न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

27 मार्च राशिफल: इन 6 राशि वालों का दिन रहेगा भाग्यशाली, बनेंगे सोचे हुए सभी काम

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 27 Mar 2020 6:07:43

27 मार्च राशिफल: इन 6 राशि वालों का दिन रहेगा भाग्यशाली, बनेंगे सोचे हुए सभी काम

मेष

आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा क्योंकि कोई शुभ समाचार आएगा या आपके सोचे हुए काम बनेंगे। आप जितना श्रम कर रहे हैं, उसका पूरा लाभ आज मिलेगा। व्यक्तिगत कौशल में भी बढ़ोत्तरी होगी। लाभ प्राप्ति के लिए किये जा रहे प्रयास सफल होंगे। किसी खास मामले में अवरोध बना रहेगा और उसे सम्पन्न करने के लिए विशेष प्रयासों की आवश्यकता है। काम-काज के दौरान वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। आपके जीवन साथी के लिए आज का दिन बहुत अच्छा जाएगा क्योंकि उन्हें लाभ प्राप्ति होगी। व्यक्तिगत रिश्तों में भी दिन शानदार जाएगा, उपहार का आदान-प्रदान कर सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो प्रतिष्ठा बढ़ेगी, मान मिलेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,27th march horoscope

वृषभ

आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। व्यावसायिक यात्रा को नया रूप दे सकते हैं। आय अच्छे मार्ग से हो, इसका प्रयास आपको करना चाहिए। आर्थिक लाभ के लिए कोई छोटा-मोटा समझौता करना पड़ सकता है। वाहन सुविधा बढ़ेगी और मौज-शौक या मनोरंजन के लिए भी कुछ समय निकाल सकते हैं। पारिवारिक मामलों में थोड़ी बहुत असहमति रहेगी परन्तु आप धैर्य से काम लें। आपके आसपास के वातावरण में छोटे-मोटे षडय़ंत्र की सम्भावना है अत: सावधानी से काम करें। लेन-देन में पारदर्शिता बरतें। आज लाभ कम है और खर्चा ज्यादा है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,27th march horoscope

मिथुुन

आज अत्यधिक व्यस्त रहेंगे, हर काम जैसे आपको ही करना पड़ जाएगा। किसी-किसी काम में आर्थिक लाभ होगा परन्तु बेगार बहुत ज्यादा है। घर में माहौल थोड़ा विपरीत है, सहयोगियों के साथ भी थोड़ा बहुत असहमति रहेगी। विनम्र व्यवहार से ही आक्षेपों का सामना कर पाएंगे। विरोधियों को लेकर आप थोड़ा भ्रमित से रहेंगे कि क्या किया जाए और क्या न किया जाए। यदि आप नौकरी करते हैं तो दिन बहुत शानदार है, हर काम में सफलता मिलेगी। समूह में किसी भोज या आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं, खर्चा आपको ही करना पड़ेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,27th march horoscope

कर्क

व्यक्तिगत मामलों में आज का दिन शानदार है। प्रेम सम्बन्ध में आप खुलकर इजहार कर सकते हैं, दिन अनुकूल रहेगा। काम-काज के मामले में भी आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी, आपका कार्य कौशल उभर कर आपके सामने आयेगा। मित्रों के सहयोग से कोई अटका हुआ काम भी बना लेंगे। एक तरफ दैनिक आय बढ़ेगी तो दूसरी तरफ जबरन कोई खर्चा करना पड़ सकता है। यदि आपकी उम्र अधिक है तो संतान की गतिविधियां आपको बहुत परेशान करेंगी, बहुत अधिक समझाने की आवश्यकता है। व्यावसायिक विरोधियों पर बहुत आप भारी पड़ेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,27th march horoscope

सिंह

आज का दिन बहुत अच्छा जाएगा। खान-पान और मनोरंजन खूब रहेगा। गरिष्ठ भोजन की बिलकुल चिंता नहीं करेंगे। बहुत अच्छे मूड़ में कोई महत्वपूर्ण निर्णय कर सकते हैं जो कि आगे चलकर लाभ देगा। संतान को लेकर आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। या तो शिक्षा में अच्छे परिणाम आएंगे या व्यवसाय में लाभ प्राप्त करेंगे। आपके साथ नाममात्र की भागीदारी हो तो भी लाभदायक रहेगी। आपके साथी के लिए आज का दिन बहुत शानदार है। जीवन में शुभ प्रभाव बढ़ेगा और अशुभ घटेगा। किसी उपहार की उम्मीद कर सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,27th march horoscope

कन्या

आर्थिक लाभ के दृष्टिकोण से दिन बहुत शानदार है। कोई व्यावसायिक समझौता करना पड़े तो चूकें नहीं और प्रस्ताव को आगे बढ़ाएं। आज आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी और किसी न किसी रूप में और फायदे भी होंगे। कारोबारी यात्रा लाभप्रद हो सकती है। दूसरे शहरों से आय बढ़ेगी। नये सहयोगी मिलेंगे। भाई, बहिन को लेकर मन में थोड़ी बहुत चिंता रहेगी, उनके स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता हो सकती है। आज संतान की ओर से श्रेष्ठ कार्य परिणाम मिलेंगे। निजी जीवन में सुख बढ़ेगा। उपहार का आदान-प्रदान हो सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,27th march horoscope

तुला

आज आप बहुत निराश रहेंगे। घर-परिवार की समस्याएं परेशान करंेगी। दिन यूं ही बीत जाएगा। शाम को व्यावसायिक मामलों में अचानक प्रगति होगी और काम-काज आगे बढ़ेगा। आर्थिक लाभ इतना नहीं होगा बल्कि एक-दो व्यावसायिक निर्णय कर लेंगे। संतान को साथ लेकर चलने में फायदा है। उनका समय सुधर रहा है। भागीदारी में समन्वय का अभाव रहेगा परंतु समय लाभकारी है। सरकारी लोगों से या बड़ी कंपनियों से काम निकालने में बाधा आएगी। समय पर काम निकालने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करना होगा। वाहन सुविधा बढ़ेगी परंतु बाहर की यात्रा ना करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,27th march horoscope

वृश्चिक

आज समय लाभ का बना हुआ है। दैनिक लाभ में बढ़ोत्तरी होगी। कारोबारी यात्रा लाभप्रद हो सकती है। अन्य शहरों से आय बढ़ेगी। विदेश व्यापार है तो भी लाभ हो सकता है। आर्थिक दबाव बहुत ज्यादा होगा और ऋण प्राप्ति की आवश्यकता बनी रहेगी। भागीदारी में कुछ समस्याएं रहेंगी अत: सावधानी से काम करने की आवश्यकता है। आज सृजन कार्य अनुकूूल परिणाम लाएगा। इस समय शुक्र बलवान हैं और अच्छा प्रभाव उत्पन्न होगा। आपके आस-पास षडय़ंत्र की संभावना हो सकती है अत: बहुत सावधानी से काम करने की आवश्यकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,27th march horoscope

धनु

राशि पर ग्रहों का प्रभाव अच्छे परिणाम ला सकता है। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे तथा आज कार्य-कौशल का प्रदर्शन करेंगे। नए लोगों से भी अच्छा सहयोग ले पाएंगे। कार्य-संपादन उच्चकोटि का होगा। आर्थिक लाभ भी बढ़ेगा और खर्चे को नियंत्रित करने की कोशिश सफल हो जाएगी। व्यवसाय में आपका विरोध करने वाले परेशान होंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो उलझे हुए रहेंगे और किसी खास मामले में स्पष्ट निर्णय नहीं कर पाएंगे। आपको किसी की मदद की आवश्यकता पड़ेगी। प्रेम संबंध के मामले में आपको अत्यधिक ध्यान देना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,27th march horoscope

मकर

आज का दिन बहुत भाग्यशाली रहेगा जब आपके सोचे हुए काम उसी तरह से हो जाएंगे जैसे की आपने सोचा था। यात्रा लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। दो-तीन अलग-अलग स्रोतों से आय हो सकती है। भागीदारी के मामलों में एक तरफ समस्या रहेगी तो दूसरी तरफ लाभ रहेगा। जीवनसाथी के नाम से भी लाभ प्राप्ति की संभावना है। दैनिक आय बढ़ेगी। आय के लिए पवित्र साधन अच्छा रहेगा। यदि उम्रदराज हैं तो रक्तचाप की शिकायत रह सकती है। तनावमुक्त रहने के लिए योग या प्राणायाम आपकी मदद कर सकता है। नौकरी करते हैं तो बॉस प्रसन्न रहेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,27th march horoscope

कुंभ

दिन अच्छा है। यात्रा का विचार त्याग दें। व्यावसायिक मामलों में आप सफल रहेंगे। कुछ अच्छे निर्णय आपको जीत में ले जाएंगे। समूह में निर्णय लेना अच्छा रहेगा क्योंकि राहु ऐसा चाहते हैं। इस समय काम करते समय व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों की कार्य-प्रणालियों का भी अध्ययन कर लें, इससे आपको मदद मिलेगी। जीवनसाथी के लिए यह अत्यंत शानदार समय चल रहा है। यह समय लाभ के लिए बहुत अनुकूल है। घर में छोटी-छोटी सुख-सुविधाओं में परेशानियां रहेंगी परंतु आप उनकी परवाह नहीं करेंगे। भोजन में अनियमितता रहेगी अत: ध्यान देना ही पड़ेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,27th march horoscope

मीन

आज अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ के लिए समय नहीं मिल पाएगा। अध्ययन जैसे कार्यों में समय बिताएंगे। कार्य भार इतना अधिक रहेगा कि निजी आवश्यकताओं पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपके प्रभाव व यश में तीव्र वृद्धि होगी। सार्वजनिक रूप में भी आपका सम्मान होगा। प्रेम संबंध में पारदर्शिता रखें अन्यथा बाद में कष्ट हो सकता है। आर्थिक लाभ बढ़ेगा और ऋणों के पुनर्भुगतान में सुविधा बढ़ेेगी। लापरवाही से लिए गए कार्य में कानूनी समस्या उत्पन्न हो सकती है, सावधानी से कार्य करना होगा। पिता के लिए शानदार समय है, उनका यश बढ़ेगा और लाभ होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका