न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

23 मार्च राशिफल: इन 7 राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी, महत्वपूर्ण काम को आगे टालने में ही भलाई

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 23 Mar 2020 6:51:45

23 मार्च राशिफल: इन 7 राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी, महत्वपूर्ण काम को आगे टालने में ही भलाई

मेष

किसी महत्वपूर्ण काम को आगे के लिए टाल दें, आज यात्रा भी शुभ नहीं है कष्ट ला सकती है। आज काम-काज की गति तेज हो जाएगी, जितना सोच रहे हैं, उससे अधिक काम निपटा लेंगे। आर्थिक दृष्टि से समय ठीक-ठीक बना हुआ है। दैनिक लाभ में वृद्धि हो सकती है। स्थान बदल कर काम करने का दबाव हो सकता है। संतान को लेकर आप चिंतित हैं परन्तु उनका समय ठीक है, आगे का कोई रास्ता निकल सकता है। साझा भाव से काम करने से लाभ होगा। लोग आपको सहयोग करेंगे। सरकारी लोग आपकी मदद कर सकते हैं या आप जिनके भरोसे रुके हुए हैं, वे भी आपकी मदद करेंगे। आपसी वार्ता में सावधानी बरतें। पूजा-पाठ में मन लगेगा तथा कोई धार्मिक कार्य कर सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,23rd march horoscope

वृषभ

आज का दिन अच्छा जायेगा क्योंकि जिस ढंग से आप चाहते हैं उसी ढंग से काम बनेगा। काम-काज के योजना पक्ष पर ध्यान दें। आपकी सारी कोशिशें सफल होती नजर आ रही हैं। भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। आज लाभ बढ़ेगा तथा अचानक कोई प्राप्ति भी हो सकती है। जिस कार्य को करें उसी को और आधुनिक बनाने के लिए कोशिश करेंगे। भूमि-भवन से सम्बन्धित मामले लाभदायक हो सकते हैं। यदि दूर रहते हैं तो जन्म स्थान की यात्रा हो सकती है या माता से सम्पर्क बढ़ेगा। आपके काम-काज की प्रकृति के कारण लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रेम सम्बन्ध यथावत रहेंगे और आप उपहार का आदान-प्रदान कर सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,23rd march horoscope

मिथुुन

सुबह से ही मन में बहुत तनाव रहेगा, हर काम में जैसे अड़चन आ रही हो। आप बहुत परिश्रम करके भी संतुष्ट नहीं हो पा रहे हैं। आय और व्यय में उचित संतुलन नहीं हो पा रहा है। आज लाभ होगा परन्तु उसको काम में नहीं ले पाएंगे। साझा भाव से काम करने में दिक्कत आएगी। आपको अपने सहयोगियों से कोई न कोई समस्या रहेगी। संतान के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, चाहे पढ़ाई-लिखाई हो या चाहे व्यवसाय हो, अच्छा ही होगा। संतान यदि आपके साथ काम करती है तो उनकी राय को महत्व दें, इससे लाभ होगा। जो उम्र दराज हैं, उन्हें शुगर सम्बन्धी समस्या हो सकती है। आज किसी महत्वपूर्ण निमंत्रण पर जाने का अवसर मिलेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,23rd march horoscope

कर्क

आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। आप किसी काम को आज ही करने की जिद करेंगे परन्तु ग्रह स्थितियां साथ नहीं दे रही हैं, चन्द्रमा और राहु इतने पास-पास हैं कि भ्रम की स्थिति बनाए रखेंगे परन्तु आप अपने ढंग से लगे रहेंगे। आज का दिन इस मामले में बहुत अच्छा जायेगा कि महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी और वे आपका काम करने की हां भरेंगे। भागीदारी के मामलों में दिन बहुत अच्छा है। आपके साथी के नाम से काम-काज बहुत अच्छा रहेगा। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी पर आप भारी पड़ेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके काम को मान्यता मिलेगी, आपकी राय मानी जायेगी। आज भोजन सम्बन्धी अनियमितता रहेगी क्योंकि आप अत्यंत व्यस्त रहेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,23rd march horoscope

सिंह

आज प्रात: से ही मन प्रसन्न रहेगा और मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। आर्थिक लाभ के दृष्टिकोण से दिन साधारण जायेगा और आपकी अपेक्षा के अनुसार सफलता नहीं मिलेगी। आपका प्रभाव तो बढ़ रहा है परन्तु लाभ अपेक्षा के अनुसार नहीं होगा। यात्रा दुखदायी हो सकती है, गाड़ी भी खर्चा मांग रही है। माता को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं रहेगी, उन्हें ज्यादा दवाइयां खानी पड़ेंगी। संतान के लिए दिन बहुत अच्छा है, जैसा चाहेेंगे वैसा काम बनेगा, उनका लाभ बढ़ेगा। आर्थिक आवश्यकताओं के लिए थोड़ा बहुत इधर-उधर कोशिश करें। कामकाज के दबाव में आप अचानक एक काम छोड़ देंगे और दूसरा काम हाथ में ले लेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,23rd march horoscope

कन्या

आज हर काम को करने की जल्दी लगी रहेगी। आप बहुुत तेज गति से काम करना चाहते हैं और इसी हिसाब से दिन भर के कार्यक्रम तय करेंगे। बाहर की यात्रा भी करेंगे परन्तु वह इतनी सफल नहीं रहेगी। व्यवसाय के मामले में आप एक-दो लोगों से सलाह मशविरा कर सकते हैं कि काम कैसे आगे बढ़े। भूमि या भवन सम्बन्धी गतिविधियां बढ़ेंगी। आज दोपहर बाद कोई भारी खर्चा करना पड़ सकता है, कोई डोनेशन भी देना पड़ सकता है। घर-परिवार के लोग आज काफी सहयोग करेंगे। संतान के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। परिवार के लोग मिल-बैठकर किसी समस्या पर भी चिंतन कर सकते हैं तो मनोरंजन के लिए भी समय निकाल सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,23rd march horoscope

तुला

आज का दिन मिश्रित फलों वाला है। आप जितना सोच पा रहे हैं, उतनी सफलता नहीं मिलेगी परन्तु फिर भी दिन ठीक-ठीक जायेगा। आर्थिक लाभ की दृष्टि से दिन ठीक है परन्तु हाथ में लिये हुए काम पूरे नहीं हो पाएंगे। कुटुम्ब में किसी बात को लेकर असहमति बनी रहेगी। एक-दो निकट रिश्तेदार की भूमिका इन दिनों ठीक नहीं है, आप सावधान रहें। जिन दफ्तरों से आपके काम काज बन रहे हैं, वहां वातावरण इतना अनुकूल नहीं है अत: आपको विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। माता के लिए दिन बहुत शुभ है, घर में सुख-सुविधाओं पर ज्यादा ध्यान दें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,23rd march horoscope

वृश्चिक

आज कई निर्णय एक साथ कर लेना चाहते हैं, आपकी राशि के आसपास इतने ग्रह इकट्ठे हैं कि आपको कई जगह उलझा के रख देंगे। यात्रा का दबाव भारी है परन्तु आप कर नहीं पा रहे हैं। किसी खास काम को करने की वजह से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। बड़े लोगों से मिलना होगा और काम तेजी से आगे बढ़ेगा। दैनिक लाभ में बढ़ोत्तरी हो सकती है परन्तु आर्थिक दबाव बहुत ज्यादा रहेगा। भाई-बहिन की तरफ से प्रसन्नता का माहौल रहेगा। काम-काज में गति आएगी परन्तु वातावरण में गर्मी भी रहेगी। वायु विकार सताएंगे अत: खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,23rd march horoscope

धनु

आज बहुत सारा बकाया काम सिर पर है इसलिए यात्रा कार्यक्रम स्थगित कर दें वैसे भी यात्रा फलदायी नहीं है। कई महत्वपूर्ण काम छूटे हैं, उन्हें आज पूरा कर लें। काम-काज का अच्छा अवसर मिलेगा कुछ नये लोग आपको सहयोग करेंगे। साझेदारी के मामलों में कुछ समस्यायें रहेंगी। विवादों को उभरने नहीं देंगे अन्यथा समय बहुत खराब होगा। संतान के लिए समय अच्छा है और वे कठिनाइयों के बाद भी अपना काम करने में सफल रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन साधारण रहेगा। घर-परिवार में किसी मामले को लेकर सहमति बन सकती है, आप अपनी कोशिश जारी रखें। आपके मन में किसी बात को लेकर भारी क्रोध रहेगा और उसके कारण आपको नुकसान हो सकता है। शांति बनाये रखना ही उचित है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,23rd march horoscope

मकर

आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। हर काम में सफलता मिलेगी। काम-काज में बढ़ोत्तरी होगी, लाभ की मात्रा बढ़ेगी परन्तु अनुचित पैसे को घर में नहीं आने दें, कोई गलत काम करने का दबाव बना रहेगा। व्यवसाय के मामलों में आपको कई परिवर्तन करने की आवश्यकता रहेगी। आज से ही ऐसी कोशिश शुरु कर दें। आपके उठाये गये कदम को लोकप्रियता मिलने वाली है। यदि आप नौकरी करते हैं तो भी दिन बहुत अच्छा हैं आपके हर प्रस्ताव को मान्यता मिल जायेगी। आपकी सुख-सुविधाएं बढऩे के अवसर हैं। भाई-बहिन के लिए दिन थोड़ा साथ कठिन है। साथी के नाम से किये गये काम में लाभ होगा परन्तु उनके स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,23rd march horoscope

कुंभ

आज का दिन शुभ फल प्रदान करने वाला है, दैनिक लाभ बढ़ेगा। राशि से 11वें सूर्य अचानक लाभ प्राप्ति भी करा सकते हैं। काम-काज में बहुत गति आएगी और किसी तिकड़म का प्रयोग करना पड़ सकता है। काम निकालने के लिए कोई नया तरीका प्रयोग में लाऐंगे। साझे भाव से काम में लाभ होगा। भागीदारी के काम में लाभ होगा। विवाद में विजयी रहेंगे, शत्रु पर आप बहुत भारी पड़ेंगे। एक जगह टिक कर काम नहीं कर पायेंगे, यात्रा होना सम्भव है। निजी जीवन में सुख बढ़ेगा और मन में बहुत संतोष रहेगा। दूसरे शहरों से लाभ प्राप्ति बढ़ेगी। बहिन या भाइयों से निकट सम्पर्क बढ़ेगा, परन्तु माता का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,23rd march horoscope

मीन

आज दिन भाग्यशाली है परंतु किसी अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय नहीं करें, इसे आगे के लिए टाल दें। काम-काज में छोटी-मोटी बाधाएं बनी रहेंगी परंतु फिर भी आप बकाया काम को पूरा कर देंगे, कुछ नया भी करने की सोचेेंगे। कार्य-प्रणाली में थोड़ा बहुत भी परिवर्तन ले आए तो शाम तक ही अच्छा परिणाम आ जाएगा। आज धन लाभ के आसार हैं और दिनों की बनिस्पत आज का दिन अच्छा जाएगा। घर में थोड़ी बहुत अशांति सी रहेगी परंतु फिर ध्यान भट जाएगा। पिता के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है या तो उनके व्यवसाय में कुछ अच्छा होगा या उनकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
'मेरे साथ मारपीट हुई, लेकिन पलटकर नहीं मारा', अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
'मेरे साथ मारपीट हुई, लेकिन पलटकर नहीं मारा', अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
सपा के बिना रायबरेली सीट भी जीत पाएंगे क्या?, राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का तीखा तंज
सपा के बिना रायबरेली सीट भी जीत पाएंगे क्या?, राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का तीखा तंज
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
सूर्य-शनि का षडाष्टक योग 17 अक्टूबर को, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
सूर्य-शनि का षडाष्टक योग 17 अक्टूबर को, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?