न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

6 अक्टूबर: सिंह राशि वालों की खुली किस्मत, अच्छा रहेगा आज का दिन

हम आपको आज सिंह राशि का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 06 Oct 2019 02:08:05

6 अक्टूबर: सिंह राशि वालों की खुली किस्मत, अच्छा रहेगा आज का दिन

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए समय अत्यंत लाभ का बना है। हर बात आपको लाभ की ओर ले जाएगी। आज शाम अच्छी गुजरने वाली है। किए हुए काम का परिणाम आने से आपके मन में अपार संतोष रहेगा। कुछ नया करने की इच्छा मन में रहेगी। बड़े लोगों की या मित्रों की काफी मदद मिलने वाली है। आज दोपहर बाद की टेलीफोन वार्ताएं आपको मदद कर सकती है। वे व्यवसाय में भी बदल सकती हैं। एक तरफ आप घरेलू कलह से परेशान रहेंगे तो दूसरी तरफ व्यवसाय में सफलता से उत्साहित रहेंगे। आज आपका जनसम्पर्क तेजी से बढ़ेगा और उसका पूरा लाभ आपको मिलेगा। व्यवसाय में विरोधी लोगों से उदारता का व्यवहार आपको अधिक सफलता दिलाएगा। किसी भी बात को प्रतिष्ठा का प्रश्न नहीं बनाएं। ऐसी किसी बात को आगे के लिए स्थगित कर दें।

मेष

मेष राशी वालों का आज का दिन भाग्यशाली है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। आपके ऊपर आक्षेप आएंगे और आपको उनका समाधान करना पड़ेगा। जिन लोगों पर आपकी नजर है कि वे आपका काम कर देंगे, उनसे मदद नहीं मिलेगी। भागीदारी के मामलों में थोड़े बहुत तनाव की स्थिति रहेगी। वैवाहिक जीवन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, हर बात आपके मन-मुताबिक नहीं होगी। शत्रुओं को लेकर आप बेहद चिंतित रहेंगे और व्यवसाय में हानि नहीं हो, इसके लिए विशेष उपाय करेंगे। आपको नए लोगों पर भरोसा करना ही पड़ेगा। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन है, इसमें अन्य लोगों का सहयोग ले सकते हैं।जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। नए संबंध बनाने की दृष्टि से समय अनुकूल नहीं है।

वृषभ

आज का दिन अत्यंत व्यस्त जाने वाला है। कामकाज बहुत इकट्ठा हो गया है। यात्रा कार्यक्रम स्थगित कर दीजिए क्योंकि यात्रा के लिए अनुकूल दिन नहीं है। वैसे भी स्थानीय भागदौड़ कम नहीं रहेगी। सहयोगियों की मदद के बाद भी कामकाज ढंग से नहीं निपटा पाएंगे। आज किसी बड़ी पार्टी में शिरकत कर सकते हैं और दावत का आनंद ले सकते हैं। समूह में मिलकर काम करना एक नया अनुभव हो सकता है। निजी रिश्तों में समय थोड़ा अनुकूल रहेगा। साझेदारी के मामलों में नई गति मिल सकती है। वातावरण पहले से अधिक अनुकूल हो सकता है। आज यदि कोई साहसभरा निर्णय लेना पड़े तो आप उस पर अच्छी तरह विचार कर लीजिए परन्तु निर्णय बाद में कभी करें। आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। वाहन सुख अच्छा रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,6th october horoscope,daily horoscope,horoscope for leo

मिथुुन

आर्थिक परिस्थितियां थोड़ा चिंतानजक हैं। आज खर्चा बहुत अधिक होगा और उसका कोई प्रत्यक्ष लाभ नहीं दिख रहा है। खराब आर्थिक स्थिति से निजात पाने के लिए धन प्रबंध करना ही होगा। ऋण के लेनदेन में आज अतिरिक्त सुविधा मिल सकती है। शाम तक आर्थिक लाभ की भी सम्भावना बन जाएगी। आज टिक कर काम नहीं कर पाएंगे और भागदौड़ की भी सम्भावना काफी है। निजी जीवन में सुख बढ़ेगा। प्रेम संबंध में गति आएगी। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी को व्यवसाय में लाभ होगा। शत्रुओं को परास्त करने के लिए आप जिस नीति पर चल रहे हैं, वह ठीक है। काम की गुणवत्ता भी बढ़ेगी और आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। बाहरी सम्पर्कों से लाभ बढ़ सकता है। दूसरे शहरों से या विदेश से लाभ की परिस्थितियां बनेंगी।

कर्क

समय सुधार पर है। आपके विशेष प्रयास रंग लाने ही वाले हैं। कामकाज का विस्तार होगा और आपको उसमें सफलता मिलेगी। आज कानूनी दांवपेंचों से बचकर रहें। आप सतर्क नहीं रहे तो नुकसान हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े तो बेझिझक ले डालिए। यह निर्णय आपको लाभ दिलाएगा। संतान को लेकर एक तरफ समस्याएं रहेंगी तो दूसरी समस्याओं का हल भी निकलेगा। आज धन का लेनदेन करके किसी मामले को सुलझा लेंगे। व्यवसाय में विस्तार का आप पर भारी दबाव रहेगा। व्यवसाय में विरोधियों से आप नरम रुख अपना कर बाजी जीत सकते हैं। उन मित्रों का आज सहयोग मिलेगा, जिनसे आपको उम्मीद है। आप स्वयं भी मदद के लिए आगे रहेंगे। आर्थिक लाभ की परिस्थिति में आप तुरंत ही बकाया लेनदेन साथ कर देंगे।

कन्या

कामकाज की गति में तेजी से सुधार आएगा। आज जिस एक बात पर दांव लगाए हुए हैं वह पार जा सकती है। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस का समर्थन मिलेगा और एक प्रमुख निर्णय लेने में मदद मिल सकती है। आज भूमि-भवन या वाहन संबंधी सुविधा बढ़ेगी। घरेलू उपकरणों की खरीद में खर्चा कर सकते हैं। किसी खास कारण से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी या प्रशंसा मिलेगी। भाग्य आपका साथ दे रहा है इसलिए कामकाज के विस्तार में पूरी रुचि लें। शनि देव एकदम से अनुकूल नहीं हैं, अत: बिना सलाह-मशविरा किए कोई भी नया काम शुरू न करें। यात्रा का कार्यक्रम स्थगित कर दें क्यों कि यात्रा से लाभ नहीं दिख रहा है। कोई नई व्यावसायिक भागीदारी की बात आए तो आपको मौका नहीं चूकना चाहिए। इससे लाभ होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,6th october horoscope,daily horoscope,horoscope for leo

तुला

सुबह से कामकाज में उलझन बनी रहेगी। हर काम ढंग से नहीं हो पाएगा। व्यवसाय में कोई न कोई अवरोध बना रहेगा और बहुत खर्चा भी होगा। ऐसे काम पर खर्चा भी होगा जिसे आप नहीं करना चाहते। आर्थिक स्थिति थोड़ा सा सुधरेगी। भाग्य साथ दे रहा है इसलिए उलझनों के बाद भी कोई उपलब्धि हो सकती है। नया अवसर मिले तो मौका चूकना नहीं चाहिए। घर-परिवार के विवादों का हल अभी नहीं निकलने वाला। फिर कोई नई वार्ता हो सकती है परन्तु कोई सम्मानजनक हल नहीं निकल पाएगा। कानूनी विवादों से अपने आपको दूर रखें अन्यथा कामकाज में प्रगति रुक जाएगी। आज धार्मिक आस्थाओं में बढ़ोत्तरी होगी। चैरिटी करेंगे और अच्छा साहित्य भी पढऩे को मिल सकता है। भागीदारी के काम में लाभ होगा। और दैनिक आय बढ़ सकती है।

वृश्चिक

समय विशेष लाभ का बना हुआ है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और नए स्रोत से धन लाभ होगा। चन्द्रमा अनुकूल हैं और चाहते हैं कि आप किसी सैलिब्रेशन में भाग लें। मित्रों से या अन्य लोगों से एक साथ मिलना हो सकता है। किसी खास सूचना की वजह से आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ेगा और कामकाज में और भी गति ला देंगे। आज यात्रा की सम्भावनाएं बनती हैं। यदि कारोबारी यात्रा हो तो निश्चित ही लाभ होगा। यदि नौकरी करते हैं तो आपके प्रभाव में बढ़ोत्तरी होगी और यदि व्यवसाय करते हैं तो विस्तार पर बहुत ज्यादा ध्यान देंगे। दूसरे शहरों से कामकाज बढ़ेगा और लाभ की मात्रा भी बढ़ेगी। खानपान पर विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है। संतान को लेकर मन ही मन में चिंता रहेगी। तुरंत में कोई समाधान नजर नहीं आ रहा है।

धनु

आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। किसी खास व्यक्ति से काम निकलवाने के लिए आपको ज्यादा प्रयास नहीं करने पड़ेंगे। नौकरी या व्यवसाय में आपका प्रभाव बहुत बढ़ेगा। जिस व्यक्ति के साथ आप करने की चेष्टा कर रहे हैं, उसमें सफलता नजर आ रही है। साझा भाव से काम करने से लाभ होगा। प्रेम संबंध में गति आएगी और आपके मन के अनुकूल ही बात आगे बढ़ेगी। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी और यदि वे नौकरी या व्यवसाय कर रहे हैं तो थोड़ी बहुत परेशानी बनी रहेगी। आपकी मेहनत का परिणाम आएगा परन्तु आज ही आर्थिक लाभ हो जाए, ऐसा नजर नहीं आ रहा। आया हुआ पैसा हाथ में नहीं आएगा और ऋण के भुगतान का दबाव बना रहेगा। व्यवसाय में विरोधी लोगों पर आज आप भारी पड़ेंगे परन्तु कोई न कोई नया उपाय करना ही पड़ेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,6th october horoscope,daily horoscope,horoscope for leo

मकर

धन प्राप्ति के प्रयास सफल होते हुए नजर आ रहे हैं। आर्थिक लाभ भी हो सकता है और पुरानी उधारी भी वसूल हो सकती है। नया ऋण लेने से पहले आप यह अवश्य विचार करें कि कहीं समय से पहले तो नहीं ले रहे हैं। आप इस समय मानसिक दृष्टि से काफी अच्छे चल रहे हैं, इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि आपकी गतिविधियों से किसी का मानसिक शोषण तो नहीं हो रहा है। संतान को लेकर मन में थोड़ी बहुत चिंता बनी रहेगी। पर वह स्थाई नहीं रहेगी। उनकी समस्याओं का समाधान आपके अलावा अन्य व्यक्ति भी कर सकते हैं। किसी व्यावसायिक संधि में लेनदेन को लेकर आप थोड़ी बहस कर सकते हैं और लाभ की मात्रा बढ़ा सकते हैं। आज पाचन तंत्र के विकार या ब्लड प्रेशर से परेशानी हो सकती है। यात्रा कार्यक्रम से लाभ नहीं होगा।

कुंभ

कामकाज में कोई न कोई अवरोध आ सकता है। आप जितनी एकाग्रता के साथ किसी खास काम में लगे हुए हैं, वह सम्पन्न नहीं हो पा रहा है। आज चन्द्रमा अनुकूल हैं, इसलिए आर्थिक दृष्टि से कोई लाभ हो सकता है। संतान के लिए भी आज का दिन शुभ है। आपके सहयोगी आज अच्छा काम करेंगे और कोई खास उपलब्धि हो सकती है। ऐसा लगता है कि आपको अन्य सहयोगियों की आवश्यकता भी पड़ेगी। भागदौड़ के काम लाभ दे सकते हैं। यात्रा के शुभ फल मिलेंगे। यात्रा के बीच में ही कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। भूमि-भवन से संबंधित गतिविधियों में थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गलतफहमी के कारण आपसी संबंध भी खराब हो सकते हैं और विवाद भी हो सकता है। सरकारी लोगों की नाराजगी का ध्यान रखें।

मीन

समय सुधार पर है। कामकाज में गति आ जाएगी। आज एक मनचाहा कर पाएंगे। जिस बात की आपको काफी समय से प्रतीक्षा है उसे सम्पन्न करने के लिए आवश्यक सहयोग मिल जाएगा। आर्थिक लाभ को लेकर मन में जो चिंता है उसका समाधान हो सकता है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हेागी। कुछ नया खरीद-फरोख्त कर सकते हैं। यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु उत्तर दिशा की यात्रा ना करें। संतान को लेकर मन में चल रही दुविधा समाप्त हो जाएगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो समय शानदार है। आपका प्रभाव बढ़ेगा और परिस्थितियों में सुधार होगा। दैनिक लाभ में बढ़ोत्तरी के संकेत हैं। किसी खास काम की वजह से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यक्तिगत रिश्तों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आप जैसा चाहेंगे, उसी के अनुरूप सभी बातें होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

1200 मिसाइलों के साथ चार देशों पर था निशाना… ट्रंप ने खोला ईरान के कथित मेगा प्लान का राज
1200 मिसाइलों के साथ चार देशों पर था निशाना… ट्रंप ने खोला ईरान के कथित मेगा प्लान का राज
कोई कमी नहीं, घबराहट में बुकिंग 55 लाख से बढ़कर 75 लाख तक पहुंची, LPG को लेकर सरकार का दावा
कोई कमी नहीं, घबराहट में बुकिंग 55 लाख से बढ़कर 75 लाख तक पहुंची, LPG को लेकर सरकार का दावा
शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 1470 और निफ्टी 488 अंक टूटकर बंद
शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 1470 और निफ्टी 488 अंक टूटकर बंद
'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन भी मचाया धमाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को छोड़ा पीछे
'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन भी मचाया धमाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को छोड़ा पीछे
6G टेक्नोलॉजी को लेकर भारत ने तेज की तैयारियां, सरकार का बड़ा निवेश; 5G से कई गुना तेज होगा इंटरनेट
6G टेक्नोलॉजी को लेकर भारत ने तेज की तैयारियां, सरकार का बड़ा निवेश; 5G से कई गुना तेज होगा इंटरनेट
तेल संकट के बीच अमेरिका का रुख बदला! ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में अटके रूसी तेल की खरीद को दी मंजूरी
तेल संकट के बीच अमेरिका का रुख बदला! ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में अटके रूसी तेल की खरीद को दी मंजूरी
संसद में ‘भूंजा’ टिप्पणी पर गरमा गया माहौल, पप्पू यादव और गिरिराज सिंह के बीच तीखी बहस
संसद में ‘भूंजा’ टिप्पणी पर गरमा गया माहौल, पप्पू यादव और गिरिराज सिंह के बीच तीखी बहस
सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान
सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
काव्या मारन की टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा?, SRH के कोच ने बताई पूरी वजह
काव्या मारन की टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा?, SRH के कोच ने बताई पूरी वजह
क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
30,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला दमदार 5G फोन लॉन्च, महीने में सिर्फ एक बार करना पड़ेगा चार्ज
30,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला दमदार 5G फोन लॉन्च, महीने में सिर्फ एक बार करना पड़ेगा चार्ज
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी