न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

5 अक्टूबर राशिफल: इन 4 राशियों की आज खुलेगी किस्मत, निर्णय लेने में ना करें संकोच

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 05 Oct 2019 12:05:41

5 अक्टूबर राशिफल: इन 4 राशियों की आज खुलेगी किस्मत, निर्णय लेने में ना करें संकोच

मेष

आज महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। किसी नई योजना पर अमल करने के लिए आपको आवश्यक साधन जुट जाएंगे। यात्रा लाभकारी हो सकती है। किसी ऐसे मामले में लाभ की उम्मीद हो सकती है जिसके बारे में पहले नहीं सोचा था। आर्थिक लाभ के लिए थोड़ा और कोशिश करनी पड़ेगी। जिन मामलों में आपकी रुचि है, उनमें एकदम से भुगतान नहीं आएगा परन्तु बाद में आएगा। खर्चों को लेकर आपको कोई चिंता नहीं रहेगी, कहीं न कहीं से व्यवस्था हो ही जाएगी। प्रतिभा के बल पर सम्पन्न होने वाले कार्य आपको ज्यादा लाभ देंगे। आप किसी अन्य के माध्यम से ही आज कोई कार्य कर सकते हैं। निजी रिश्तों के लिए दिन अच्छा है। कहीं मिल-बैठकर खाने-पीने और मनोरंजन का अच्छा अवसर मिलेगा। घर में दवाइयों का खर्चा बढ़ सकता है।

5 अक्टूबर राशिफल: इन 4 राशियों की आज खुलेगी किस्मत, निर्णय लेने में ना करें संकोच

वृषभ

आज का दिन शुभ है, आप प्रात: से ही बहुत ऊर्जावान रहेंगे और कुछ न कुछ नया करने की सोचेंगे। घर-परिवार के मामलों में आज ज्यादा रुचि लेंगे और बकाया काम निपटाने का कार्य करेंगे। घरेलू वस्तुओं के लिए कुछ खर्चा भी हो सकता है। सुख-साधन की वस्तुओं पर ज्यादा खर्च करेंगे। आर्थिक लाभ को लेकर थोड़ा सा चिंतित रहेंगे परन्तु आय के साधन बढऩे की उम्मीद रहेगी। आज जिस खास मामले में आप अच्छे लाभ की उम्मीद कर रहे हैं, उसमें उतना फायदा नहीं होगा, जितना कि आप सोच रहे हैं। परिवार में किसी-किसी मामले को लेकर असहमति रहेगी और इस कारण से आप कामकाज में ज्यादा रुचि लेंगे और ज्यादा समय बिताएंगे। यात्रा विचार त्याग देना ही ठीक है।

5 अक्टूबर राशिफल: इन 4 राशियों की आज खुलेगी किस्मत, निर्णय लेने में ना करें संकोच

मिथुुन

किसी अच्छी सूचना से मन में उत्साह का संचार होगा। आज जितना अधिक कोशिश करेंगे उतना ही समस्याओं का समाधान मिलता चला जाएगा। आज एक जगह टिक कर काम करना मुश्किल रहेगा, भागदौड़ का दबाव बना रहेगा। आप चाहें तो कोई व्यावसायिक यात्रा कर सकते हैं परन्तु उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करें। पिता के व्यवसाय पर दबाव बना रहेगा। वे कोई ऐसा निर्णय ले सकते हैं जो उन्हें नुकसान की ओर ले जाए। भूमि-भवन से संबंधित मामलों में आप अत्यंत सावधानी से कार्य करें। जो सामने दिख रहा है, वह पूरा सच नहीं है। निजी रिश्तों में कुछ अच्छे क्षण आएंगे, उपहार का आदान-प्रदान कर सकते हैं।

5 अक्टूबर राशिफल: इन 4 राशियों की आज खुलेगी किस्मत, निर्णय लेने में ना करें संकोच

कर्क

आज का दिन शुभ रहेगा। लेनदेन की स्थितियों में तेजी से सुधार आएगा और आप बहुत अच्छी स्थिति में आ जाएंगे। पैसा आएगा और पैसा जाएगा भी परन्तु खर्चा आप योजना के अनुसार ही करेंगे और नियंत्रित कर पाएंगे। बाहरी शहरों से आपकी लाभ प्राप्ति बढ़ सकती है। यदि विदेश व्यापार है तो भी लाभ की मात्रा बढ़ेगी। आज निजी यात्रा को भी आप व्यावसायिक यात्रा में बदलने की सोचेंगे परन्तु उसमें कोई हानि नहीं है। घर-कुटुम्ब के मामलों में आप थोड़ा सा संयम से काम लें। मिलजुल कर निर्णय लेने की परिस्थितियां बन सकती हैं। आप पहल करके फायदा उठा सकते हैं। भाई-बहिनों की तरफ से प्रसन्नता का कोई क्षण हो सकता है। आप सद्व्यवहार से उनका मन जीत सकते हैं।

5 अक्टूबर राशिफल: इन 4 राशियों की आज खुलेगी किस्मत, निर्णय लेने में ना करें संकोच

सिंह

आज स्थितियां काफी अनुकूल हो जाने वाली हैं। घर-परिवार में जहां परेशानियां बढ़ेंगी, वहीं व्यावसायिक मामलों में आपकी सफलता बढ़ेगी। कामकाज में तेजी से गति आएगी। व्यावसायिक मामलों में आप स्वाभिमान के प्रश्न को ज्यादा महत्व नहीं दें, अपने काम से ही मन लगाए रखें क्योंकि यह आर्थिक लाभ का समय है। निजी रिश्तों में अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके मुंह से निकली कोई बात किसी के लिए कष्टकारक हो सकती है। साझेदारी के मामलों में भी आपको थोड़ा सा ध्यान रखना होगा और असहमति रहते हुए भी कामकाज करते रहना होगा। यात्रा को लेकर मन में उत्साह बना रहेगा। न केवल आर्थिक लाभ होगा बल्कि यात्रा का पूरा खर्चा एकसाथ निकल आएगा।

5 अक्टूबर राशिफल: इन 4 राशियों की आज खुलेगी किस्मत, निर्णय लेने में ना करें संकोच

कन्या

समय में तेजी से सुधार है। परिस्थितियां आपके पक्ष में बनी हुई हैं। कामकाज की शैली में हल्का सा परिवर्तन आएगा। कुछ पुरानी बातों को छोड़ देंगे और नई बातों को अपना लेंगे। आज बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा तथा सरकारी या अन्य संस्थाओं से मदद मिल सकती है। भूमि-भवन संबंधी मामलों में रुचि लेंगे और बात आगे बढ़ेगी। घरेलू उपकरणों पर खर्चा कर सकते हैं, कोई उपहार भी प्राप्त हो सकता है। धार्मिक मामलों में आपका मन नहीं लगेगा या पूजा-पाठ में मन नहीं लगेगा। निजी रिश्तों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको बहुत सम्मान मिलेगा और कोई मन-पसन्द बात सुनने को मिल सकती है। व्यवसाय में विरोधी लोगों को परास्त करने के लिए आप कोई नया कदम उठा सकते हैं, यह उपाय सफल रहेगा।

5 अक्टूबर राशिफल: इन 4 राशियों की आज खुलेगी किस्मत, निर्णय लेने में ना करें संकोच

तुला

विरोधियों के व्यवहार से आप परेशान रहेंगे। कोई व्यक्ति आपके विरुद्ध सोच रहा है परन्तु आपका कोई नुकसान नहीं होगा। किसी व्यावसायिक प्रतियोगिता या टेंडर इत्यादि में आपकी विजय होगी। आर्थिक परिस्थितियां विपरीत होते हुए भी आप जैसे-तैसे अपना काम निकाल लेंगे। आय भी होगी परन्तु खर्चा ज्यादा होगा। कोई गुप्त मदद मिल सकती है परन्तु उसके लिए आपको शर्तें माननी होंगी। भूमि-भवन से संबंधित मामलों में आपको सावधानी से काम करना चाहिए और बिना जरूरी कागजात के कोई नया कदम नहीं उठाएं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात कर लेना ही अच्छा है। आप पहल करेंगे तो लाभ होगा।

5 अक्टूबर राशिफल: इन 4 राशियों की आज खुलेगी किस्मत, निर्णय लेने में ना करें संकोच

वृश्चिक

बहुत विशेष समय चल रहा है। व्यवसाय को लेकर मन ही मन बड़ी उलझन में हैं। काम हो भी रहा है और कामकाज में रुकवट भी रहेगी। शनि देव इस समय मेहरबान हैं और लाभ देना चाहते हैं। आपको अपनी योजनाएं बनाने में अत्यंत सावधानी बरतनी होगी। कोई नया काम हाथ लग सकता है। जिन लोगों से समझौता वार्ताएं चल रही हैं, उनमें गति आएगी परन्तु मन-माफिक काम होने में दिक्कत आएगी। व्यावसायिक भागीदार के साथ आप सतर्क रहकर काम करें। घर-परिवार में रहकर आज उत्सव जैसा माहौल हो सकता है। यह आपके ऊपर है कि उसे किस तरह से मनाते हैं।

5 अक्टूबर राशिफल: इन 4 राशियों की आज खुलेगी किस्मत, निर्णय लेने में ना करें संकोच

धनु

मन में प्रात: से ही बहुत उत्साह रहेगा और कुछ नया कर-गुजरने की सोचेंगे। समय सुधार पर है और आपने जो भी कल्पनाएं की हैं, उन्हें पूरा करने के लिए अधिक श्रम करेंगे। आपकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी और आपके मित्र या साझेदारी जो अब तक साथ में काम करने के लिए रजामंद नहीं थे, वे अब ज्यादा सहयोग करेंगे। आर्थिक स्थितियां थोड़ी कठिन चल रही हैं। ऋण लेने का दबाव बना रहेगा। एक-तरफ दैनिक आय बढ़ेगी तो दूसरी तरफ ऋण की सम्भावना आपकी योजनाओं में तेजी से बदलाव लाएगी। गृहस्थ जीवन में दिन अच्छा है। जीवनसाथी के नाम से चल रहे व्यवसाय में लाभ होगा। यात्रा कार्यक्रम आपको लाभ दे सकते हैं परन्तु उत्तर दिशा की यात्रा शुभ नहीं रहेगी। साझेदारी में कोई नया प्रयोग कर सकते हैं या किसी नए आदमी को जोड़ सकते हैं।

5 अक्टूबर राशिफल: इन 4 राशियों की आज खुलेगी किस्मत, निर्णय लेने में ना करें संकोच

मकर

कामकाज में भारी प्रतिस्पद्र्धा रहेगी। आपके व्यावसायिक विरोधी आपसे पहले ही कुछ करने की सोचेंगे परन्तु आपका पलड़ा भारी रहेगा। ग्रह स्थिति आपके साथ है। आप अपना काम ढ़ंग से कर जाएंगे और आर्थिक लाभ की सम्भावना बनेगी। आज थोड़ा सा खर्चा भी है परन्तु लाभ के आश्वासन अधिक हैं। कई लोग आपसे मिलना चाहेंगे। मित्रों के साथ शत्रु भी मिलेंगे। आपका अच्छा व्यवहार सबको प्रभावित कर सकता है संतान को लेकर आप विशेष रूप से चिंतित रहेंगे और उनके कामकाज में आ रही अड़चन को दूर करने की कोशिश करेंगे, इस संबंध में अन्य लोगों से भी मिलना-जुलना हो सकता है। यदि नौकरी करते हैं तो आपको पद-प्रतिष्ठा सबंधी चिंता रहेगी परन्तु नुकसान कुछ भी नहीं होगा। पूजा-पाठ में मन थोड़ा कम ही लगेगा, अच्छा होगा आप किसी मंदिर में जाकर दर्शन करें।

5 अक्टूबर राशिफल: इन 4 राशियों की आज खुलेगी किस्मत, निर्णय लेने में ना करें संकोच

कुंभ

कामकाज को लेकर विशेष चिंता रहेगी। समय बहुत कम है और काम की मात्रा बढ़ रही है। आर्थिक दृष्टि से यह एक अच्छा समय है, जिसमें आप चाहें तो कुछ परीक्षण कर सकते हैं। आज अचानक कोई लाभ भी हो सकता है। स्थितियां आपके पक्ष में चली जाएंगे और आगे के लिए आपको ताकत मिल जाएगी। कार्य क्षेत्र में संशोधन करना ही पड़ेगा। आपको सावधान रहकर काम करना होगा। शत्रुओं के नए दांव-पेंच देखने को मिल सकते हैं। नौकरी करते हैं तो आपकी स्थिति सुधरेगी। आपकेा विशेष लाभ मिल सकता है। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोत्तरी होगी। किसी पुरानी चीज का निस्तारण कर सकते हैं तो नई की प्राप्ति भी हो सकती है।

5 अक्टूबर राशिफल: इन 4 राशियों की आज खुलेगी किस्मत, निर्णय लेने में ना करें संकोच

मीन

कोई दुस्साहस भरा निर्णय लेना पड़े तो ले डालिए। समय लाभ का बना हुआ है। जो करेंगे, उससे कामकाज को गति मिलेगी। भागीदारी के मामलों में लाभ होगा। सगाई संबंध की बात गति पकड़ेगी। नए लोगों से मिलना होगा और लाभ-हानि की बातचीत भी हो सकती है। व्यावसायिक विरोधियों पर काबू पाने के लिए आप विशेष प्रयास करेंगे, तभी लाभ होगा। चन्द्रमा अब अनुकूल हो जाएंगे और आपके लिए किसी लाभ की परिस्थिति पैदा करेंगे। आपके पास अवसर है इसलिए कार्य पद्धति में बड़े परिवर्तन की तैयारी कर सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा के कार्यक्रम बना सकते हैं। इससे लाभ हो सकता है परन्तु अन्य व्यावसायिक संबंध नहीं बिगड़ जाएं, इसका ध्यान रखना भी जरूरी है। माता और पिता के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके कामकाज में लाभ होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज