न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

14 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशि वालों का होगा दिक्कतों से सामना, स्वास्थ्य रहेगा नरम

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Oct 2019 6:40:44

14 अक्टूबर राशिफल: इन 5 राशि वालों का होगा दिक्कतों से सामना, स्वास्थ्य रहेगा नरम

मेष

आर्थिक दृष्टि से जो आप कर रहे हैं, उसे इसी ढंग से चलने दें। आज कोई नया परीक्षण करना उचित नहीं है। आय की अपेक्षा खर्चा ज्यादा रहेगा। संतान संबंधी समस्या का निवारण अभी नहीं हो पाएगा। आपको ऐसे व्यक्तियों की मदद लेनी चाहिए जिनसे आपकी संतान से संबंध अच्छे चल रहे हों। भागीदारी को लेकर आपके मन में नए विचार आ सकते हैं। व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाना उचित रहेगा। ऐसा लगता है कि अभी आपको सलाह-मशविरे की और भी अधिक जरूरत होगी। यात्रा का कार्यक्रम स्थगित कर देना ही बेहतर है। आज यात्रा का कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। घर-परिवार में वातावरण सामान्य रहेगा परन्तु कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने को दिया जा सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,14th october horoscope,daily horoscope

वृषभ

जो भी काम आपके हाथ है उसके लिए साधन कम पड़ेंगे। किसी नए स्रोत से धन की बात करनी हो तो सुबह पहले ही कर लें, दोपहर बाद कोई परिणाम नहीं आएगा। छोटे-छोटे कई कामों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आर्थिक लाभ के लिए अपने प्रयास बढ़ाने पड़ेंगे। भागीदारी के मामलों में अधिक सक्रिय होना पड़ेगा, आपकी ही अधिक जिम्मेदारी आएगी। इन दिनों आपकी प्रतिष्ठा बढ़ रही है इसलिए कई नए लोग मिलेंगे और तरह-तरह के सहयोग का आश्वासन देंगे। आज दोपहर बाद ग्रह स्थिति इतनी अच्छी नहीं है अत: इन वार्ताओं को आगे के लिए टाल देना अच्छा है। छोटी और स्थानीय यात्राओं से एक-दो समस्याओं का हल निकल सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,14th october horoscope,daily horoscope

मिथुुन

परिस्थितियां लगातार आपके अनुकूल होती जा रही हैं। किसी खास मामले में प्रगति होने की सम्भावना है। यदि उचित समय पर उचित निर्णय ले लिया तो अच्छे परिणाम आ सकते हैं। आज दोपहर बाद भी आपके ऊपर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दबाव रहेगा। निर्णय लेते ही खर्चे बढ़ेंगे परन्तु आपके पास इसके सिवा और कोई उपाय भी नहीं है। आर्थिक लेनदेन के मामले में आपके परखे हुए लोग भी थोड़ा दाएं-बाएं हो जाएंगे। आपको बहुत ही सावधानी से काम करना है और लोगों से सम्बन्ध भी खराब नहीं करने हैं। शत्रुओं के षडय़ंत्र का अनुमान आपको लग सकता है। आपका ही कोई आदमी जरूरी सूचनाएं दे सकता है। इन घटनाओं से आपके ऊपर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा और आप अपना काम यथावत करते रहेंगे। आज पूजा-पाठ या व्रत में मन नहीं लगेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,14th october horoscope,daily horoscope

कर्क

आज दिनभर अत्यंत व्यस्त जाएगा परन्तु शाम के समय आपके जनसम्पर्क ज्यादा रहेंगे। अनजाने व्यक्तियों से व्यवहार करना ठीक नहीं। धोखा, फरेब की सम्भावना बनती है। आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कुछ परेशानी आ सकती है। आप भ्रमित रहेेंगे और सही निर्णय पर नहीं पहुंच पाएंगे। कार्यालय में दैनिक कार्य के समय कुछ विरोध की परिस्थितियां हो सकती हैं। परिस्थितियों को अनुकूल करने के लिए आपको अन्य मित्रों की मदद भी लेनी पड़ेगी। आज आपका सारा ध्यान अधिक लाभ या अधिक आय पर रहेगा। अत: कुछ बातें आपके ध्यान से ही उतर जाएंगी। बकाया कामकाज को लेकर आपको उलाहना सुनना पड़ सकता है। समय पर काम पूरा न होने के कारण किसी एक भुगतान में भी दिक्कत आ सकती है। आज शाम का समय सामाजिक कार्यों में बीतेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,14th october horoscope,daily horoscope

सिंह

आज प्रात: से ही कामकाज का बहुत ज्यादा दबाव रहेगा। आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि किस काम को प्राथमिकता दें और किस काम को नहीं। पुराने लेनदेन को लेकर थोड़ा श्रम करना पड़ेगा। आपको कोई कठिन उपाय भी अपनाना पड़ सकता है। घर-परिवार में चल रहे विवाद अभी शांत नहीं होंगे यद्यपि आपके नियंत्रण से बाहर कुछ भी नहीं रहेगा। आपका आत्मविश्वास बना रहेगा और आप कोई बड़ी बातों के लिए भी पहल कर सकते हैं। आज गुरु से या बॉस से लाभ हो सकता है, उनका अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा, जिसके कारण कामकाज में सफलता का प्रतिशत बढ़ सकता है। घर में आज वातावरण आज अच्छा रहेगा। संतान के लिए दिन शुभ है, उनका कार्य प्रदर्शन अच्छा रहेगा और लाभ भी होगा। कार्यक्षेत्र में आज एक समय अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,14th october horoscope,daily horoscope

कन्या

स्वास्थ्य का पाया थोड़ा नरम रहेगा। कामकाज की अधिकता से बहुत ज्यादा थकान रहेगी और आपको कुछ भी नया करने में समस्या रहेगी। कोई काम समय पर हो पाएगा और कोई काम नहीं। आपके व्यावसायिक संबंध आमतौर से अच्छे रहेंगे और आप उन्हें भुनाने में भी सफल हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र में नवीन प्रयोग आपको लाभ दिला सकता है। उसकी पूछताछ हो जाएगी और लोग आपसे सम्पर्क करेंगे। आज साझा भाव में काम करने का बहुत लाभ मिलेगा। सामूहिक जिम्मेदारी के साथ काम करने का लाभ आज आपको मिलने वाला है। आपका कामकाज आपको अच्छी प्रतिष्ठा दिलाने वाला है। सफलता के लिए आज आपको अधिक पूजा-पाठ की आवश्यकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,14th october horoscope,daily horoscope

तुला

आपको सामान्य दिनों से अधिक परेशानियां भुगतनी पड़ेंगी। कानूनी विवादों से बचकर रहें, अन्य विवादों से भी दूर रहें। व्यवसाय में विरोधी लोगों के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही कर सकते हैं। कुटुम्ब के मामलों में बहुत ही धीरज की आवश्यकता है। घर की कलह सतह पर आ सकती है। आज आर्थिक दृष्टि से समय भाग्यशाली है परन्तु लगातार उपाय करते रहना बहुत जरूरी है। आज आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी। आध्यात्मिक कार्यो में मन लगेगा। समूह में भी मिलने-जुलने का अवसर मिलेगा और किसी दावत का भी निमंत्रण मिल सकता है। किसी खास सफलता के लिए अभी आपको इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि बड़े भाग्य में थोड़ा सा अवरोध भी चल रहा है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,14th october horoscope,daily horoscope

वृश्चिक

आज का दिन भाग्यशाली है। आकस्मिक भुगतान की परिस्थितियां बन रही हैं। बड़े खर्चों के बीच भी अच्छे लाभ की उम्मीद बनी हुई है। किसी विशेष मामले में आपकेा लाभ हो सकता है। दैनिक आय भी बढ़ेगी। साझा भाव से काम करने के लाभ आपको मिलेंगे। किसी भागीदार के साथ थोड़ा बहुत मन-मुटाव रह सकता है परन्तु उसके बाद भी कामकाज चलता रहेगा। काम की गति लगातार बढ़ेगी। आज आध्यात्म से संबंधित मामलों में विशेष उन्नति हो सकती है। गुप्त विद्याओं में गहरी रुचि बढ़ेगी। विवाद के किसी विषय को आप समझौते के आधार पर समाप्त कर देंगे। मित्रों का आमतौर से सहयोग मिलेगा परन्तु आज शाम को ही किसी एक मित्र का अजीब सा व्यवहार देखने को मिलेगा। आज दोपहर बाद की टेलीफोन वार्ताएं अच्छे परिणाम लाने वाली हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,14th october horoscope,daily horoscope

धनु

कामकाज में अवरोध के संकेत हैं। साझा भाव से काम बनाने की कोशिश करेंगे और उसमें सफलता भी मिल सकती है परन्तु यदि ऊपर से कहीं से मंजूरी मिलती है तो आपको दिक्कत आएगी। आज अधिकारी वर्ग से या सरकारी लोगों से कामकाजा बनाने में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक दबाव के कारण आप एक महत्व के काम को आज सम्पादित नहीं कर पाएंगे। धन प्रबंध में कोई न कोई बाधा बनी रहेगी। आकस्मिक उधार लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के नाम से चले रहे कामकाज में आपको लाभ होगा। आज यात्रा के लिए अच्छा दिन है यदि इसे व्यावसायिक यात्रा में बदल दें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,14th october horoscope,daily horoscope

मकर

पद-प्रतिष्ठा को लेकर आप लाभ की स्थिति में रहेंगे। काम के कारण आपकी जो स्थिति है, उसको आप चाहें तो भुना सकते हैं। व्यवसाय में प्रतिस्पद्र्धा की स्थिति रहेगी परन्तु आप सुविधाजनक स्थिति में रहेंगे। विरोधी आपको परेशान नहीं कर सकेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो कोई विशेष उत्तरदयित्व दिया जा सकता है। आज किसी असम्भव कार्य को करने का संकल्प भी ले सकते हैं। पारिवारिक मामलों में थेाड़ी बहुत असमंजस की स्थिति रहेगी। आप परिवार का साथ हर मामले में दे पाएं यह जरूरी नहीं है। आज आर्थिक लाभ के लिए साधारण रूप से ही कोशिश करें, कोई अनुचित मार्ग अपनाने की आवश्यकता नहंीं है। यात्रा विचार स्थगित कर दें क्योंकि यात्रा के शुभ परिणाम नहीं आएंगे परन्तु स्थानीय भागदौड़ सफलता में बदल सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,14th october horoscope,daily horoscope

कुंभ

समय महत्व का बना हुआ है। जो चल रहा है, उससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण विषय का काम आपको मिल सकता है। एक तरफ किसी एक व्यावसायिक संबंध को लेकर चिंता में रहेंगे तो दूसरी तरफ कोई नया सम्बन्ध बन सकता है। परिस्थितियों को जीतने के लिए आप विशेष्ज्ञ प्रयास करेंगे और सफलता भी मिल जाएगी। आपको आवश्यक समर्थन और सहयोग भी मिल जाएगा। आज शाम तक भी एक अच्छी सफलता मिल सकती है। आज आपके कामकाज में काफी जटिलता रहेगी और तकनीक सहयोग लेना ही पड़ेगा। संतान की तरफ से या किसी खास सहयोगी की तरफ से निराशा हाथ लगेगी। व्यक्तिगत रिश्तों में मिठास आ सकती है परन्तु आपको ही कोशिश करनी होगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,14th october horoscope,daily horoscope

मीन

आर्थिक लाभ को लेकर विशेष चिंता करेंगे। एक तरफ लाभ दिखेगा तो दूसरी तरफ भारी खर्चे। आज ही कोई विशेष खर्चा हो सकता है। भाग्य आपके साथ है परन्तु जिस व्यक्ति से आप बहुत अधिक अपेक्षा कर रहे हैं वह उतना अच्छा परिणाम नहीं दे पाएगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो भी अपनी बात कह कर समझा सकेंगे। आपकी राय को आवश्यक महत्व दिया जाएगा। आज घर-परिवार में सुख-सुविधाओं के लिए खर्चा करेंगे। कहीं अच्छी दावत का निमंत्रण हो सकता है। मिले हुए अवसर को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। यात्रा के योग हैं परन्तु यात्रा सोच समझकर करें। निजी रिश्तों में और अधिक उदारता बरतने की आवश्यकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!