न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

25 मार्च राशिफल: इन 5 राशि वालों का दिन शुभ, सोचे हुए सभी काम बनेंगे

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 25 Mar 2020 06:28:47

25 मार्च राशिफल: इन 5 राशि वालों का दिन शुभ, सोचे हुए सभी काम बनेंगे

मेष

आज पिछले बकाया कामों को निपटाने की योजना बनाएं। आज सुबह से ही जल्दी काम शुरु कर देंगे और दोपहर तक भागदौड़ वाले काम पूरे कर लेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन साधारण जायेगा परन्तु और दिनों की बजाय ज्यादा फायदा रहेगा। नया काम शुरु करने की योजना बना सकते हैं। शुक्र बलवान हैं और वे चाहते हैं कि कठोर श्रम वाले काम से बाहर आकर कोई अच्छा कार्य किया जाए। यात्रा लाभकारी हो सकती है अगर सोच समझकर बनाएं। अद्र्धरात्रि के आस-पास कोई महत्वपूर्ण निर्णय कर सकते हैं जो व्यवसाय से सम्बन्धित है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,25th march horoscope

वृषभ

आज भाग-दौड़ वाले काम नहीं करें, यात्रा शुभफलदायी नहीं होगी। एसिडिटी संबंधी समस्या सुबह से ही हो सकती है। वाहन संबंधी सुविधा बनी रहेगी, जिससे स्थानीय भाग-दौड़ के काम कर पाएंगे। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। खर्चा बहुत ज्यादा है और आप एक आस में लगातार खर्चा करते रहेंगे। शाम को अर्थ प्राप्ति हो सकती है परन्तु वह सामान्य दर्जे की होगी। शाम को काम-काज से जल्दी निवृत्ति ले लेंगे। किसी विवाद को सुलझाने के लिए समूह में बैठना पड़ सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,25th march horoscope

मिथुुन

कल वाला तनाव आज भी बना रहेगा। साझा भाव से काम करने का मन नहीं रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक रहने के बाद भी मन अशांत रहेगा। कोई सृजन कार्य सोचेंगे परन्तु उस पर ज्यादा टिक कर काम नहीं कर पाएंगे। भूमि संबंधी विवाद बना रह सकता है, समझौते की कोई उम्मीद नहीं है। दावत का-सा माहौल तो बना रहेगा पर मन आधा ही रहेगा। संतान के लिए दिन बहुत शुभ है और वे कोई खास काम सम्पादित कर सकते हैं। यदि नौकरी करते हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा जाएगा, आपके उत्तरदायित्व बढ़ाए जा सकते हैं। इससे लाभ भी होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,25th march horoscope

कर्क

किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम प्रारम्भ कर सकते हैं। आज का दिन छोटे-छोटे कई अच्छे निर्णय करने का है। बकाया कामों को भी आज ढंग से पूरा कर पाएंगे। कार्यभार इतना अधिक होगा कि कोई ना कोई चल रहा काम भी बीच में छोड़ देंगे। दोपहर बाद कोई अच्छा व्यावसायिक निर्णय प्रतिद्वंद्वी को परेशान कर देगा। संतान को लेकर किसी मामले में आप भ्रमित हैं। स्थिति को यथावत चलने दीजिए। राहु का प्रभाव कम होते ही अपने आप समाधान आ जाएगा। कुटुम्ब परिवार में किसी विवाद का हल नहीं निकल पा रहा है अत: स्थिति को यथावत चलने दीजिए। यदि नौकरी करते हैं तो दिन बहुत ही अच्छा जाएगा, आपको मान्यता मिलेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,25th march horoscope

सिंह

आज का दिन भाग्यशाली है। संतान को लेकर जो योजना बना रहे हैं, उस पर आगे बढऩे का समय है। यदि वे कहीं नौकरी करते हैं तो नया अवसर मिल सकता है या लाभ होगा। किसी खास मामले में असमंजस की स्थिति समाप्त हो जाएगी और आप साहसपूर्ण निर्णय लेकर मामले को मोड़ दे सकते हैं। आज कम महत्व के कामों को छोड़ कर अधिक महत्व के काम को हाथ में ले लें, भाग्य आपके साथ है। लेन-देन के मामले में आप बहुत ही विनम्रता बरतें, इससे तुरन्त ही लाभ मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं लम्बी यात्रा में थोड़ा बहुत कष्ट हो सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,25th march horoscope

कन्या

आज भाग-दौड़ के काम बिलकुल भी नहीं करें। व्यावसायिक यात्रा निष्फल हो सकती है। अपने कार्य स्थल पर भी टिक कर काम नहीं कर पाएंगे। स्थानीय कार्यालयों में अनुकूल वातावरण मिलेगा और आपके काम बन जाएंगे। आपके अधीनस्थ लोग भी आज बहुत अच्छा काम करके देंगे। ऋण प्रबन्ध की समस्या यथावत बनी रहेगी। किसी भूमि या वाहन की बिक्री सम्बन्धी चर्चा बहुत जोर से चलेगी। आज धार्मिक मामलों में बहुत मन लगेगा और आप कोई दर्शन भी कर सकते हैं। मित्रों के साथ दिन अच्छा बीतेगा, छोटी-मोटी पार्टी का आनन्द भी ले सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,25th march horoscope

तुला

घरेलू विवादों से मुक्ति नहीं मिलेगी। मन बहुत अशांत रहेगा और अपने व्यावसायिक कार्य भी ढंग से सम्पादित नहीं कर पाएंगे। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। आप जितना प्रयास करेंगे, लाभ बढ़ता ही जाएगा। आपका कोई खास कार्य लोकप्रिय हो जाएगा। सरकारी लोग आज आपकी मदद करेंगे, यदि आप नौकरी करते हैं तो दिन बहुत ही अच्छा जाएगा, जैसा चाहेंगे, उसी ढंग से काम होगा। आज भागदौड़ के कारण भोजन संबंधी अनियमितताएं रहेंगी। आप परिस्थितियों से भी असंतुष्ट नजर आएंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,25th march horoscope

वृश्चिक

समय लाभ का बना है, किसी घटना विशेष से मन में बहुत उत्साह रहेगा। आपके प्रभाव में तेजी से वृद्धि होगी। आर्थिक दबाव लगातार बना रहेगा और उसका कोई समाधान जल्दी से नहीं निकलेगा। आपका काम जैसे-तैसे निकलता रहेगा। किसी खास योजना पर आप बहुत तेजी से आगे बढ़ेंगे और बाधाओं के बावजूद भी शत्रु पर विजय पाएंगे। आपके काम की प्रकृति में थोड़ा सा परिवर्तन आ रहा है। लोगों से सलाह मशविरा करने की जरूरत है। आज शाम को थोड़ी-बहुत बेचैनी रहेगी और बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा। घर-परिवार में थोड़ा सा तनाव रह सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,25th march horoscope

धनु

आज का दिन बहुत शुभ जाने वाला है, जिस काम में हाथ डालेंगे, बनता चला जाएगा। कामकाज में नवीनीकरण की आवश्यकता है। अपनी कार्य पद्धति को लेकर थोड़ा सा भ्रमित रहेंगे परन्तु किसी मित्र की सलाह पर आप आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो बहुत ही सावधानी बरतें आपके साथ षडय़ंत्र हो सकता है। एक तरफ आज लाभदायक परिस्थितियां रहेेंगी तो दूसरी तरफ खर्चा भी कम नहीं। कहीं ले देकर काम निकालने की प्रवृत्ति से बचें। आज इसकी आवश्यकता पड़ सकती है। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और आप कोई बिगड़ा हुआ काम भी बना लेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,25th march horoscope

मकर

यात्रा का कार्यक्रम बन रहा हो तो उसका त्याग कर दें। काम का दबाव बहुत अधिक रहेगा और स्थानीय भाग-दौड़ से काम भी नहीं चलेगा परन्तु मन पक्का रखें। आर्थिक दृष्टि स दिन ठीक जाएगा परन्तु तिकड़म से आया हुआ धन परेशान भी करेगा। संतान की बातों को लेकर मन ही मन चिंतित रहेंगे। साझा भाव से किए जा रहे काम सफल रहेंगे, लोग और अधिक सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन में दिन अच्छा जाएगा। जीवन साथी के नाम से किए जा रहे काम में लाभ है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, आज पिता का प्रभाव बहुत बढ़ेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,25th march horoscope

कुंभ

आज का दिन बहुत शानदार जाने वाला है। अच्छा काम करने के बाद भी किसी बड़ी भूल की सम्भावना है, अच्छा हो कि किसी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय लेते समय आप अन्य लोगों से भी सलाह लें और पारदर्शिता बरतें। अचानक लाभ की मात्रा बढ़ सकती है, उतना ही खर्चा भी बढ़ जाएगा। कुछ अनावश्यक खर्चा भी होगा। साथी के लिए दिन बहुत शानदार है, उनका काम आगे बढ़ेगा। व्यक्तिगत सम्बन्धों के लिए दिन बहुत अच्छा है, कोई नई बात सामने आ सकती है। भाग-दौड़ बहुत रहेगी परन्तु स्थानीय यात्राएं बहुत लाभदायक रहेंगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,25th march horoscope

मीन

आज सोचे हुए सभी काम बनेंगे। बाधाएं बहुत अधिक हैं परन्तु आपकी मदद करने वाले किसी प्रमुख व्यक्ति की सिफारिश ज्यादा काम करेगी। काम-काज में कितनी ही रुकावट हो, आप पहल करके निर्णय लेंगे। किसी मामले में सामूहिक सलाह नहीं हो पाएगी परन्तु उसके बाद भी आप अपना काम निर्विघ्न कर पाएंगे। नौकरी करते हैं तो आपके लिए दिन शानदार जाने वाला है, चाहे बॉस हों या अधीनस्थ सभी प्रसन्न रहेंगे। संतान की प्रगति से भी आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। कोई नयी सूचना मन में उत्साह भर देगी। संध्या के बाद थोड़ी सी कलह रहेगी, जिससे घर में अशांति हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

1200 मिसाइलों के साथ चार देशों पर था निशाना… ट्रंप ने खोला ईरान के कथित मेगा प्लान का राज
1200 मिसाइलों के साथ चार देशों पर था निशाना… ट्रंप ने खोला ईरान के कथित मेगा प्लान का राज
कोई कमी नहीं, घबराहट में बुकिंग 55 लाख से बढ़कर 75 लाख तक पहुंची, LPG को लेकर सरकार का दावा
कोई कमी नहीं, घबराहट में बुकिंग 55 लाख से बढ़कर 75 लाख तक पहुंची, LPG को लेकर सरकार का दावा
शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 1470 और निफ्टी 488 अंक टूटकर बंद
शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 1470 और निफ्टी 488 अंक टूटकर बंद
'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन भी मचाया धमाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को छोड़ा पीछे
'द केरल स्टोरी 2' ने 14वें दिन भी मचाया धमाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को छोड़ा पीछे
6G टेक्नोलॉजी को लेकर भारत ने तेज की तैयारियां, सरकार का बड़ा निवेश; 5G से कई गुना तेज होगा इंटरनेट
6G टेक्नोलॉजी को लेकर भारत ने तेज की तैयारियां, सरकार का बड़ा निवेश; 5G से कई गुना तेज होगा इंटरनेट
तेल संकट के बीच अमेरिका का रुख बदला! ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में अटके रूसी तेल की खरीद को दी मंजूरी
तेल संकट के बीच अमेरिका का रुख बदला! ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में अटके रूसी तेल की खरीद को दी मंजूरी
संसद में ‘भूंजा’ टिप्पणी पर गरमा गया माहौल, पप्पू यादव और गिरिराज सिंह के बीच तीखी बहस
संसद में ‘भूंजा’ टिप्पणी पर गरमा गया माहौल, पप्पू यादव और गिरिराज सिंह के बीच तीखी बहस
सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान
सोते समय हाथ सुन्न होना: कारण, बचाव और फटाफट समाधान
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
काव्या मारन की टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा?, SRH के कोच ने बताई पूरी वजह
काव्या मारन की टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा?, SRH के कोच ने बताई पूरी वजह
क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
30,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला दमदार 5G फोन लॉन्च, महीने में सिर्फ एक बार करना पड़ेगा चार्ज
30,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला दमदार 5G फोन लॉन्च, महीने में सिर्फ एक बार करना पड़ेगा चार्ज
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी