न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

19 फरवरी राशिफल : इन 7 राशि वालों का समय बन रहा विशेष, दूर होगी कामकाज से जुड़ी उलझनें

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 Feb 2020 6:04:17

19 फरवरी राशिफल : इन 7 राशि वालों का समय बन रहा विशेष, दूर होगी कामकाज से जुड़ी उलझनें

मेष

आज प्रात: से ही मन प्रसन्न रहेगा। किसी काम के सम्पन्न हो जाने की उम्मीद हो जाएगी। आर्थिक लाभ की स्थितियां बनेंगी परन्तु फिर भी कोई न कोई कमी रह जाएगी। काम-काज की स्थितियों में सुधार होगा। न केवल घरेलू काम-काज में बल्कि बाहर के काम-काज में भी मन लगेगा। किसी विशेष बात को लेकर आपको लोगों का समर्थन मिल जाएगा। एक तरफ आपके काम-काज की शैली में साधारण सा परिवर्तन आएगा और आप कोई ऐसा काम कर पाएंगे जिससे आपका नाम बढ़े तो दूसरी तरफ अपने से वरिष्ठ लोगों का समर्थन मिल पाएगा। व्यवसाय में विरोधी लोगों को लेकर नीति संबंधी कोई परिवर्तन कर सकते हैं, उसका तुरन्त ही लाभ मिलेगा। कोई स्थानीय व्यावसायिक यात्रा कर सकते हैं परन्तु उत्तर दिशा की यात्रा से परहेज करें।

एकादशी व्रत का पालन दिलाता है संकटों से मुक्ति, जानें इसके फायदे

महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें शिव का पूजन, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

19 फरवरी राशिफल : इन 7 राशि वालों का समय बन रहा विशेष, दूर होगी कामकाज से जुड़ी उलझनें

वृषभ

आर्थिक लाभ को लेकर की जा रही गणित पार जाएगी क्योंकि जो भी उपाय आप करेंगे, उनका परिणाम आएगा। तिकड़म अपनाने की आवश्यकता नहीं है। किसी विशेष काम में अड़चन आने पर आपको सहयोग मिल सकता है। विरोधी पक्ष की बाधाएं बनी रहेंगी परन्तु लोगों के सहयोग-समर्थन से अपना काम निकाल लेंगे। यात्रा के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है, स्थगित कर देना ही बेहतर है। व्यक्तिगत रिश्तों में समय आपके पक्ष का बना है। घटनाक्रम अनुकूल रहेगा और आप कोई सार्थक वार्ता कर सकेंगे। साझा भाव से काम करने में लाभ रहेगा। व्यावसायिक भागीदारी में छोटी-मोटी घटनाओं का ध्यान रखना जरूरी है। व्यवसाय के किसी बात को पहले ही खोल लेना उचित रहेगा। पारिवारिक मित्रों से आर्थिक मदद मिल सकती है।

19 फरवरी राशिफल : इन 7 राशि वालों का समय बन रहा विशेष, दूर होगी कामकाज से जुड़ी उलझनें

मिथुुन

समय महत्व का बना हुआ है। आर्थिक लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं। आय बढ़ाने का कोई भी उपाय धीरे-धीरे सफल होगा। इस संबंध में आज कोई नया सहयोग मिल सकता है। आपकी थोड़ी सी मेहनत से सफलता बढ़ जाएगी। व्यावसायिक कामकाज का विस्तार बहुत खर्चा मांग रहा है। आज भी कोई न कोई ऐसा काम करेंगे जो खर्चा मांगता है। भागदौड़ बनी रहेगी। यात्रा कार्यक्रम बन सकते हैं परन्तु मजबूरी में ही यात्रा करें। किसी कारण विशेष से यश-प्रशंसा मिलेगी। आप समय का सदुपयोग करेंगे तो उसका लाभ आगे मिलेगा। नौकरी करते हैं तो आसपास चल रहे षडय़ंत्रों पर नजर रखें। निजी जीवन में कोई अच्छी बात हो सकती है और आपकी कोई समस्या भी हल हो सकती है। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, दावत भी मिल सकती है।

19 फरवरी राशिफल : इन 7 राशि वालों का समय बन रहा विशेष, दूर होगी कामकाज से जुड़ी उलझनें

कर्क

समय सुधार पर है। किसी महत्वपूर्ण बात को लेकर आप घर-परिवार में चर्चा करेंगे, इसका संबंध व्यवसाय से भी हो सकता है। भाई-बहिनों को लेकर आप चिंतित रहेंगे। उनको लेकर आपकी जो सोच है, उसको वे लोग समझ नहीं पा रहे हैं। व्यवसाय के सिलसिले में नीतिगत निर्णय ले सकते हैं परन्तु आपको इसके लिए अपने सहयोगियों से राय-मशविरा कर लेना चाहिए। आज जोखिम के काम में हाथ नहीं डालें या धन का नियोजन ऐसे स्थान पर नहीं करें जो जूआ या सट्टा की श्रेणी में आता हो। अविवाहित हैं तो रिश्ते की बात चल सकती है और विवाहित हैं तो जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा बल्कि कोई उपहार भी मिल सकता है। किसी व्यर्थ की यात्रा में खर्चा होगा और परेशान होंगे। लेनदेन की स्थितियों में सुधार हो सकता है।

19 फरवरी राशिफल : इन 7 राशि वालों का समय बन रहा विशेष, दूर होगी कामकाज से जुड़ी उलझनें

सिंह

किसी काम में सफलता को लेकर आप महत्वकांक्षी हो जाएंगे। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और सफलता भी दिखने लगेगी। आज आपको कहीं से आलोचना सुनने को मिल सकती है परन्तु आप इसकी परवाह नहीं करेंगे। घर-कुटुम्ब के मामलों में आप ज्यादा पंचायती नहीं करें अन्यथा बुरे बनेंगे और आपकी राय पूरी तरह नहीं मानी जाएगी। कामकाजी यात्रा करने का अवसर आएगा तो उसे स्वीकार कर लें। यात्रा का खर्चा आराम से निकल जाएगा। संतान को लेकर मन ही मन में चिंता रहेगी और उनके भविष्य को लेकर आप अन्य लोगों से भी मशविरा कर सकते हैं। आज थोड़े प्रयास में आर्थिक सफलता बढ़ जाएगी परन्तु ऐसे कार्यों का त्याग कर देना पड़ेगा जो निरुद्देश्य हों या जिनसे लाभ नहीं हो। नौकरी में अधिक उत्तरदायित्व मिलेगा।

19 फरवरी राशिफल : इन 7 राशि वालों का समय बन रहा विशेष, दूर होगी कामकाज से जुड़ी उलझनें

कन्या

काम-काज में चल रही उलझन आज कम हो सकती है। व्यावसायिक रिश्तों में भी एक नया मोड़ आ सकता है। आज बाहर की यात्राओं के कार्य स्थगित कर दें और टिक कर काम करें। टेलीफोन वार्ताओं से सार्थक परिणाम आ सकते हैं। किसी काम की सफलता का लाभ आपको मिलेगा और वह आर्थिक लाभ में बदल जाएगा। पिता के व्यवसाय या काम में लाभ होगा और वे किसी अन्य योजना के लिए भी स्वीकृति दे सकते हैं। जीवनसाथी के काम-काज में बढ़ोत्तरी होगी और आर्थिक दबाव के बावजूद वे महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आज अचानक कई नए लोगों से मिलना हो सकता है। एक-दो पुराने सम्पर्क भी बहाल हो सकते हैं। खान-पान उच्चकोटि का रहेगा परन्तु स्वास्थ्य में थोड़ी सी नरमी रहेगी। आज माता-पिता के साथ ज्यादा वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

19 फरवरी राशिफल : इन 7 राशि वालों का समय बन रहा विशेष, दूर होगी कामकाज से जुड़ी उलझनें

तुला

आज का दिन विशेष है और बुद्धिजीवी कार्यों में मन लगेगा। भाग्य साथ दे रहा है। आपकी थेाड़ी सी भी मेहनत अधिक आर्थिक लाभ में बदल सकती है। आज कई लोगों का एक साथ मिलना-बैठना हो सकता है और सामूहिक दावत जैसी परिस्थिति बन सकती है। व्यावसायिक कार्यों में कुछ कठिनाइयां रहेंगी, जिन्हें अन्य लोगों की मदद से ही हल कर पाएंगे। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी या सहयोग संधि के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। भूमि-भवन के मामलों में विशेष गति हो सकती है। वाहन बदलने की बात आगे बढ़ेगी। कोई पुरानी उधारी वसूल हो सकती है। थोड़ा सा प्रयास करेंगे तो लेनदेन की परिस्थितियों में सुधार हो सकता है परन्तु मजबूरी में कोई ऐसा खर्चा करना पड़ सकता है जिसे आप बिलकुल नहीं करना चाहते। आज पूजा-पाठ में ज्यादा समय निकल सकता है।

19 फरवरी राशिफल : इन 7 राशि वालों का समय बन रहा विशेष, दूर होगी कामकाज से जुड़ी उलझनें

वृश्चिक

अचानक लाभ की स्थितियां बन रही हैं। अति महत्वपूर्ण लोगों से मिलना होगा और उनसे व्यावसायिक लेन-देन की वार्ता हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण काम बनते-बनते भी अटक जाएगा और आपको अन्य लोगों के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। किसी व्यावसायिक वार्ता में अधिक कौशल परिचय देंगे तो ही लाभ होगा परन्तु आपको कुछ समय के लिए प्रतीक्षा भी करना पड़ सकता है। सौदेबाजी के काम में आपको किसी अन्य को आगे कर देना चाहिए, उसमें ही ज्यादा लाभ है। आज पारिवारिक मामलों में ज्यादा रुचि लेंगे। घर-परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। घर में किसी बात को लेकर असहमति रहेगी तो आप अपने व्यावसायिक काम में और अधिक उलझ जाएंगे। आज यात्रा सफल हो सकती है परन्तु वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

19 फरवरी राशिफल : इन 7 राशि वालों का समय बन रहा विशेष, दूर होगी कामकाज से जुड़ी उलझनें

धनु

नौकरी या व्यवसाय में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आसपास के लोगों में आपकी प्रतिष्ठा बहुत बढ़ जाएगी। नया उत्तरदायित्व मिल सकता है परन्तु काम-काज करते समय साथ के लोगों को नाराज करना उचित नहीं है। चाहे घर में और चाहे कार्यालय में कलह की स्थितियां उत्पन्न होंगी। किसी प्रमुख निर्णय को लेकर आप भ्रम की स्थिति में रहेंगे। कोई महत्वपूर्ण अवसर भी हाथ से निकल सकता है। आर्थिक दबाव बहुत ज्यादा रहेगा। व्यवसाय को पकड़े रखने में दिक्कत आएगी। पिता के लिए समय ठीक है उन्हें लाभ होगा परन्तु माता के स्वास्थ्य के लिए कष्टकारी समय है। दवाइयां भी खानी पड़ेंगी और मानसिक कष्ट भी रहेगा।

19 फरवरी राशिफल : इन 7 राशि वालों का समय बन रहा विशेष, दूर होगी कामकाज से जुड़ी उलझनें

मकर

घर-परिवार में अनुकूल स्थितियां रहेंगी। किसी अच्छे समाचार की उम्मीद में सबका मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में किसी विषय में लेन-देन संबंधी काम हो जाने की सम्भावना है और सौदेबाजी में भी अच्छा लाभ मिल सकता है। ऋण स्थितियां बनी रहेंगी परन्तु आर्थिक लाभ अधिक रहेगा। जीवनसाथी के लिए समय शुभ है परन्तु उनके व्यर्थ के खर्चों से आप परेशान रहेंगे और रोकने की चेष्टा भी करेंगे। व्यवसाय में विरोधी लोग अपना परिचय देते रहेंगे। आज दोपहर बाद भी आप कोई कड़ा कदम उठा सकते हैं। आज आपके मन में क्रोध अधिक रहेगा और इस कारण से दैनिक काम-काज में व्यवधान रहेगा। चन्द्रमा अनुकूल नहीं हैं इसलिए यात्रा को त्याग देना ही उचित है। घर में दवाइयों का खर्चा बढ़ेगा। मानसिक असंतोष के बाद भी रात को नींद अच्छी आएगी।

19 फरवरी राशिफल : इन 7 राशि वालों का समय बन रहा विशेष, दूर होगी कामकाज से जुड़ी उलझनें

कुंभ

आज आपकी लोकप्रियता का दिन है। किसी किए हुए काम का अच्छा परिणाम आ सकता है और लाभ की मात्रा अचानक बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण काम बनता-बनता बिगड़ सकता है, आपने कोई वार्ता कौशल में कमी रखी तो परेशानी हो सकती है। नौकरी करते हैं तो स्थितियां कठिन होने के बाद भी आप अपना काम बना लेंगे। व्यापार या व्यवसाय में कोई नया कदम उठा सकते हैं। बाहरी शहरों से लाभ मिल सकता है। यात्रा कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। पारिवारिक कार्यक्रम में शिरकत करने की योजना बन सकती है। संतान को लेकर या सहयोगियों को लेकर मन ही मन पीड़ा रहेगी। खानपान का अत्यधिक ध्यान रखें। संधिवात या पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। कुटुम्ब के लोगों के व्यवहार से मन में निराशा रहेगी।

19 फरवरी राशिफल : इन 7 राशि वालों का समय बन रहा विशेष, दूर होगी कामकाज से जुड़ी उलझनें

मीन

काम-काज में गति आ जाएगी। आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। व्यक्तिगत रिश्ते और सुधरेंगे। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के काम-काज में जटिलता बढ़ेगी और लाभ भी बढ़ेगा। आज नीति संबंधी निर्णय सोच-समझ कर करें। आज चन्द्रमा शक्तिशाली हैं, कोई अच्छा लाभ हो सकता है। कोई नई संधिवार्ता चले तो आपको उसमें रुचि ले लेनी चाहिए। संतान या सहयोगियों से आज्ञापालन करा सकते हैं। भाग-दौड़ काफी रहेगी। बेनामी काम-काज में लाभ होगा। पिता को लाभ होगा और उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान को लोकर मन में जो अनिश्चिय चल रहा है, वह शीघ्र ही दूरहो जाएगा। कोई साहसी निर्णय लेना पड़े तो देर नहीं लगाएं। तुरन्त निर्णय करने का लाभ मिल जाएगा। समय विशेष है इसलिए पूजा-पाठ में ज्यादा मन लगाना उचित रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा