope,daily horoscope

मिथुुन

आर्थिक परिस्थितियां थोड़ा चिंतानजक हैं। आज खर्चा बहुत अधिक होगा और उसका कोई प्रत्यक्ष लाभ नहीं दिख रहा है। खराब आर्थिक स्थिति से निजात पाने के लिए धन प्रबंध करना ही होगा। ऋण के लेनदेन में आज अतिरिक्त सुविधा मिल सकती है। शाम तक आर्थिक लाभ की भी सम्भावना बन जाएगी। आज टिक कर काम नहीं कर पाएंगे और भागदौड़ की भी सम्भावना काफी है। निजी जीवन में सुख बढ़ेगा। प्रेम संबंध में गति आएगी। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी को व्यवसाय में लाभ होगा। शत्रुओं को परास्त करने के लिए आप जिस नीति पर चल रहे हैं, वह ठीक है। काम की गुणवत्ता भी बढ़ेगी और आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। बाहरी सम्पर्कों से लाभ बढ़ सकता है। दूसरे शहरों से या विदेश से लाभ की परिस्थितियां बनेंगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,6th october horoscope,daily horoscope

कर्क

समय सुधार पर है। आपके विशेष प्रयास रंग लाने ही वाले हैं। कामकाज का विस्तार होगा और आपको उसमें सफलता मिलेगी। आज कानूनी दांवपेंचों से बचकर रहें। आप सतर्क नहीं रहे तो नुकसान हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े तो बेझिझक ले डालिए। यह निर्णय आपको लाभ दिलाएगा। संतान को लेकर एक तरफ समस्याएं रहेंगी तो दूसरी समस्याओं का हल भी निकलेगा। आज धन का लेनदेन करके किसी मामले को सुलझा लेंगे। व्यवसाय में विस्तार का आप पर भारी दबाव रहेगा। व्यवसाय में विरोधियों से आप नरम रुख अपना कर बाजी जीत सकते हैं। उन मित्रों का आज सहयोग मिलेगा, जिनसे आपको उम्मीद है। आप स्वयं भी मदद के लिए आगे रहेंगे। आर्थिक लाभ की परिस्थिति में आप तुरंत ही बकाया लेनदेन साथ कर देंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,6th october horoscope,daily horoscope

सिंह

समय अत्यंत लाभ का बना है। हर बात आपको लाभ की ओर ले जाएगी। आज शाम अच्छी गुजरने वाली है। किए हुए काम का परिणाम आने से आपके मन में अपार संतोष रहेगा। कुछ नया करने की इच्छा मन में रहेगी। बड़े लोगों की या मित्रों की काफी मदद मिलने वाली है। आज दोपहर बाद की टेलीफोन वार्ताएं आपको मदद कर सकती है। वे व्यवसाय में भी बदल सकती हैं। एक तरफ आप घरेलू कलह से परेशान रहेंगे तो दूसरी तरफ व्यवसाय में सफलता से उत्साहित रहेंगे। आज आपका जनसम्पर्क तेजी से बढ़ेगा और उसका पूरा लाभ आपको मिलेगा। व्यवसाय में विरोधी लोगों से उदारता का व्यवहार आपको अधिक सफलता दिलाएगा। किसी भी बात को प्रतिष्ठा का प्रश्न नहीं बनाएं। ऐसी किसी बात को आगे के लिए स्थगित कर दें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,6th october horoscope,daily horoscope

कन्या

कामकाज की गति में तेजी से सुधार आएगा। आज जिस एक बात पर दांव लगाए हुए हैं वह पार जा सकती है। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस का समर्थन मिलेगा और एक प्रमुख निर्णय लेने में मदद मिल सकती है। आज भूमि-भवन या वाहन संबंधी सुविधा बढ़ेगी। घरेलू उपकरणों की खरीद में खर्चा कर सकते हैं। किसी खास कारण से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी या प्रशंसा मिलेगी। भाग्य आपका साथ दे रहा है इसलिए कामकाज के विस्तार में पूरी रुचि लें। शनि देव एकदम से अनुकूल नहीं हैं, अत: बिना सलाह-मशविरा किए कोई भी नया काम शुरू न करें। यात्रा का कार्यक्रम स्थगित कर दें क्यों कि यात्रा से लाभ नहीं दिख रहा है। कोई नई व्यावसायिक भागीदारी की बात आए तो आपको मौका नहीं चूकना चाहिए। इससे लाभ होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,6th october horoscope,daily horoscope

तुला

सुबह से कामकाज में उलझन बनी रहेगी। हर काम ढंग से नहीं हो पाएगा। व्यवसाय में कोई न कोई अवरोध बना रहेगा और बहुत खर्चा भी होगा। ऐसे काम पर खर्चा भी होगा जिसे आप नहीं करना चाहते। आर्थिक स्थिति थोड़ा सा सुधरेगी। भाग्य साथ दे रहा है इसलिए उलझनों के बाद भी कोई उपलब्धि हो सकती है। नया अवसर मिले तो मौका चूकना नहीं चाहिए। घर-परिवार के विवादों का हल अभी नहीं निकलने वाला। फिर कोई नई वार्ता हो सकती है परन्तु कोई सम्मानजनक हल नहीं निकल पाएगा। कानूनी विवादों से अपने आपको दूर रखें अन्यथा कामकाज में प्रगति रुक जाएगी। आज धार्मिक आस्थाओं में बढ़ोत्तरी होगी। चैरिटी करेंगे और अच्छा साहित्य भी पढऩे को मिल सकता है। भागीदारी के काम में लाभ होगा। और दैनिक आय बढ़ सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,6th october horoscope,daily horoscope

वृश्चिक

समय विशेष लाभ का बना हुआ है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और नए स्रोत से धन लाभ होगा। चन्द्रमा अनुकूल हैं और चाहते हैं कि आप किसी सैलिब्रेशन में भाग लें। मित्रों से या अन्य लोगों से एक साथ मिलना हो सकता है। किसी खास सूचना की वजह से आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ेगा और कामकाज में और भी गति ला देंगे। आज यात्रा की सम्भावनाएं बनती हैं। यदि कारोबारी यात्रा हो तो निश्चित ही लाभ होगा। यदि नौकरी करते हैं तो आपके प्रभाव में बढ़ोत्तरी होगी और यदि व्यवसाय करते हैं तो विस्तार पर बहुत ज्यादा ध्यान देंगे। दूसरे शहरों से कामकाज बढ़ेगा और लाभ की मात्रा भी बढ़ेगी। खानपान पर विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है। संतान को लेकर मन ही मन में चिंता रहेगी। तुरंत में कोई समाधान नजर नहीं आ रहा है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,6th october horoscope,daily horoscope

धनु

आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। किसी खास व्यक्ति से काम निकलवाने के लिए आपको ज्यादा प्रयास नहीं करने पड़ेंगे। नौकरी या व्यवसाय में आपका प्रभाव बहुत बढ़ेगा। जिस व्यक्ति के साथ आप करने की चेष्टा कर रहे हैं, उसमें सफलता नजर आ रही है। साझा भाव से काम करने से लाभ होगा। प्रेम संबंध में गति आएगी और आपके मन के अनुकूल ही बात आगे बढ़ेगी। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी और यदि वे नौकरी या व्यवसाय कर रहे हैं तो थोड़ी बहुत परेशानी बनी रहेगी। आपकी मेहनत का परिणाम आएगा परन्तु आज ही आर्थिक लाभ हो जाए, ऐसा नजर नहीं आ रहा। आया हुआ पैसा हाथ में नहीं आएगा और ऋण के भुगतान का दबाव बना रहेगा। व्यवसाय में विरोधी लोगों पर आज आप भारी पड़ेंगे परन्तु कोई न कोई नया उपाय करना ही पड़ेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,6th october horoscope,daily horoscope

मकर

धन प्राप्ति के प्रयास सफल होते हुए नजर आ रहे हैं। आर्थिक लाभ भी हो सकता है और पुरानी उधारी भी वसूल हो सकती है। नया ऋण लेने से पहले आप यह अवश्य विचार करें कि कहीं समय से पहले तो नहीं ले रहे हैं। आप इस समय मानसिक दृष्टि से काफी अच्छे चल रहे हैं, इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि आपकी गतिविधियों से किसी का मानसिक शोषण तो नहीं हो रहा है। संतान को लेकर मन में थोड़ी बहुत चिंता बनी रहेगी। पर वह स्थाई नहीं रहेगी। उनकी समस्याओं का समाधान आपके अलावा अन्य व्यक्ति भी कर सकते हैं। किसी व्यावसायिक संधि में लेनदेन को लेकर आप थोड़ी बहस कर सकते हैं और लाभ की मात्रा बढ़ा सकते हैं। आज पाचन तंत्र के विकार या ब्लड प्रेशर से परेशानी हो सकती है। यात्रा कार्यक्रम से लाभ नहीं होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,6th october horoscope,daily horoscope

कुंभ

कामकाज में कोई न कोई अवरोध आ सकता है। आप जितनी एकाग्रता के साथ किसी खास काम में लगे हुए हैं, वह सम्पन्न नहीं हो पा रहा है। आज चन्द्रमा अनुकूल हैं, इसलिए आर्थिक दृष्टि से कोई लाभ हो सकता है। संतान के लिए भी आज का दिन शुभ है। आपके सहयोगी आज अच्छा काम करेंगे और कोई खास उपलब्धि हो सकती है। ऐसा लगता है कि आपको अन्य सहयोगियों की आवश्यकता भी पड़ेगी। भागदौड़ के काम लाभ दे सकते हैं। यात्रा के शुभ फल मिलेंगे। यात्रा के बीच में ही कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। भूमि-भवन से संबंधित गतिविधियों में थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गलतफहमी के कारण आपसी संबंध भी खराब हो सकते हैं और विवाद भी हो सकता है। सरकारी लोगों की नाराजगी का ध्यान रखें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,6th october horoscope,daily horoscope

मीन

समय सुधार पर है। कामकाज में गति आ जाएगी। आज एक मनचाहा कर पाएंगे। जिस बात की आपको काफी समय से प्रतीक्षा है उसे सम्पन्न करने के लिए आवश्यक सहयोग मिल जाएगा। आर्थिक लाभ को लेकर मन में जो चिंता है उसका समाधान हो सकता है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हेागी। कुछ नया खरीद-फरोख्त कर सकते हैं। यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु उत्तर दिशा की यात्रा ना करें। संतान को लेकर मन में चल रही दुविधा समाप्त हो जाएगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो समय शानदार है। आपका प्रभाव बढ़ेगा और परिस्थितियों में सुधार होगा। दैनिक लाभ में बढ़ोत्तरी के संकेत हैं। किसी खास काम की वजह से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यक्तिगत रिश्तों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आप जैसा चाहेंगे, उसी के अनुरूप सभी बातें होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तिरंगा मार्च पर दिल्ली पुलिस का नोटिस, अभिजीत दीपके को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
तिरंगा मार्च पर दिल्ली पुलिस का नोटिस, अभिजीत दीपके को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
प्रशांत भूषण के ‘सत्ता परिवर्तन’ बयान पर भड़के देवेंद्र फडणवीस, विपक्ष पर लगाया अराजकता फैलाने का आरोप
प्रशांत भूषण के ‘सत्ता परिवर्तन’ बयान पर भड़के देवेंद्र फडणवीस, विपक्ष पर लगाया अराजकता फैलाने का आरोप
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला