न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

29 फरवरी का राशिफल: कैसा बीतेगा महीने का आखिरी दिन, जानें कहीं कोई संकट तो नहीं

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 29 Feb 2020 6:41:13

29 फरवरी का राशिफल: कैसा बीतेगा महीने का आखिरी दिन, जानें कहीं कोई संकट तो नहीं

मेष

आज सुबह से ही घर में माहौल अच्छा रहेगा। कुछ नया करने की इच्छा बनी रहेगी और खाने-पीने तथा मौज-मस्ती के कार्यक्रम बनाएंगे। दांपत्य जीवन में सौहाद्र्र बढ़ेगा। काम-काज के सिलसिले में दोपहर बाद बहुत अधिक सक्रिय हो जाएंगे। आज काफी लोगों से मिलना-जुलना रहेगा। इस कारण से निर्धारित काम देर से हो पाएंगे। शाम को मित्रों के साथ मिलना-बैठना हो सकता है। आर्थिक लाभ के लिए की जा रही कोशिश पूरा लाभ नहीं दिला पाएगी परंतु फिर भी थोड़ा बहुत लाभ होगा जिससे ऋणों के पुनर्भुगतान में काम ले सकते हैं। कार्य विस्तार के लिए धन की आवश्यकता रहेगी परंतु इस समय प्रबंध नहीं हो पाएगा। इस समय आपको तेज गति से निर्णय लेना चाहिए। आज दोपहर बाद किसी महत्वपूर्ण वार्ता में सभी लोगोंं से शामिल करना अच्छा रहेगा।

चांदी की अंगूठी बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें किस तरह

घर में कलह का कारण बनते है ये 5 वास्तु दोष

29 फरवरी का राशिफल: कैसा बीतेगा महीने का आखिरी दिन, जानें कहीं कोई संकट तो नहीं

वृषभ

यात्रा कार्यक्रमों को स्थगित कर देना होगा। यात्रा निष्फल हो जाएगी। घर-परिवार में अतिरिक्त व्यक्त हो जाएंगे। आज एक जगह टिककर काम करने की आवश्यकता है परंतु आपको भाग-दौड़ करनी ही होगी। आज साझा भाव से काम करने से लाभ होगा। अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय में सभी की राय लेना जरूरी है। जीवनसाथी के नाम से चल रहे काम से सफलता मिलेगी और काम आगे बढ़ जाएगा। अपने सहयोगियों को लेकर मन में चिंता रहेगी। काम बहुत अधिक है अत: आपको और लोगों को जोडऩे की आवश्यकता है। संंतान के काम-काज को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी परंतु धीरे-धीरे स्थितियां अच्छी बन जाएगी। किसी विवाद में शांत रहने की आवश्यकता है, अदालतों से या सरकारी अधिकारियों से मदद मिल सकती है। आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें।

29 फरवरी का राशिफल: कैसा बीतेगा महीने का आखिरी दिन, जानें कहीं कोई संकट तो नहीं

मिथुुन

किसी अच्छे व्यावसायिक निर्णय से अचानक लाभ की स्थितियां बन सकती है। जिस काम को आज प्राथमिकता से करना चाह रहे हैं उसे कर डालें अन्यथा बाद में विघ्न-बाधाएं हो सकती है। छोटी यात्राओं का लाभ मिल सकता है परंतु निजी यात्राओं को व्यावसायिक यात्रा में बदल लेना जरूरी है। अपने शहर से बाहर काफी खर्चा हो सकता है। व्यापार-विस्तार में खर्चा होगा और नए व्यावसायिक संबंध जोडऩे की स्थिति बन सकती है। वाहन खर्चा मांग रहा है और वह आपको करना होगा। भूमि-भवन में निवेश की स्थितियां बन रही है, सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। जीवनसाथी के नाम से चल रहे काम-काज में खर्चा बढ़ रहा है और आपको जैसे-तैसे पूरा करने में लगे रहेेंगे। किसी विवाद में आपकी विजय है। टेण्डर भरने में या नया काम हासिल करने में मदद मिलेगी।

29 फरवरी का राशिफल: कैसा बीतेगा महीने का आखिरी दिन, जानें कहीं कोई संकट तो नहीं

कर्क

इस समय आप पर काम-काज का बहुत अधिक दबाव रहेगा। कोई भी काम समय पर पूरा नहीं होगा। आज उन कामों पर पहले निर्णय ले लें जो काफी समय से लंबित है। एक साहसी फैसले आपको स्थितियों पर जीत दिला सकती है। घर-परिवार के लोगों के साथ बाहर की यात्रा का मन बन सकता है। मौज-शौक में खर्चा होगा या अपनी शान-शौकत में खर्चा कर सकते हैं। माता-पिता के लिए दिन शुभ है। पिता को व्यवसाय में लाभ होगा या उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहन सावधानी से चलाए। कोई छोटा-मोटा नुकसान हो सकता है। संतान की चिंता यथावत बनी रहेगी। थोड़ा प्रयास करेंगे तो उनको बड़ी सफलता मिल सकती है। भागीदारी के मामलों में सावधानी से व्यवहार करेंगे। इस समय के निर्णय आगे चलकर लाभ देंगे।

29 फरवरी का राशिफल: कैसा बीतेगा महीने का आखिरी दिन, जानें कहीं कोई संकट तो नहीं

सिंह

आज भाग्यशाली दिन है। जिस काम की इच्छा करेंगे उसे समय पर पूरा कर पाएंगे और आपके उद्देश्य की पूर्ति होगी। एक वाहन के स्थान पर दूसरा वाहन लेने की बात जोर पकड़ेगी। इस समय भूमि-भवन पर खर्चा करने की स्थिति बन सकती है। आवश्यक खर्चा के बाद आप इसको स्थगित कर देंगे। आज भाग-दौड़ काफी रहेगी। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। पारिवारिक झगड़ों से दूर रहना ही अच्छा है, पर-प्रपंच से दूरी बनाए रखना ही अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए समय ठीक है। सगाई संबंधी बात आगे बढ़ सकती है। आज धार्मिक मामलों में काफी रूचि रहेगी। अच्छा साहित्य पढऩे को मिलेगा। अच्छे व्यक्ति से मिलना होगा। नौकरी में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी, काम-काज की प्रशंसा होगी और कुछ नया करने की प्रेरणा लेंगे।

29 फरवरी का राशिफल: कैसा बीतेगा महीने का आखिरी दिन, जानें कहीं कोई संकट तो नहीं

कन्या

आज यात्रा कार्यक्रम स्थगित कर दें क्योंकि यात्रा का उद्देश्य सफल नहीं हो पाएगा। काम की जगह पर काफी अधिक व्यक्त रहेंगे और बकाया काम करते जाएंगे। इस समय कई लोगों से आपके संबंध बिगड़ जाएंगे। अपनी वाणी पर संयम बरतें। साझा भाव से काम करने में लाभ है, अकेले चलने की कोशिश की जो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। इस समय काफी वरिष्ठ लोगों से मिलना होगा। किसी तकनीकी मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ सकती है। पिता या अन्य वरिष्ठ लोगों से आवश्यक सहयोग मिलेगा परंतु आज खर्चा बहुत अधिक होगा। खर्च पर नियंत्रण पर कोई भी कोशिश सफल नहीं हो पाएगी। व्यावसायिक कामकाज में काफी गति आएगी और विस्तार कार्यक्रम पर खर्चा होगा। नौकरी में समय अच्छा रहेगा परंतु बॉस के कठिन समय है। आपके छोटे भाई-बहिन के लिए कठिन समय है, उन्हें स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। जीवनसाथी के लिए यह संघर्ष का समय है परंतु शीघ्र ही अच्छी स्थिति में आ जाएंगे।

29 फरवरी का राशिफल: कैसा बीतेगा महीने का आखिरी दिन, जानें कहीं कोई संकट तो नहीं

तुला

पढ़ाई-लिखाई या शिक्षा के मामले में सफलता मिलेगी। यदि नौकरी करते हैं तो आपकी पूछ बढ़ेगी और कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप जो कुछ कर रहे हैं उस काम का ही विस्तार होगा परंतु अन्य लोगों से आपको मदद की आवश्यकता पड़ेगी। विस्तार कार्यक्रम में तकनीकी लोगों को साथ रखने की आवश्यकता है, खर्चा बढ़ेगा परंतु उसकी आप बिल्कुल चिंता ना करें। आज पूजा-पाठ में मन लगेगा और आध्यात्म के मामलों में कुछ अनुभूति हो सकती है। आज किसी खास की वजह से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और किसी घटना का वास्तविक असर कुछ दिनों के बाद चलता रहेगा। आज खर्चे पर नियंत्रण नहीं कर पाएंगे। आवश्यकता से अधिक खर्चा होगा। किसी खास निर्णय की वजह से व्यावसायिक सफलता मिल सकती है। आज पश्चिम दिशा की यात्रा ना करें।

29 फरवरी का राशिफल: कैसा बीतेगा महीने का आखिरी दिन, जानें कहीं कोई संकट तो नहीं

वृश्चिक

आज आर्थिक लाभ की नई स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपके अनुमान से ज्यादा लाभ होगा। आप किसी के ऊपर विश्वास करके बहुत अधिक जिम्मेदारी का काम सौप देंगे, कल शाम तक ही आपको निर्णय बदलना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है, दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। कोई बाहरी मदद मिल सकती है। व्यवसाय व भागीदारी में साधारण परिवर्तन हो सकते हैं या नए विषय में भाग ले सकते हैं। किसी प्रमुख काम के बन जाने से उत्साह बना रहेगा तथा ऊंचे मनोबल के कारण आई हुई बाधा को पार कर लेंगे। सरकारी लोगों से काम बनने में अड़चने बनी रहेगी। किसी से धोखा मिलने की उम्मीद है। छोटी यात्राएं लाभ दे सकती है परंतु पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें। किसी विवाद में समझौते का रूख अपनाना ज्यादा अच्छा रहेगा।

29 फरवरी का राशिफल: कैसा बीतेगा महीने का आखिरी दिन, जानें कहीं कोई संकट तो नहीं

धनु

व्यवसाय में एकाग्रता बढ़ेगी। आज जिस काम को करना चाहते हैं उसी में पूरी तरह ध्यान लगाएंगे और शाम तक अच्छा परिणाम आएगा। आर्थिक दबाव के चलते आज आप किसी छोटे मार्ग से धन कमाने की कल्पना करेंगे, बाद में उस पर पछतावा भी होगा। आज चंद्रमा शक्तिशाली हैं और किसी विषय पर आप अत्यत भावुक व्यवहार करेंगे। मित्रों से आज मिलना हो सकता है और किसी निमंत्रण को भी स्वीकार करना पड़ सकता है। घर में कलह की स्थिति बनी रहेगी। काम-काज के जगह पर आपका वर्चस्व बना रहेगा। आपके काम की गुणवत्ता के कारण आपकी पूछ बनी रहेगी और आप किसी की नाराजगी को कतई परवाह नहीं करेंगे। आर्थिक दबाव में रहने के बाद भी थोड़ा बहुत लाभ हो सकता है। किसी मामले में अनुमान से अधिक धन प्राप्त हो सकता है।

29 फरवरी का राशिफल: कैसा बीतेगा महीने का आखिरी दिन, जानें कहीं कोई संकट तो नहीं

मकर

आज व्यावसायिक मामलों में बहुत अधिक प्रतियोगिता रहेगी। आप बहुत कोशिश करेंगे कि आपको मैदान नहीं छोडऩा पड़े। विरोधी लोग नुकसान में रहेेंगे परंतु फिर भी आपको सावधान रहना होगा। आर्थिक लाभ के होने के साथ-साथ खर्चा भी बढ़ा रहेगा। आज जहां खर्चा करना है वहां आवश्यक खर्चा होगा। दवाईयों पर खर्चा बढ़ेगा, व्यवसाय के मामले में कोई धोखा-फरेब हो सकता है अत: सावधानी से काम लें। वाहन सुविधा बढ़ेगी। घर में अन्य सुख-सुविधाएं भी बढ़ सकती है। माता-पिता के लिए आज अच्छा दिन है, आप उनके लिए कुछ खास कर पाएंगे। माता-पिता के साथ कुछ ज्यादा वक्त निकाल पाएंगे और कुछ जरूरी बातें आज हो जाएगी। संतान की मांगों से आप असहमत रहेंगे, किसी किसी बात पर सहमति दे सकते हें। आज यात्रा का विचार बिल्कुल त्याग दें।

29 फरवरी का राशिफल: कैसा बीतेगा महीने का आखिरी दिन, जानें कहीं कोई संकट तो नहीं

कुंभ

काम का दबाव बहुत ज्यादा रहेगा। सारा दिन भाग-दौड़ में निकल जाएगा। दोपहर बाद अनुकूल स्थितियां बनी रहेगी जिसमें आर्थिक लेन-देन की बात कर सकते हैं। सरकारी लोगों की मदद से कोई एक अच्छा मौका मिल सकता है। छोटी यात्राएं लाभकारी हो सकती है परंतु पश्चिम दिश की यात्रा से परहेज करना ठीक रहेगा। व्यवसाय में किसी मामले में भ्रम और अनिर्णय की स्थिति रहेगी अत: अच्छा रहेगा कि आप महत्वपूर्ण निर्णय को आगे के लिए स्थगित कर दें। यदि नौकरी करते हैं तो आसपास के लोगों से अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश करेंगे। किसी छोटी बात के लिए बड़ा उलाहना सुनना पड़ सकता है। भूमि-भवन के मामलों में गति आएगी, सुख-सुविधाएं बढ़ेगी, मातृ पक्ष की ओर से किसी एक चिंता में कमी आ जाएगी।

29 फरवरी का राशिफल: कैसा बीतेगा महीने का आखिरी दिन, जानें कहीं कोई संकट तो नहीं

मीन

आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास में और भी तेजी ले आएंगे। किसी नए विषय से जुडऩे से उत्साह बना रहेगा। आज घर-परिवार की आवश्यकताओं पर कुछ ज्यादा खर्चा करेंगे और उनके लिए ज्यादा समय निकालेंगे। व्यावसायिक यात्रा का दबाव बना रहेगा। मजबूरी में ही यात्रा करें। भागीदारी के विषय में आप स्वयं निर्णय ना लेकर सामने वाले पक्ष पर भी छोड़ देंगे। खर्चा खूब होगा और उसके मुकाबले में आय नहीं होगी परंतु आगे लाभ की संभावनाएं दिख रही है। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किसी अच्छे निर्णय के कारण आपको तुरंत लाभ की स्थिति बन जागी। भाई-बहिनों की तरफ से निश्चित रहेंगे परंतु कोई खास सहयोग नहीं मिल पाएगा। उनकी खुद की स्थिति अच्छी रहेगी। आज पश्चिम दिशा की यात्रा से परहेज करें।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत