न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

17 मार्च राशिफल: इन 6 राशि वालों का दिन बेहद लाभकारी, कष्टप्रद हो सकती है यात्रा

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 17 Mar 2020 6:15:26

17 मार्च राशिफल: इन 6 राशि वालों का दिन बेहद लाभकारी, कष्टप्रद हो सकती है यात्रा

मेष

आज का दिन भाग्यशाली रहेगा क्योंकि आपको काम करने का खूब अवसर मिलेगा। आप अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का भी अवसर मिलेगा। आज मनोरंजन के लिए भी अवकाश निकाल पाएंगेे। प्रात: से ही बकाया काम निपटाने की योजना बनाएंगे और शाम का समय अपने आमोद-प्रमोद में बिताएंगे। यह संभव है कि आज दावत का कार्यक्रम स्थगित हो जाए। व्यावसायिक काम-काज में सुविधा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। संतान के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आप उन्हें सहयोग करेंगे और उन्हें लाभ भी होगा। संतान की किसी बात से आप थोड़ा नाराज से रहेंगे परंतु बाद में शांत हो जाएंगे। खाने-पीने में सावधनी बरतें। लाभ की दृष्टि से दिन ठीक जाएगा, आय बढ़ेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,17th march horoscope

वृषभ

आज यात्रा का त्याग कर दें। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। घर में काम-काज को लेकर थोड़ी कहा-सुनी सी रहेगी। लोगों का रुख आपको पसंद नहीं आएगा। इस समय आपको किसी भी मामले में जि़द नहीं करनी चाहिए। भूमि-भवन संबंधी मामलों में कोई वार्ता होगी तो आसानी रहेगी। बाहरी यात्रा का दबाव आए तो टाल दें। एक जगह पर टिककर काम करेंगे तो लाभ होगा। धर्म-कर्म में ज्यादा समय लगाएंगे और खर्चा भी करेंगे। दोपहर बाद किसी काम से अचानक मन उचट जाएगा। देर रात्रि में एसिडिटी की समस्या हो सकती है। किसी भी कानूनी विवाद से आज दूर ही रहें। लेन-देन की कोई समस्या हल हो जाएगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,17th march horoscope

मिथुुन

घर में किसी खास बात को लेकर असहमति रहेगी। किसी कार्यक्रम में जाने के लिए भी अलग-अलग ही जाएंगे। आज कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना है तो आप किसी की प्रतीक्षा ना करें। संतान के लिए आज का दिन शुभ है और वे कोई नया कार्य प्रस्ताव लेकर आ सकते हैं। यदि संतान की उम्र कम है तो पढ़ाई वगैरह में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी शुभ अवसर में शामिल होने का मौका मिल सकता है। जिन्हें शुगर की बीमारी है, उन्हें सावधानी बरतनी होगी। भाई-बहिन से आज पूर्ण सहयोग मिलेगा। भूमि संबंधी किसी विवाद में समस्या बनी ही रहेगी। आर्थिक दृष्टि से समय ठीक ठीक है परंतु खर्चा बहुत ज्यादा होगा। आज साझा भाव से काम नहीं कर पाएंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,17th march horoscope

कर्क

आज का दिन अत्यंत शुभ है और व्यापार-व्यवसाय मेें लाभ होगा, दैनिक आय में बढ़ोत्तरी होगी। भागीदारी के काम में लाभ हो सकता है। संतान के कामकाज की आपको समझ नहीं होगी और वे आपसे कुछ बात छिपा सकते हैं। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आप जीत में रहेंगे। किसी बुजुर्ग व्यक्ति का अपमान ना करें अन्यथा आपका ही मन दिनभर अशांत रहेगा। भाई-बहिनों से कोई सहयोग नहीं मिल पाएगा। शाम को किसी शानदार दावत में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-परिवार के काफी लोग एक साथ ही मिलेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में दिन अच्छा जाएगा और उपहार का आदान-प्रदान कर सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,17th march horoscope

सिंह

मन प्रात: से ही बहुत प्रसन्न रहेगा। आज कोई मनवांछित काम बन सकता है। कोई बात आपके विरुद्ध जा रही थी वह सध सकती है। आपके विरुद्ध षडय़ंत्र निष्फल हो जाएगा। किसी काम से बीच में ही मन उचट जाएगा और आप छोडक़र चल देंगे। संतान के साथ थोड़ी बहुत तना-तनी हो सकती है या आपसे नाराज होकर भी वह आपसे दूर-दूर रहेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और यदि व्यवसाय भी करते हैं तो सम्मान तो बढ़ेगा परंतु खर्चा बेहिसाब होगा। कोई नई मित्रता लाभ दे सकती है। अनजाने में ही कोई ऐसा कार्य करेंगे जिससे आप पर आक्षेप आएंगे। पिता के लिए कठिन समय है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,17th march horoscope

कन्या

आज यात्रा का त्याग कर दें, वाहन संबंधी कष्ट हो सकता है फिर भी एक जगह टिककर नहीं बैठ पाएंगे, स्थानीय यात्रा तो करनी ही पड़ेगी। संतान के लिए आज का दिन शुभ है। दांपत्य जीवन में सब-कुछ अच्छा नहीं रहेगा। कोई ना कोई असंतोष का कारण बना रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक है, अच्छा लाभ होगा। बड़े परिवार में कोई कार्यक्रम हो सकता है या कोई मंगल कार्य हो सकता है जिसमें छोटी-मोटी कई बातें हल हो जाएंगी। मुकदमे की नौबत अभी नहीं है। भागीदारी के मामलों में तीव्र मतभेद रहेंगे। पूजा पाठ में आज बिल्कुल भी मन नहीं लगेगा और मन भी कम से कम आधे दिन तक अशांत रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,17th march horoscope

तुला

आज व्यावसायिक यात्राओं का दबाव रहेगा। आपके लिए यही अच्छा है कि यात्राएं संपन्न कर लें क्योंकि आर्थिक लाभ होगा। खान-पान में दूषण रहेगा। माता के लिए आज का दिन अच्छा है ना केवल उनकी बात मानी जाएगी बल्कि उनका सम्मान भी किया जाएगा। गृहस्थ जीवन में माहौल अच्छा नहीं रहेगा। आप जो कुछ कामनाएं कर रहे हैं उसके हिसाब से लाभ प्राप्ति तो हो सकती है परंतु रुपया आपके पास टिकेगा नहीं। भूमि-भवन या वाहन संबंधी सुविधाएं बढ़ेंगी। आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। नौकरी करते हैं तो बॉस से संबंध अच्छे नहीं रहेेंगे। कोई ना कोई मन-मुटाव का कारण बना रहेगा। यद्यपि आपका काम-काज लगातार अच्छा रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,17th march horoscope

वृश्चिक

आज पुराना बकाया काम निपटाने की योजना बनाएंगे। आपके दृढ-निश्चय के कारण और लोग भी आपके साथ जुड़ जाएंगे। आज जो कुछ भी करेंगे उस पर आपकी छाप रहेगी। दोपहर बाद घर में या कार्यालय में क्रोध का सा वातावरण रहेगा और इसका आपके कामकाज पर असर पड़ेगा। आप मन ही मन भ्रमित रहेंगे कि क्या करें और क्या ना करें? किसी बड़े बुजुर्ग की राय आपको लाभ दिला सकती है और मन में शांति भी बढ़ेगी। गृह कलह से परेशान रहेंगे। आपके जीवन के महत्वपूर्ण रिश्ते यथावत बने रहेंगे। आर्थिक आवश्यकताओं में किसी ना किसी से ऋण लेने की चेष्टा करेंगे। आपको कोई अतिरिक्त उत्तरदायित्व दिया जा सकता है, उसे विनम्रता के साथ स्वीकार करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,17th march horoscope

धनु

आज काम-काज की गति काफी तेज रहेगी और लोगों से शिकवे-शिकायत होने के बाद भी आप यथावत अपना काम करते रहेेंगे। गृह कलह से काफी परेशान रहेंगे। आपको पंचायती का मौका मिल सकता है जिसमें आप अपनी बात साध लेंगे। आज खर्चे का दिन है और बाहरी यात्रा में खर्चा हो सकता है। निजी यात्रा को कारोबारी में बदलने की चेष्टा करेंगे और शायद फायदेमंद रहेंगे। साझेदारी के काम में संदेह का सा वातावरण रहेगा और आप निश्ंिचत होकर कामकाज नहीं कर पाएंगे। आर्थिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है और आपको खास उपलब्धि हो सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,17th march horoscope

मकर

आज ना तो लंबी यात्राएं करें और ना ही किसी नए काम की शुरुआत करें। व्यर्थ का खर्चा होगा और कष्ट बढ़ेगा। आज कोई अचानक लाभ हो सकता है परंतु लाभ प्राप्ति का साधन अच्छा नहीं होगा। कोई गलत काम करके लाभ अर्जित ना करें अन्यथा आगे संकट में पड़ सकते हैं। भूमि संबंधी या वाहन संबंधी गतिविधियां बढ़ेंगी। माता को शारीरिक कष्ट बढ़ेगा और वे दवाइयां ज्यादा खाएंगी। आप स्वयं को पित्त संबंधी समस्या हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण कार्य शुरु करना हो उसे स्थगित करना ही श्रेष्ठ रहेगा। जीवनसाथी के लिए दिन शुभ है। यदि अविवाहित हैं तो प्रेम संबंध की संभावनाएं बनती हंै परंतु आपको बहुत सावधानी से आगे बढऩा है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,17th march horoscope

कुंभ

आज का दिन प्रात: से ही शानदार जाएगा। आपके पुराने बकाया काम निबटेंगे। आर्थिक लाभ अच्छा होगा। साझेदारी के मामले में प्रभाव बढ़ेगा और भाई-बहिनों से ना चहते हुए भी सहयोग मिलेगा। राशि से नवम शनि आपके प्रतिद्वंद्वियों को मात देना चाहते हैं। आप चुपचाप नहीं बैठेंगे और कूटनीतिज्ञ दृष्टिकोण से जो उनके विरुद्ध किया जा सकता हो, करेंगे। जीवनसाथी के नाम या बेनामी नाम से जो भी व्यवसाय है उसमें लाभ प्राप्ति होगी। सरकारी लोगों की तरफ से समस्या आ सकती है या आपके नियोजक आपसे जवाबदारी कर सकते हैं। सुख-साधन बढ़ेंगे और घर में कोई मशीन या सौन्दर्य की साम्रगी आ सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,17th march horoscope

मीन

आज का दिन बहुत शुभ है। आप अपने कार्यक्रम में थोड़ा सा बदलाव लाने की चेष्टा करेंंगे। आपके काम के घंटों में फर्क आएगा। संतान के लिए यह समय शुभ है और वे अपना श्रेष्ठ कार्य-प्रदर्शन कर पाएंगे। यदि नौकरी करते हैं तो उनका और भी अच्छा समय आ रहा है। यदि आपका स्वयं का व्यवसाय हैं तो उसकी कार्य-पद्धति और जगह बदलने की भी चेष्टा करेंगे। इस समय आप यह नहीं देखेंगे कि पैसा आ रहा है या लग रहा है, वह किस श्रेणी का है। महीने के पूर्वाद्र्ध में सप्तम भाव पापकर्तरि में है इसलिए जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी रहेंगी या उनके स्वास्थ्य में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं होगी। कानूनी विवादों से बचें क्योंकि किसी और की बला आपके सिर पर आ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका