न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

3 मार्च राशिफल: इन 5 राशि वालों का दिन चिंताओं से भरा, रखें ये सावधानियां

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 03 Mar 2020 6:44:21

3 मार्च राशिफल: इन 5 राशि वालों का दिन चिंताओं से भरा, रखें ये सावधानियां

मेष

आज प्रात: से ही कुछ चिंताएं मन में रहेंगी और आपके मन में असुरक्षा की भावना बनी रहेगी। कई बार आपको लगेगा कि आप अकेले पड़ गए हैं परंतु फिर भी आप अपना दैनिक काम-काज ढंग से करेंगे और जिम्मेदारी निभाएंगे। आपके काम-काज में आज विघ्न हैं। चाहकर भी कुछ नया नहीं कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति में भी कोई खास सुधार नहीं आएगा। आज अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। खर्चा औसत से ज्यादा होगा। किसी कार्यक्रम विशेष के लिए भारी खर्चा करेंगे। अज्ञात अनिष्ट की आशंका से पीडि़त रहेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, संतान के लिए शुभ दिन है और उनकी प्रशंसा से आप प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी को लेकर मन में दुविधा रहेगी परंतु उनका अच्छा समय है।

भूमि चयन के दौरान वास्तु से जुड़ी इन बातों का रखें ख्याल, नहीं पड़ेगा पछताना

हथेली में स्थित जीवन रेखा बताती है बहुत कुछ, जानें इस तरह

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,3rd march horoscope

वृषभ

अपार चिंताओं के बीच भी आप अपना काम यथावत करते रहेंगे। जीवन संघर्ष बढ़ रहा है। आर्थिक परिस्थितियां भी थोड़ी विकट हो गईं परंतु शनिदेव आपके अनुकूल बने हैं और आखिर में आप ही विजयी होंगे। आपके शत्रु इस समय परेशान होंगे क्योंकि बाहर से आपकी उन्नति नजर आती है। माता को लेकर आप थोड़ा चिंतित से रहेंगे और उनके व्यवहार को लेकर आपके मन में परेशानियां हो सकती है। पिता के लिए समय अच्छा बना है और आपसे संबध्ंा अच्छे रहेंगे। आज किसी शानदार दावत में भाग लेंगे। मित्रों और रिश्तेदारों से मिलेंगे। वाहन सुविधा बढ़ेगी और छोटी-मोटी यात्राएं कर सकते हैं या तीर्थाटन भी कर सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,3rd march horoscope

मिथुुन

आज मन में कई तरह की दुविधाएं रहेंगी परंतु आप अनिश्चिय को छोडक़र अपने कत्र्तव्य पालन भलीभांति करेंगे। साधनों की बाधाएं बनी रहेंगी। जिस ढंग से आप कार्य-संपादन करना चाहते हैं सीमित रूप से कर पाएंगे। इस समय भागीदारी के मामलों में बड़ी सफलता मिलेगी। बेनामी कामों में भी लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा और अविवाहित लोगों के लिए प्रस्ताव बने रहेंगे, कभी भी कुछ भी हो सकता है। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों के विरुद्ध आप निर्णायक कदम उठाएगे और उसका असर आपको देखने को मिलेगा। आप अपनी योजनाओं को लेकर लोगों का सहयोग अवश्य लीजिए उससे आपकी शक्ति बढ़ेगी। इन दिनों आपको सहयोग खूब मिलेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,3rd march horoscope

कर्क

आज का दिन शानदार है जब आपके सोचे हुए काम बनेंगे और उसके अनुरूप साधन जुटते ही चले जाएंगे। बड़े व्यक्तियों का या आपके वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग व कृपा मिलेगी। आपको पद-प्रतिष्ठा संबध्ंाी चिंता रहेगी और कभी-कभी असुरक्षा की भावना मन में रहेगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो नियोजक का मन समझ पाने में दिक्कत आएगी। आपकी कार्य-निष्ठा आपकी मदद करेगी। आकस्मिक लाभ प्राप्ति के अवसर बन रहे हंै, साधनों के उचित प्रयोग पर ध्यान दें। इस समय कहीं से भी कैसे भी लाभ प्राप्ति की इच्छा बलवती होगी और वह संकट में डाल सकती है। घर-परिवार में शुभ काम होंगे, दावत होगी और परिवार के साथ कुछ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान का व्यवहार कुछ रूखा-सुखा रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,3rd march horoscope

सिंह

आज यात्राओं का त्याग करें क्योंकि वे कष्टदायक हैं। यात्राओं का दबाव बना रहेगा परंतु आपको एक जगह टिककर ही काम करना है और उससे कुछ नए साधन जुट सकते हैं। संतान के कामकाज में लाभ होगा और वह लाभ आपको भी मिलेगा। आज पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी या अधिक सम्मान मिलेगा। सार्वजनिक स्थान पर आपको प्रशंसा मिलने से काम के प्रति उत्साह बढ़ेगा। मित्रों के साथ खाना-पीना और मनोरंजन भी कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य की ज्यादा ही चिंता रहेगी। इसके बाद भी आप किसी महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय पर अगर काम कर रहे हैं तो कर लेना चाहिए। आपका समय लगातार सुधर रहा है और इसके लिए आवश्यक सहयोग भी मिल जाएगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,3rd march horoscope

कन्या

व्यावसायिक निर्णय तेज गति से लेने की आवश्यकता है। आपका प्रभाव बढ़ रहा है और ग्रह आपका साथ दे रहे हंै। किसी मामले में भ्रम की स्थिति हो तो आपको विशेषज्ञ की राय लेनी चाहिए। इस मद में खर्चा होना दिख रहा है। आज घर में अच्छा वातावरण रहेगा। व्यक्तिगत रिश्तों में भी सुधार आएगा। जन्म स्थान के नजदीक जाने का अवसर मिलेगा। माता से भी संबंधों में सुधार होगा या उनके साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। यात्रा लाभ दे सकती है बशर्ते है कि आप निजी यात्रा में भी व्यवसाय को पर्याप्त समय दे सकें। आज आपकी लोकप्रियता का दिन है। इसको कैसे भुनाएंगे यह आपसे ज्यादा आपके नियोजक जानते हैं। वाहन बदलने की इच्छा बलवान हो जाएगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,3rd march horoscope

तुला

परिस्थितियां जटिल होती जा रही हैं। आप जितना श्रम कर रहें हैं उसका पर्याप्त लाभ नहीं मिल पा रहा है। ना तो आपका काम पर नियंत्रण बचा है और ना ही आप खर्चों को रोक पा रहे हैं। आजीविका के लिए गलत साधनों का प्रयोग नहीं करें या अनुपात से ज्यादा लाभ कमाने की भी चेष्टा नहीं करें, यह कष्ट दे सकता है। घर-परिवार में आपस में असहमति रहेगी और आपको आक्षेप भी झेलने पडेंग़े। जीवनसाथी से थोड़े बहुत मतभेद आपको मन ही मन बहुत परेशान करेंगे। आज यंत्रों का प्रयोग बहुत अधिक करेंगे और लोगों से मिलना-जुलना भी बहुत ज्यादा ही होगा। भाई-बहिनों से संबंध सामान्य रहेंगे। व्यावसायिक संबंध भी अच्छे रहेंगे। त्वचा से संबंधित एलर्जी परेशान कर सकती है। खाने-पीने में भी सावधानी बरतें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,3rd march horoscope

वृश्चिक

समय लाभ का बना हुआ है। आपकी कार्य-योजना अब मूर्त रूप ले सकती है। संतान से या सहयोगियों से काफी मदद मिलेगी। सार्वजनिक स्थानों पर आपका सम्मान बढ़ेगा और आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। शत्रुओं के विरुद्ध आप थोड़ा उग्र ही रहेंगे। आर्थिक दबाव सीमा से ज्यादा है परंतु उसे आप झेल पाने में समर्थ होंगे। इन दिनों मंगल ग्रह आपके लिए बहुत मददगार हैं और हर परिस्थिति से बाहर निकाल ले जाएंगे। घरेलू कलह कभी-कभी मन को परेशान करेगी। आज भी कुछ ऐसा ही होगा परंतु आजीविका स्थल पर परिस्थितियां एकदम विपरीत होगी। आज किसी बड़े आयोजन में भाग लेंगे और आपका एक बड़ा प्रशंसक वर्ग वहां पहले से ही मिलेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,3rd march horoscope

धनु

आज यात्रा का त्याग रखें। बहुत खर्चा होने वाला है। बढ़ते हुए खर्चों को आप बिल्कुल नहीं रोक पाएंगे। आय होगी। बाहर के शहरों से लाभ प्राप्ति हो सकती है। घर-परिवार में किसी को हॉस्पिटल ले जाना पड़ सकता है और एक-दो दिन समस्या बनी रह सकती है। भाईयों का सहयोग ना के बराबर मिलेगा। प्रेम संबध्ंा के लिए दिन शानदार है और अपने मन की बात कह सकते हैं। जो अविवाहित हैं उनके संबंध की बातें चलेंगी परंतु लगता है शायद समय लगेगा। भागीदारी के काम में निश्चित लाभ होगा, दैनिक आय भी बढ़ेगी। किसी शुभ समाचार से आज अचानक आपके मन में उत्साह भर जाएगा। संतान को लेकर मन में चिंताएं यथावत बनी रहेंगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,3rd march horoscope

मकर

आपकी राशि के लिए शनि देव बहुत कृपालु हो गए हैं। आपकी सार्वजनिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज किसी खास प्राप्ति के लिए आपको यश प्राप्ति होने वाली है। लाभ की मात्रा भी बढ़ेगी। भाग-दौड़ बढ़ जाएगा परंतु उसका लाभ भी मिलेगा। अधीनस्थ लोगों में कोई एक नाराज ही चलेगा। उसकी तरफ से आपको कार्य संतुष्टि नहीं रहेगी। संतान की क्षमताओं को लेकर आपके मन में आज चिंताएं रहेंगी। आप किसी अन्य से भी इसकी चर्चा क रेंगे। पाचन तंत्र की परेशानी रहेगी और ब्लडप्रैशर भी ऊंचा-नीचा हो सकता है। आज किसी पर अकारण ही क्रोध करेंगे और बाद में पछताएंगे भी बहुत।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,3rd march horoscope

कुंभ

आज का दिन शानदार रहेगा जब आपके मन की कोई बात पूरी होगी। काम-काज में जटिलता बढ़ती जा रही है, आपको और अधिक कार्य-दक्षता की आवश्यकता पड़ेगी। शुक्र ग्रह चाहते हैं कि इन दिनों आप कुछ और सीखें। कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है, स्थानीय यात्राएं भी लाभ दे सकती हैं। जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास करेंगे और वे आपके बारे में इन दिनों बहुत चिंतित हैं। उनके स्वभाव में थोड़ी तेजी बनी रहेगी। यह तेजी व्यावसायिक सफलता को भी सुनिश्चित करेगी। व्यावसायिक विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे और अपनी बात निर्णायक रूप से लागू करने में सफल हो जाएंगे। भाई-बहिनों की तरफ से कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,3rd march horoscope

मीन

आज का दिन शानदार ढंग से बीतेगा। आपकी एक इच्छा पूर्ण हो जाएगी और सम्मान में वृद्धि होगी। राशि से दूसरे बृहस्पति वक्री हैं और साहित्य और विद्या के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग करने को मिल सकते हैं। लेखन में रुचि बढ़ेेगी। धार्मिक कार्यों में मन तो लगेगा परंतु पूजा-पाठ में आज आप बिल्कुल नहीं बैठ पाएंगे। कामकाज में बढ़ते हुए प्रभाव को लेकर आप प्रसन्न रहेंगे परंतु स्वास्थ्य साथ नहीं देगा। ग्रहस्थिति ऐसी बनी है कि आपकी पूछताछ बढ़ेगी और तद्नुसार ही आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। आज मौज-शौक और मनोरंजन का अवसर मिल सकता है। माता के लिए आज का दिन बहुत शुभ है, उन्हें लाभ भी हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका