न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

31 मार्च राशिफल: इन 5 राशि वालों की ग्रहस्थिति अनुकूल, परेशानियों के बाद भी चलेंगे कामकाज

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 31 Mar 2020 6:16:53

31 मार्च राशिफल: इन 5 राशि वालों की ग्रहस्थिति अनुकूल, परेशानियों के बाद भी चलेंगे कामकाज

मेष

आज स्थिर होकर कार्य करने का दिन है, यात्राएं लाभप्रद नहीं रहेंगी। वाहन सुविधा भी मिल सकती है। किसी मामले में नई शुरुआत नहीं करें। व्यापार वार्ताओं को आज आप जारी रखेंगे, कोई निर्णायक परिणाम एक-दो दिन में आ सकता है। भागीदारी के मामलों मेेंं लाभ होगा। संतान के लिए आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है। नौकरी में आज आपको बहुत मान मिलेगा और आपकी बात की रक्षा होगी। किसी गुप्त कार्य में आपको सफलता मिलेगी। धार्मिक पुस्तकें या आध्यात्मिक पुस्तकें में मन लगेगा। भोजन में दिनभर अनियमतिता रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,31st march horoscope

वृषभ

आज किसी एक जगह मन नहीं लगेगा। जगह-जगह भटकते रहेंगे और काम भी आधे-अधूरे रहे जाएंगे। दिन मिश्रित परिणामों वाला है परंतु आपके किसी एक प्रमुख निर्णय पर आस-पास के सभी लोग सहमत हो जाएंगे। प्रेम संबंध में आपको थोड़ी सी समस्याएं रहेंगी। यदि आप विवाहित हैं तो वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा परंतु साथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या रहेगी। अचानक लाभ के अवसर बन सकते हैं। कोई अनजाना व्यक्ति आपको लाभ पहुंचा जाएगा। एसिडिटी या पित्त विकार हो सकता है अत: व्यायाम भी करें और खान-पान पर संयम रखें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,31st march horoscope

मिथुुन

काम-काज की गति से आज आप प्रसन्न नहीं रहेंगे। जिस व्यक्ति को काम देंगे वहीं आधा-अधूरा छोड़ देगा। यात्रा लाभ दे सकती है परंतु आपके पीछे से सब-कुछ ठीक-ठाक रहने की संभावनाएं नहीं है। किसी खास व्यावसायिक मामले में कोई साहस भरा निर्णय ले सकते हैं। संतान के लिए आज का दिन शुभ है और वे अपने जनसंपर्क का लाभ आपको दिलाएंगे। साथी के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है या तो उनका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा या संबंधों को लेकर चिंतित से रहेंगे। धार्मिक मामलों में आप आगे होकर काम करेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,31st march horoscope

कर्क

सहयोगियों के साथ मिल-बैठकर योजना बनाएंगे। आपके मित्र अच्छी भूमिका निभाएंगे। आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है, दैनिक लाभ में बढ़ोत्तरी होगी। किसी काम में ना चाहते हुए भी खर्चा करना पड़ सकता है। निजी रिश्तों के लिए आज आप कुछ भी करेंगे। उधार लेकर भी अपना काम चला सकते हैं। किसी अच्छे कार्य के लिए आपकी प्रशंसा होगी या इनाम मिल सकता है। शाम के समय किसी दावत में या किसी समारोह में जाने का निमंत्रण मिल सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,31st march horoscope

सिंह

किसी खास काम को बनाने के लिए आप सारी ताकत झोंक देंगे। आपकी कार्यप्रणाली से एक-दो लोग सहमत नहीं हैं वह हर काम में अड़चन डालेंगे। आप निर्णय लेने में जितना अधिक समय बिताएंगे, वह नुकसान देगा। व्यावसायिक निर्णय तेज गति लें और किसी काम को छोडऩा हो तो बीच में ही छोड़ दें। लेन-देन को लेकर आज थोड़ी असुविधा रहेगी। देरी के लिए क्षमा मांगनी पड़ सकती हैं। घर में आज दवाइयों पर खर्चा अधिक होगा। नीतिगत निर्णय को लेकर भी छोटी-मोटी आलोचनाएं हो सकती है। यात्रा का विचार त्याग दें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,31st march horoscope

कन्या

आर्थिक लाभ की दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा। साझेदारी के मामले में लाभ होगा। किसी ऐसे कार्य से आय होगी, जिसके लिए ज्यादा आश्वस्त नहीं है। बाहर के शहरों से आय बढ़ेगी, उसी अनुपात में खर्चा भी बढ़ेगा। माता के लिए आज का दिन बहुत शुभ है, उन्हें उपहार मिल सकता है। संतान से बहुत नजदीकी रहेगी। अपने मन की बातें वे आपसे कर सकते हैं। घर-परिवार में उत्सव का माहौल हो सकता है। किसी विशेष समाचार की प्रतीक्षा करनी होगी। साथी से विशेष स्नेह मिलेगा। वे मन ही मन अत्यधिक प्रसन्न हैं, उनसे उपहार भी मिल सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,31st march horoscope

तुला

काम-काज में कुशलता को लेकर आप कोई नया सहयोगी चुन सकते हैं। आज आपको तकनीकी कौशल की ज्यादा जरूरत है। भाई-बहिन से या किसी निकट रिश्तेदार से ना तो आर्थिक सहयोग मिल पाएगा और ना ही शारीरिक सहयोग मिल पाएगा। घर की आंतरिक नीतियों को लेकर आप परेशान रहेंगे। दो में से एक के हितों का त्याग करना ही पड़ेगा। कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है और किसी एक प्रमुख समस्या का समाधान देर रात तक निकल ही आएगा। दैनिक आय की मात्रा बढ़ेगी। घर में सुख-सुविधाओं की वस्तुएं खरीद सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,31st march horoscope

वृश्चिक

समय में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। आज कोई विशेष समाचार आपको मिल सकता है। आय बढ़ेगी, सम्मान बढ़ेगा, काम-काज में कौशल भी बढ़ेगा। कुछ विशेष लोगों से मिलना हो सकता है। लोग आपको आगे से आगे सहयोग करेंगे। किसी समरोह में भाग लेना पड़ सकता है। नए परिचय लाभकारी सिद्ध होंगे। घर में थोड़ी बहुत चिंताएं रहेंगी और निजी काम सोचे हुए ढंग से नहीं होंगे। आपके सार्वजनिक प्रभाव में वृद्धि होगी और आपके काम को मान्यता मिलेगी। काम में आ रही बाधा भी आज अचानक दूर हो जाएगी और इससे आपका आत्म-विश्वास बढ़ेगा। संतान के लिए आज शुभ दिन है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,31st march horoscope

धनु

समय लाभ का बना हुआ है। आप जो भी योजनाएं बनाएंगे उनमें सफलता नजर आएगी। विरोधियों के साथ आप विनम्रता का व्यवहार करें जिससे वे ज्यादा नुकसान नहीं करें। आजीविका के क्षेत्रों में आपके सहयोगी आज शानदार काम करके देंगे। अचानक आर्थिक लाभ बढ़ेगा। कारोबारी यात्रा निष्फल हो सकती है और समय भी व्यर्थ जाएगा। आज दबाव में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें क्योंकि ऐसा करने से समस्याएं बढं़ेगी। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सरकारी ऑफिस से आज आपको खास सहयोग नहीं मिल पाएगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,31st march horoscope

मकर

आज ग्रहस्थिति अनुकूल बनी हुई है, लाभ की मात्रा बढ़ेगी। लाभ प्राप्ति के लिए आप अनुचित साधनों का प्रयोग कर सकते हैं जिनसे बचना जरूरी है। आपके व्यक्तिगत प्रभाव में बढ़ोत्तरी होगी और व्यवसाय में भी साख बढ़ेगी। घर-परिवार के लोगों से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। दूर-दराज के रिश्तेदार मिलने आ सकते हैं। भोजन में मिर्च-मसालों का प्रयोग कम करें। निजी जीवन में सुख बढ़ेगा। व्यक्तिगत रिश्ते बहुत सम्मान पाएंगे। ऋणों के लेन-देन में सुविधा बढ़ेगी। घर में दवाइयों का खर्चा बढ़ सकता है। संतान की नाराजगी का कारण ढूंढने की कोशिश करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,31st march horoscope

कुंभ

यात्रा प्रस्ताव को स्वीकार कर लें, अनुमान से ज्यादा लाभ होगा। व्यापार में आप कौशल का परिचय देंगे जिससे कि आपको तुलनात्मक दृष्टि से अधिक फायदा होगा। व्यावसायिक सहयोगी या साझेदार अच्छा लाभ देंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो थोड़ा सा सावधानी बरतें। भाई-बहिन के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है, उन्हें लाभ होगा और उनका सम्मान होगा। वे आपसे निकट संबंध रख सकते हैं। कानूनी मामलों में आपकी मदद लेंगे। प्रेम संबंध यथावत चलेंगे। संतान की प्रगति को लेकर मन ही मन परेशान रहेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,31st march horoscope

मीन

परेशानियों के बाद भी आज आपके काम-काज चलेंगे, जैसा चाहेंगे, उसी तरह से काम बनेंगे। घर के अंदर भी सहयोग मिलेगा। आपके भागीदार नीतियों को लेकर स्पष्ट नहीं हैं परंतु आपके ऊपर इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कोई साहसिक निर्णय लेकर आप लाभ की स्थिति में आ सकते हैं। गुरु या पिता से अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। यदि नौकरी करते हैं तो मान सम्मान मिलेगा, यदि व्यवसाय करते हैं तो निश्चित लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता में आज का दिन आपका है और अनुपात से अधिक लाभ होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका