न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

4 अक्टूबर राशिफल: मिथुन के जातकों को अनावश्यक खर्चे करेंगे परेशान, इन 5 राशियों का दिन रहेगा शुभ

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Oct 2019 12:13:54

4 अक्टूबर राशिफल: मिथुन के जातकों को अनावश्यक खर्चे करेंगे परेशान, इन 5 राशियों का दिन रहेगा शुभ

मेष

आज ना तो कोई नई शुरुआत करें और ना ही यात्रा पा जाएं। एक जगह टिक कर काम करना भी मुश्किल हो जाएगा क्योंकि स्थानीय भागदौड़ काफी करनी पड़ जाएगी। मिलजुल कर काम करने में लाभ है और व्यवसाय में सबकी राय ले लेने में कोई हानि नहीं है। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए कुछ विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। लेनदेन के मामलों में पारदर्शिता जरूरी है। जेवर और कपड़ों पर खर्च करने की कोई योजना बन सकती है। आज थोड़ा सा समय मनोरंजन के लिए निकालेंगे, परिवार भी साथ रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,4th october horoscope,daily horoscope

वृषभ

आज का दिन अच्छा जाने वाला है। किसी काम में विशेष गति के कारण आपकी एक चिंता कम हो जाएगी। जिन लोगों से आपकी वार्ताएं चल रहीं हैं, वे सफल हो सकती हैं परन्तु अकेले में आपको कोई संधि वार्ता नहीं करनी चाहिए। आज बेहद सावधानी बरतने का दिन है। किसी के शब्दजाल में फंसने का अंदेशा है अत: वार्ता को बीच में ही स्थगित कर देने से आपको आगे लाभ मिल जाएगा। लाभ के लिए जितना योजना बना रहे हैं, उतने साधन आपको हाथ नहीं लगेंगे अत: मित्रों का सहयोग लेना ही पड़ेगा। यात्रा करनी है तो अवश्य करिए परन्तु पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचें। यात्रा के साधारण परिणाम आएंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,4th october horoscope,daily horoscope

मिथुुन

अनावश्यक खर्चे आपको परेशान करेंगे। बिना योजना बनाए कोई भी काम न करें, नहीं तो बाद में शर्मिन्दगी झेलनी पड़ेगी। किसी विवाद को समझौता करके समाप्त कर देना ही उचित रहेगा। आज निर्णायक परिस्थितियां आ सकती हैं। भागदौड़ काफी रहेगी। लोग आपसे बहुत ज्यादा अपेक्षा करेंगे। जिन्होंने आपके लिए कभी नहीं सोचा, वे भी आपसे अपेक्षा करेंगे। यह आपके ऊपर है कि बिना संबंध बिगाड़े आप किस तरह अपना काम निकालते हैं। किसी भी समाचार को लेकर आप दुविधा में नहीं पड़ें। समस्याएं हैं तो उनका समाधान भी होगा। व्यवसाय में संबंध बनाए रखना जरूरी है, किसी को दो टके का जवाब देना उचित नहीं होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,4th october horoscope,daily horoscope

कर्क

आज सुबह जल्दी ही अपना काम शुरू कर देंगे। बकाया काम को निपटाने के लिए कमर कस लेंगे। आर्थिक चिंता नहीं रहेगी परन्तु कामकाज में रुकावट को लेकर आप लगातार चिंतित रहेंगे। दैनिक आय बढ़ेगी, इसके आलावा भी कोई अन्य लाभ हो सकता है। घर-परिवार में अपनी कही गई बात को लेकर आप बहुत संवेदनशील रहेंगे। आपकी आज्ञा का पालन होना ही चाहिए। आर्थिक परिस्थितियों में सुधार के साथ-साथ योजना पक्ष पर भी ध्यान देंगे। किसी विशेषज्ञ की मदद लेने में कोई बुराई नहीं है। आज शाम के समय किसी महत्वपूर्णय व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी जो आपको किसी नई योजना के बारे में बता सकता है। ग्रहों का संकेत है कि आप नया प्रस्ताव स्वीकार कर लेंगे, पुरानी समस्याओं का हल भी उसी में नजर आ जाएगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,4th october horoscope,daily horoscope

सिंह

आज सार्वजनिक सम्मान बढऩे के संकेत हैं। किसी कारण से आपकी प्रशंसा होगी और मन में कामकाज करने का नया उत्साह जागेगा। कार्यशैली में साधारण सा परिवर्तन भी आपको लाभ दे सकता है। प्रतिष्ठा का तो लाभ होगा ही, आर्थिक लाभ की चर्चा हाथ के हाथ हो सकती है। पिता के लिए आज का दिन अच्छा है, वे व्यवसाय में कोई नया प्रयोग करना चाहें तो कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंता रहेगी। उनकी मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए आपको अपना कोई निर्णय बदलने की आवश्यकता पड़ सकती है। निजी रिश्तों में तनाव को कम करने के लिए आपको ही पहल करनी पड़ेगी। ऊपर से सबकुछ अच्छा दिखेगा परन्तु वास्तव में आपको चिंता करनी ही पड़ेगी। आज यात्रा कार्यक्रम त्याग दें और इस कार्य को प्राथमिकता दें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,4th october horoscope,daily horoscope

कन्या

भाग्य आपके साथ है और जिस कार्य को आप करना चाहते हैं उसके लिए कोई नया रास्ता खुल जाएगा। सहयोग भी मिल जाएगा। यदि नौकरी करते हैं तो आपके प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है। थोड़ा मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और आप अपनी योजना से सबको सहमत करा लेंगे। वैवाहिक जीवन में समय ठीक-ठीक चल रहा है। आज समय की कमी पड़ेगी या साथ नहीं रह पाएंगे। भूमि-भवन से संबंधित मामलों में थोड़ी आसानी रहेगी या वाहन संबंधी सुख-सुविधा बढ़ेगी परन्तु वाहन चलाने में सावधानी बरतें। आज पूजा-पाठ में अधिक मन लगेगा, कुछ धार्मिक कार्य में खर्च कर सकते हैं। निजी रिश्ते में ज्यादा सम्मान मिलेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,4th october horoscope,daily horoscope

तुला

कामकाज को लेकर मन ही मन अशांत रहेंगे। जिस ढंग से काम करना चाहते हैं, उस ढंग से नहीं हो पाएगा। कानूनी समस्या भी उभर कर आ सकती है। जिन लोगों पर आप भरोसा करते हैं, उनकी तरफ से कोई नाराज करने वाली बात आ सकती है। आप किसी भी बात पर तीव्र प्रतिक्रिया नहीं दें। जो आपके विरुद्ध सोच रहे हैं उनका अपने आप ही नुकसान होगा या मन परिवर्तन हो जाएगा। आज कुछ खर्चा अधिक हो सकता है परन्तु खर्चा घर-परिवार पर होगा या मनोरंजन पर होगा। यात्रा कार्यक्रम बना सकते हैं परन्तु आज पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करें। व्यावसायिक सफल रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,4th october horoscope,daily horoscope

वृश्चिक

आर्थिक लाभ के लिए किया जा रहा प्रयास आज अच्छा परिणाम दे सकता है। आपकी कोशिशें निर्णायक हो सकती हैं और एक काम के पूरा हो जाने की प्रसन्नता मन में रहेगी। सार्वजनिक रूप से आपका प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपका कहना मानेंगे। व्यावसायिक सौदों में आप अपना पक्ष दृढ़ता से रख पाएंगे और आपको उसके लिए अच्छे तर्क भी मिल जाएंगे। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा सा सुधार आएगा परन्तु थोड़े बहुत मतभेद भी बने रहेंगे। व्यावसायिक भागीदारी में आपको बहुत ही सावधानी के साथ काम करना है। विनम्रता से ही आप अपनी बात मनवास सकते हैं। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ सकती है पर रीति-नीतियों में परितर्वन जल्दी ही करना पड़ सकता है। संतान की चिंताओं को लेकर आपको थोड़ा वक्त देना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,4th october horoscope,daily horoscope

धनु

भागीदारी के मामलों में आपको अधिक सफलता मिल सकती है। दोपहर बाद कोई पुरानी कड़वाहट दूर होकर गिले-शिकवे करने का समय मिल सकता है। मित्रों के लिए आज अच्छा दिन है और मिल-बैठकर बातें करेंगे और आर्थिक समस्याओं पर भी चर्चा करेंगे। विवादों से दूर रहना ही ठीक है। समझौते जैसी कोई बात आ सकती है तो आप अपने विवेक से ही निर्णय लें। कोर्ट-कचहरी से दूर रहना ही ठीक है। वाहन संबंधी असुविधा रहेगी और आपको तेज गति से वाहन भी नहीं चलाना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में थेाड़ा बहुत सुधार आने के संकेत मिलेंगे। यह आपके ऊपर है कि परिस्थिति का लाभ किस तरह से उठा पाते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,4th october horoscope,daily horoscope

मकर

पद प्रतिष्ठा को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित रहेंगे यद्यपि कोई खतरा नहीं है परन्तु फिर भी मन में संदेह बने रहेंगे। यद्यपि व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता में आप लोगों पर भारी पड़ेंगे परन्तु फिर भी नरमी का रुख अपनाना अच्छा रहेगा। ऋण भुगतान के लिए आपको आवश्यक सुविधा मिल जाएगी। आप समय का पूरा सदुपयोग करें। योजना अच्छी है और उसमें आर्थिक लाभ भी हो सकता है। आर्थिक लाभ के लिए कोई नई तरकीब काम में लाएंगे, जिसका लाभ आपको जल्दी ही मिल जाने वाला है। आज व्यावसायिक यात्रा आपको लाभ दे सकती है परन्तु पूर्व दिशा यात्रा करना ठीक नहीं है। कोर्ट-कचहरी के विवाद में कोई नया मुकाम आ सकता है। आप नरम रुख अपनाएंगे तो लाभ रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,4th october horoscope,daily horoscope

कुंभ

मन में चल रही एक प्रमुख चिंता से निवृत्ति मिल जाएगी। आज कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है जो आगे चलकर लाभ देगी। व्यावसायिक भागीदारी के मामले में काम आगे बढ़ेगा। आप जितना सोच रहे हैं, उससे ज्यादा लाभ हो सकता है परन्तु चिंताएं बराबर बनी रहेंगी। पद-प्रतिष्ठा को लेकर मन में तरह-तरह के विचार आएंगे परन्तु किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी। स्वास्थ्य की तरफ से थोड़ा चिंतित रहेंगे, पित्त विकार से ज्यादा परेशानी रहेगी। कुटुम्ब के मामलों में वातावरण ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा और कोई नया रास्ता भी नहीं निकलेगा। माता की तरफ से थोड़ी चिंताएं रहेंगी और दवाइयों का खर्चा बढ़ेगा। आज छोटी यात्राएं कर सकते हैं और उनका लाभ मिल सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,4th october horoscope,daily horoscope

मीन

किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन में दुविधा बनी रहेगी। आप जितना अधिक चिंतन करेंगे, उतना ही उलझते चले जाएंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त करने के लिए आप कुछ विशेष कोशिश कर सकते हैं। निजी रिश्तों में और माधुर्य आएगा। आपका उत्तरदायित्व और बढ़ेगा। साझा भाव से काम करने से लाभ है। अधिक आर्थिक लाभ के लिए और कोई योजना भी बना सकते हैं परन्तु लागू करने में थोड़ा सा समय लग सकता है। आज यात्रा का कार्यक्रम सोच-समझकर बनाएं। चाह कर भी कार्यक्रम नहीं बना पाएंगे या कोई अन्य बाधा आ जाएगी। अपने आस-पास चल रहे षडय़ंत्र से सावधान रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!